वित्त मंत्री ने भारतीय रिज़र्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल को संबोधित किया
|
भारतीय रिज़र्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की 621वीं बैठक आज नई दिल्ली में श्री संजय मल्होत्रा, गवर्नर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मंडल ने भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और वित्तीय बाजार की अस्थिरता से उत्पन्न चुनौतियों सहित वैश्विक और घरेलू आर्थिक स्थिति की समीक्षा की। श्रीमती निर्मला सीतारमण, माननीय केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री ने मंडल की बैठक के बाद केंद्रीय मंडल के निदेशकों को संबोधित किया और उनसे बातचीत की। माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री ने, तीन कर्त्तव्यों से प्रेरित, केंद्रीय बजट 2026-27 के कार्यनीतिक विज़न को सुस्पष्ट किया, तथा विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में वित्तीय क्षेत्र से अपेक्षाओं को रेखांकित किया। निदेशकों ने बजट के लिए वित्त मंत्री की सराहना की तथा अपने विचार साझा किए। केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ श्री पंकज चौधरी, माननीय वित्त राज्य मंत्री, डॉ. अरुणिश चावला, सचिव, निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग, श्री वी. वुआलनम, सचिव, व्यय विभाग, श्री अरविंद श्रीवास्तव, सचिव, राजस्व विभाग और डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन, मुख्य आर्थिक सलाहकार भी थे। उप गवर्नर श्री टी. रबी शंकर, श्री स्वामीनाथन जे, डॉ. पूनम गुप्ता, श्री शिरीष चंद्र मुर्मू और केंद्रीय मंडल के अन्य निदेशक – श्री नागराजू मद्दिराला, सचिव, वित्तीय सेवाएं विभाग, सुश्री अनुराधा ठाकुर, सचिव, आर्थिक कार्य विभाग, श्री सतीश के. मराठे, श्री एस. गुरुमूर्ति, श्रीमती रेवती अय्यर, प्रो. सचिन चतुर्वेदी, श्री वेणु श्रीनिवासन, श्री पंकज रमनभाई पटेल और डॉ. रवींद्र एच. ढोलकिया बैठक में शामिल हुए। (ब्रिज राज) प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2154 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: