RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

81048575

बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के साथ पठित धारा 35 ए के अंतर्गत निदेश - दी मुधोल सहकारी बैंक लिमिटेड, जिला-बागलकोट, कर्नाटक - अवधि का विस्तार

08 अप्रैल 2020

बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के साथ पठित धारा 35 ए के अंतर्गत निदेश - दी
मुधोल सहकारी बैंक लिमिटेड, जिला-बागलकोट, कर्नाटक - अवधि का विस्तार

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के साथ पठित धारा 35 ए के तहत दी मुधोल सहकारी बैंक लिमिटेड, मुधोल, जिला-बागलकोट, कर्नाटक को दिनांक 2 अप्रैल 2019 के निदेश डीसीबीएस.सीओ.बीएसडी.III डी-11/12.23.094/2018-19 के द्वारा सर्व-समावेशी निदेश जारी किया था। उक्त निदेश की वैधता अवधि 01 अक्तूबर 2019 के निदेश डीसीबीआर.सीओ.एआईडी.सं.डी-22/12.23.094/2019-20 द्वारा 7 अप्रैल 2020 तक विस्तारित की गई थी।

2. भारतीय रिज़र्व बैंक इस बात से सहमत है कि लोकहित में दी मुधोल सहकारी बैंक लिमिटेड, जिला-बागलकोट, कर्नाटक को दिनांक 2 अप्रैल 2019 को जारी निदेश डीसीबीएस. सीओ.बीएसडी-III.डी-11/12.23.094/2018-19 जिसे दिनांक 1 अक्टूबर 2019 के निदेश डीसीबीआर.सीओ.एआईडी.सं डी-22/12.23.094/2019-20 द्वारा संशोधित किया गया, की परिचालन अवधि को विस्तारित किया जाना आवश्यक है। तदनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक, बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के साथ पठित धारा 35 ए की उपधारा (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एतदद्वारा निदेश देता है कि दी मुधोल सहकारी बैंक लिमिटेड, जिला-बागलकोट, कर्नाटक को दिनांक 2 अप्रैल 2019 को जारी निदेश डीसीबीएस.सीओ.बीएसडी-III.डी-11/,12.23.094/2018-19 और जिसकी वैधता दिनांक 1 अक्टूबर 2019 को जारी निदेश डीसीबीआर.सीओ.एआईडी.सं.डी-22/12.23.094/2019-20 द्वारा 7 अप्रैल 2020 तक विस्तारित की गई थी, को आगामी तीन माह के लिए अर्थात 8 अप्रैल 2020 से 7 जुलाई 2020 तक के लिए बैंक पर लागू रहेंगे, जो समीक्षा के अधीन होगा।

3. संदर्भाधीन निदेश की अन्य शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/2193

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?