RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S3

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

80311844

आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के आसान एक्सेस के लिए ऑन-टैप मियादी चलनिधि सुविधा की उपलब्धता के अवधि को बढ़ाया जाना

10 फरवरी 2022

आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के आसान एक्सेस के लिए ऑन-टैप मियादी चलनिधि सुविधा की उपलब्धता
के अवधि को बढ़ाया जाना

जैसा कि 10 फरवरी 2022 को विकासात्मक और विनियामक नीतियों पर वक्तव्य में घोषित किया गया है, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के आसान एक्सेस के लिए ऑन-टैप मियादी चलनिधि सुविधा की अवधि, जिसे 31 मार्च 2022 तक उपलब्ध कराया गया था, को अब 30 जून 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

2. परिणामस्वरूप, योजना के तहत उपलब्ध विशेष 14-दिवसीय प्रतिवर्ती रेपो विंडो की अवधि को अब 30 जून 2022 तक बढ़ा दिया जाएगा।

3. दिनांक 7 मई 2021 की प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/177 के माध्यम से दी गई योजना के अन्य सभी नियम एवं शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/1698

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?