डॉ. रघुराम राजन को भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर के पद पर नियुक्त किया गया
8 अगस्त 2013 डॉ. रघुराम राजन को भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर के पद पर नियुक्त किया गया भारत सरकार ने भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के खण्ड 8 के उप खण्ड (4) के साथ पठित उप खण्ड (1) के उपबंध (ए) द्वारा प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए डॉ. रघुराम राजन, मुख्य आर्थिक सलाहकार, वित्त मंत्रालय को डॉ. डी. सुब्बाराव के कार्यकाल के समापन पर तीन वर्षों की अवधि के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक के अगले गवर्नर के पद पर नियुक्त किया है। डॉ. रघुराम राजन को 5 सितंबर 2013 को भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर का पदभार ग्रहण करने से पहले तीन सप्ताह की अवधि के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक के विशेष कार्य अधिकारी के पद पर भी नियुक्त किया गया है जिससे कि वे वर्तमान गवर्नर के साथ-साथ कार्य कर सकें। अल्पना किल्लावाला प्रेस प्रकाशनी : 2013-2014/292 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: