RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

80722988

संविभाग निवेश योजना के अंतर्गत मेसर्स एक्सिस बैंक लिमिटेड में एफआईआई/आरएफपीआई को 62 प्रतिशत तक निवेश की अनुमति

31 मई 2016

संविभाग निवेश योजना के अंतर्गत मेसर्स एक्सिस बैंक लिमिटेड में
एफआईआई/आरएफपीआई को 62 प्रतिशत तक निवेश की अनुमति

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अधिसूचित किया है कि विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई)/पंजीकृत विदेशी संविभाग निवेशक (आरएफपीआई) अब संविभाग निवेश योजना (पीआईएस) के अंतर्गत मेसर्स एक्सिस बैंक लिमिटेड की चुकता पूंजी में मौजूदा 49 प्रतिशत से 62 प्रतिशत तक निवेश कर सकते हैं।

रिज़र्व बैंक ने आगे अधिसूचित किया है कि कंपनी में सभी स्रोतों अर्थात विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई)/पंजीकृत विदेशी संविभाग निवेशकों (आरएफपीआई)/प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई)/अनिवासी भारतीयों (एनआरआई)/भारतीय मूल के व्यक्तियों (पीआईओ)/अमेरिकन निक्षेपागार प्राप्ति प्रमाण-पत्रों (एडीआर)/वैश्विक निक्षेपागार प्राप्ति प्रमाण-पत्रों (जीडीआर) से कुल विदेशी निवेश चुकता पू्ंजी के 62 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए।

रिज़र्व बैंक ने कहा है कि कंपनी ने निदेशक मंडल स्तर पर संकल्प पारित किए हैं और शेयरधारकों को द्वारा एक विशेष संकल्प पारित किया गया है जिसमें एफआईआई/आरएफपीआई द्वारा इसके इक्विटी शेयरों और परिवर्तनीय डिबेंचरों की खरीद के लिए सीमा बढ़ाने पर सहमति बनी है। ये खरीद प्राथमिक बाजार और स्टॉक बाजारों के माध्यम से की जा सकती है।

रिज़र्व बैंक ने यह फेमा, 1999 के अंतर्गत अधिसूचित किया है।

अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी: 2015-2016/2785

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?