जनता के लिए कार्पोरेशन बैंक, मुंबई में विनिमय सुविधा
15 जुलाई 2004
जनता के लिए कार्पोरेशन बैंक, मुंबई में विनिमय सुविधा
जनता को विनिमय सुविधा में और विस्तार लाने की दृष्टि से भारतीय रिज़र्व बैंक ने कार्पोरेशन बैंक, मुंबई में 1 रुपया, 2 और 5 रुपये के नोटों के पैकेट तथा सिक्के वितरित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। यह सुविधा 22 जुलाई 2004 को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे के बीच जी. डी. आंबेकर रोड, वडाला, मुंबई 400 031 में उपलब्ध करायी जायेगी।
पर्याप्त मात्रा में जनता को स्वच्छ करेंसी नोट उपलब्ध कराने की दृष्टि से रिज़र्व बैंक ने हाल ही में कई उपाय किये हैं। इनमें निम्नलिखित शामिल हैं - महाराष्ट्र तथा गोवा में डाक घरों के ज़रिए सिक्कों के वितरण के लिए मुंबई में डाक प्राधिकारियों के साथ विशेष व्यवस्थाएं करना तथा केवल मुद्रा विनिमय उपलब्ध कराने तथा छोटे सिक्कों के वितरण के लिए और खराब नोट चलन से वापिस लेने के लिए चुने हुए केंद्रों पर महीने में किसी एक रविवार को कोई एक करेंसी चेस्ट शाखा खुली रखना।
पी. वी. सदानंदन
प्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2004-2005/60
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: