RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S1

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

79648933

डॉ. डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर का कार्यभार ग्रहण किया

्रश्च्व्र्ख्र् ्रiख्र्रुिंिंख्र्ड़ख्र्ड्ढ झ्ींएिंए ींर्थ्ींएिं·िं

5 सितम्बर 2008

डॉ. डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर का कार्यभार ग्रहण किया

डॉ. डी. सुब्बाराव ने आज भारतीय रिज़र्व बैंक के 22 वे गवर्नर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस नियुक्ति के पूर्व डॉ. सुब्बाराव वित्त मंत्रालय, भारत सरकार में वित्त सचिव थे।

पूर्व में डॉ. सुब्बाराव प्रधान मंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सचिव (2005-2007), विश् बैंक में अग्रणी अर्थशास्त्री (1999-2004) तथा आर्थिक मामले, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव रह चुके हैं।

डॉ. सुब्बाराव को सार्वजनिक वित्त का व्यापक अनुभव है। विश् बैंक में उन्होंने अफ्रीका और पूर्वी एशिया के देशों में सार्वजनिक वित्त के मामलों पर कार्य किया है। उन्होंने चीन, इंडोनेशिया, वियतनाम, फिलीपीन्स और कंबोडिया सहित पूर्वी एशिया के प्रमुख देशों में विव्रेंदीकरण पर महत्वपूर्ण अध्ययन की व्यवस्था की। डॉ. सुब्बाराव राज्य स्तर पर राजकोषीय सुधारों के प्रयास में भी शामिल थे। डॉ. सुब्बाराव ने सार्वजनिक वित्त, विकेंद्रीकरण और सुधारों की राजनीतिक अर्थव्यवस्था के मामलों पर व्यापक रूप से लिखा है।

11 अगस्त 1949 को जन्मे डॉ. सुब्बाराव ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर से भौतिक शास्त्र में बी.एससी (प्रतिष्ठा) तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर से भौतिक शास्त्र में एम.एसी. की डिग्री प्राप्त की है। डॉ. सुब्बाराव ने ओहियो राज्य विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमएस की डिग्री भी प्राप्त की है। वे वर्ष 1982-83 के दौरान एमआइटी में हम्फ्री फेलो भी थे। उन्होंने उप-राष्ट्रीय स्तर पर राजकोषीय सुधार विषय पर अर्थशास्त्र में पी.एचडी. किया है। डॉ. सुब्बाराव वर्ष 1972 में भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय विदेश सेवा में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था। वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से सिविल सेवा में प्रथम बार जानेवाले व्यक्तियों में से एक थे।

जी. रघुराज
उप महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी : 2008-2009/287

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?