RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

137758475

सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड (एसजीबी) योजना के अंतर्गत अंतिम मोचन – 1 जनवरी 2026 को देय एसजीबी 2017-18 शृंखला- XIV के अंतिम मोचन के लिए मोचन मूल्य

सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड (एसजीबी) योजना पर भारत सरकार की दिनांक 6 अक्तूबर 2017 की अधिसूचना एफ.सं.4(25)-(डब्ल्यूएंडएम)/2017 (एसजीबी 2017-18 शृंखला XIV - जारी करने की तारीख 1 जनवरी 2018) के अनुसार, स्वर्ण बॉण्ड की चुकौती, स्वर्ण बॉण्ड के जारी होने की तारीख से आठ वर्ष की समाप्ति पर की जाएगी। तद्नुसार, उपरोक्त शृंखला की अंतिम मोचन तिथि 1 जनवरी 2026 होगी।             

2. इसके अलावा, एसजीबी का मोचन मूल्य, मोचन की तारीख से पहले के तीन कारोबारी दिवसों के इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आईबीजेए) द्वारा प्रकाशित 999 शुद्धता वाले स्वर्ण के बंद भाव के साधारण औसत पर आधारित होगा। तद्नुसार, 1 जनवरी 2026 को देय अंतिम मोचन के लिए मोचन मूल्य 13,486/- (तेरह हजार चार सौ छियासी रुपये मात्र) प्रति एसजीबी यूनिट होगा, जो तीन कारोबारी दिवसों अर्थात् 29 दिसंबर 2025, 30 दिसंबर 2025 और 31 दिसंबर 2025 को स्वर्ण के बंद भाव के साधारण औसत पर आधारित होगा।   

 

अजीत प्रसाद      
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1817

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?