जनता के लिए फाउन्टेन में विनिमय सुविधा - आरबीआई - Reserve Bank of India
जनता के लिए फाउन्टेन में विनिमय सुविधा
जनता के लिए फाउन्टेन में विनिमय सुविधा
12 फरवरी 2003
जनता को विनिमय सुविधा में और विस्तार लाने की दृष्टि से भारतीय रिज़र्व बैंक ने दादर में 5 रुपये के नोटों के पैकेट तथा सिक्के वितरित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। यह सुविधा शुक्रवार, 14 फरवरी 2003 को 10.30 बजे से 1.30 बजे के बीच बैंक ऑफ इंडिया, मुख्य शाखा, एम. जी. रोड, फाउन्टेन, मुंबई 400 001, में उपलब्ध करायी जायेगी। उपर्युक्त शाखा इस अभियान के एक हिस्से के रूप में गंदे और कटे-फटे नोट बदलने की सुविधा भी उपलब्ध करायेगी।
पर्याप्त मात्रा में जनता को स्वच्छ करेंसी नोट उपलब्ध कराने की दृष्टि से रिज़र्व बैंक ने हाल ही में कई उपाय किये हैं। इनमें निम्नलिखित शामिल हैं - महाराष्ट्र तथा गोवा में डाक घरों के ज़रिए सिक्कों के वितरण के लिए मुंबई में डाक प्राधिकारियों के साथ विशेष व्यवस्थाएं करना तथा केवल मुद्रा विनिमय उपलब्ध कराने तथा छोटे सिक्कों के वितरण के लिए और खराब नोट चलन से वापिस लेने के लिए चुने हुए केंद्रों पर महीने में किसी एक रविवार को कोई एक करेंसी चेस्ट शाखा खुली रखन ा।
पी. वी. सदानंदन
प्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2002-2003/848