जनता के लिए विनिमय सुविधा - आरबीआई - Reserve Bank of India
जनता के लिए विनिमय सुविधा
8 जुलाई 2004 जनता के लिए विनिमय सुविधा जनता को सभी मूल्यवर्गों के नोट और सिक्के उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारतीय स्टेट बैंक और देना बैंक के माध्यम से नोट तथा सिक्के वितरित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाएं अनुबंध में दर्शायी गयी हैं। पर्याप्त मात्रा में जनता को स्वच्छ करेंसी नोट उपलब्ध कराने की दृष्टि से रिज़र्व बैंक ने हाल ही में कई उपाय किये हैं। इनमें निम्नलिखित शामिल हैं - महाराष्ट तथा गोवा में डाक घरों के ज़रिए सिक्कों के वितरण के लिए मुंबई में डाक प्राधिकारियों के साथ विशेष व्यवस्थाएं करना तथा केवल मुद्रा विनिमय उपलब्ध कराने तथा छोटे सिक्कों के वितरण के लिए और खराब नोट चलन से वापिस लेने के लिए चुने हुए केंद्रों पर महीने में किसी एक रविवार को कोई एक करेंसी चेस्ट शाखा खुली रखना। पी. वी. सदानंदन प्रबंधक प्रेस प्रकाशनी : 2004-2005/34 अनुबंध
|