5 जून 2023 को मुंबई में आयोजित "बैंकिंग क्षेत्र के लिए साइबर सुरक्षा अभ्यास" पर जी20 का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन
06 जून 2023 5 जून 2023 को मुंबई में आयोजित "बैंकिंग क्षेत्र के लिए साइबर सुरक्षा अभ्यास" भारतीय रिज़र्व बैंक और भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-आईएन), इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई), भारत सरकार (जीओआई) द्वारा संयुक्त रूप से भारत की जी20 अध्यक्षता के अंतर्गत 5 जून 2023 को मुंबई में "बैंकिंग क्षेत्र के लिए साइबर सुरक्षा अभ्यास" पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। 2. सम्मेलन की शुरुआत श्री एम. के. जैन, उप गवर्नर, रिज़र्व बैंक के मुख्य भाषण के साथ हुई, जिसके बाद डॉ. संजय बहल, महानिदेशक, सीईआरटी-आईएन ने विशेष भाषण दिया। उप गवर्नर ने अपने संबोधन में जोर देकर कहा कि वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए साइबर जोखिमों का प्रबंधन एक प्रमुख चालक बन गया है। उन्होंने साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए वैश्विक सहयोगपूर्ण प्रयासों की अनिवार्यता पर जोर दिया और छह विशिष्ट कार्यनीतियों, जिनका वैश्विक समुदाय पालन कर सकता है, को रेखांकित किया। 3. महा निदेशक, सीईआरटी-आईएन ने साइबर हमलों का मुकाबला करने में तीन वैश्विक चुनौतियों पर प्रकाश डाला और वैश्विक समुदाय को एक साथ काम करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि साइबर ड्रिल और अभ्यास सुदूरगामी संबंधों और तैयारियों को बढ़ाने के लिए एक-दूसरे की क्षमताओं का लाभ उठाने में मदद कर सकते हैं। 4. श्री तमस गैदोश, वरिष्ठ वित्तीय क्षेत्र विशेषज्ञ, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और डॉ. डेविड व्हाईट, प्रभारी, साइबर रेसिलिएंस को-ऑर्डिनेशन सेंटर, अंतर्राष्ट्रीय निपटान बैंक (बीआईएस) ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। 5. इस कार्यक्रम में विश्व के बैंकिंग क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा चुनौतियों पर एक पैनल चर्चा हुई। कार्यक्रम के भाग के रूप में कार्यनीतिक और परिचालन साइबर अभ्यास और ड्रिल भी आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने विश्व स्तर पर बैंकों द्वारा सामना की जाने वाली नए युग की साइबर सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा की। 6. भारतीय रिज़र्व बैंक, एमईआईटीवाई, आईएमएफ़, बीआईएस, केंद्रीय बैंकों और जी20 सदस्य देशों की कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दलों के 200 से अधिक प्रतिभागी, चुनिंदा वाणिज्यिक और शहरी सहकारी बैंकों के एमडी और सीईओ, भारतीय और विदेशी बैंकों के मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (सीआईएसओ) और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) इस कार्यक्रम में शामिल हुए। (योगेश दयाल) प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/353 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: