जनता के लिए विनिमय सुविधा
6 जुलाई 2004
जनता के लिए विनिमय सुविधा
जनता को सभी मूल्यवर्गों के नोट और सिक्के उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारतीय स्टेट बैंक और देना बैंक के माध्यम से नोट तथा सिक्के वितरित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और देना बैंक की शाखाएं अनुबंध में दर्शायी गयी हैं।
पर्याप्त मात्रा में जनता को स्वच्छ करेंसी नोट उपलब्ध कराने की दृष्टि से रिज़र्व बैंक ने हाल ही में कई उपाय किये हैं। इनमें निम्नलिखित शामिल हैं - महाराष्ट तथा गोवा में डाक घरों के ज़रिए सिक्कों के वितरण के लिए मुंबई में डाक प्राधिकारियों के साथ विशेष व्यवस्थाएं करना तथा केवल मुद्रा विनिमय उपलब्ध कराने तथा छोटे सिक्कों के वितरण के लिए और खराब नोट चलन से वापिस लेने के लिए चुने हुए केंद्रों पर महीने में किसी एक रविवार को कोई एक करेंसी चेस्ट शाखा खुली रखना।
पी. वी. सदानंदन
प्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2004-2005/24
अनुबंध
| क्रम संख्या | स्थान | तारीख | समय |
| भारतीय स्टेट बैंक | |||
| 1. | काला किल्ला, ओएनजीसी कार्यालय के सामने, सायन-बांद्रा लिंक रोड, धारावी | 12 जुलाई 2004 | सुबह 10.00 से 03.00 |
| 2. | पुलिस स्टेशन, बीट सं.4, महात्मा गांधी विद्यालय के पास, जोगेश्वरी (पश्चिम) | 12 जुलाई 2004 | सुबह 09.30 से 12.00 |
| 3. | म्हाडा काम्प्लेक्स, मराठी माध्यम स्कूल के पास, गोरेगांव (पूर्व) | 12 जुलाई 2004 | दोपहर 01.00 से 04.00 |
| 4. | गायकवाड नगर, 40 गुरू हाई स्कूल मार्ग, देवनार पुलिस स्टेशन के पास, गोवंडी, बीट सं.1 | 12 जुलाई 2004 | सुबह 10.00 से 03.00 |
| 5. | मच्छिमार नगर, बुधवार पार्क के सामने, कोलाबा, मुंबई-400005. | 13 जुलाई 2004 | सुबह 10.00 से 03.00 |
| 6. | कम्यूनिटी हॉल के पास, सरकारी वसाहत, बांद्रा (पूर्व) | 13 जुलाई 2004 | दोपहर 01.00 से 04.00 |
| 7. | पीएमजीपी मार्केट चौक, इमारत सं.14 और 21 के पास, मानखुर्द (पश्चिम), मुंबई. देवनार पुलिस स्टेशन, बीट सं.5 के पास | 13 जुलाई 2004 | सुबह 10.00 से 03.00 |
| 8. | खोब्रा झोपडपट्टी, रे रोड, मुंबई-400 033 | 15 जुलाई 2004 | सुबह 10.00 से 03.00 |
| बैंक ऑप बरोडा | |||
| 9. | पीशरमन कॉलोनी, कोलाबा | 14 जुलाई 2004 | सुबह 11.00 से 12.30 |
| 10. | रेलवे स्टेशन के पास, रे रोड | 14 जुलाई 2004 | दोपहर 01.00 से 05.00 |
| देना बैंक | |||
| 11. | धारावी स्लम एरिया | 12 जुलाई 2004 | सुबह 10.30 से 03.00 |
| 12. | मानखुर्द और गोवंडी एरिया | 14 जुलाई 2004 | सुबह 10.30 से 03.00 |
| 13. | खार दांडा स्लम एरिया | 15 जुलाई 2004 | सुबह 10.30 से 03.00 |
| 14. | रे रोड स्लम एरिया | 19 जुलाई 2004 | सुबह 10.30 से 03.00 |
| 15. | गोरेगांव और जोगेश्वरी एरिया | 21 जुलाई 2004 | सुबह 10.30 से 03.00 |
| 16. | बांद्रा (पूर्व) और (पश्चिम) स्लम | 23 जुलाई 2004 | सुबह 10.30 से 03.00 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: