जनता के लिए वर्ली में विनिमय सुविधा - आरबीआई - Reserve Bank of India
जनता के लिए वर्ली में विनिमय सुविधा
जनता के लिए वर्ली में विनिमय सुविधा
12 सितंबर 2003
जनता को विनिमय सुविधा में और विस्तार लाने की दृष्टि से भारतीय रिज़र्व बैंक ने वर्ली सीफेस में 5 रुपये के नोटों के पैकेट तथा सिक्के वितरित करने के लिए विशेष व्यवस्था की है। यह सुविधा मंगलवार, 16 सितंबर 2003 को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे के बीच पंजाब नैशनल बैंक, वर्ली सीफेस, मुंबई-400038 में उपलब्ध करायी जायेगी।
पर्याप्त मात्रा में जनता को स्वच्छ करेंसी नोट उपलब्ध कराने की दृष्टि से रिज़र्व बैंक ने हाल ही में कई उपाय किये हैं। इनमें निम्नलिखित शामिल हैं - महाराष्ट तथा गोवा में डाक घरों के ज़रिए सिक्कों के वितरण के लिए मुंबई में डाक प्राधिकारियों के साथ विशेष व्यवस्थाएं करना तथा केवल मुद्रा विनिमय उपलब्ध कराने तथा छोटे सिक्कों के वितरण के लिए और खराब नोट चलन से वापिस लेने के लिए चुने हुए केंद्रों पर महीने में किसी एक रविवार को कोई एक करेंसी चेस्ट शाखा खुली रखना।
पी. वी. सदानंदन
प्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2003-2004/351