सिक्कों का वितरण : रिज़र्व बैंक जनसाधारण तक पहुंचेगा
सिक्कों का वितरण : रिज़र्व बैंक जनसाधारण तक पहुंचेगा
15 अक्तूबर 2001
भारतीय रिज़र्व बैंक, 17 अक्तूबर 2001 को गोरेगांव मर्चंट्स एसोसिएशन कार्यालय परिसर, 57, रोलेक्स शॉपिंग सेंटर (ए विंग), केशव गोरे मार्ग, (स्टेशन रोड), गोरेगांव (पश्चिम), मुंबई 400 064 में जनसाधारण को 800 रुपये तक के सिक्के उपलब्ध करायेगा। एक रुपया, दो रुपये और पांच रुपये के 100 सिक्कों की पोटलियों में 800 रुपये तक के मूल्य के सिक्के दिये जायेंगे। जनसाधारण इस सुविधा का लाभ सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे के बीच उठा सकते हैं।
इससे पूर्व रिज़र्व बैंक ने जनसाधारण को निम्नानुसार सिक्कों का वितरण किया :
तारीख | स्थान |
14 सितंबर 2001 | घाटकोपर |
18 सितंबर 2001 | मोहम्मद अली रोड |
5 अक्तूबर 2001 | गिरगांव |
जनसाधारण को सिक्के पाने में होनेवाली कठिनाइयों को कम करने के समग्र प्रयास के एक भाग के रूप में रिज़र्व बैंक ने यह विशेष सेवा उपलब्ध करायी है।
पी. वी. सदानंदन
सहायक प्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2001-2002/467
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: