भारत सरकार ने ₹ 10,000 करोड़ के सरकारी स्टॉक के पुनर्खरीद की घोषणा की
07 मार्च 2017 भारत सरकार ने ₹ 10,000 करोड़ के सरकारी स्टॉक के पुनर्खरीद की घोषणा की भारत सरकार ने प्रतिवर्ती नीलामी के माध्यम से ₹ 10,000 करोड़ (अंकित मूल्य) की समग्र राशि के लिए प्रतिभूतियों की पुनर्खरीद अधिसूचित की है।
भारत सरकार द्वारा यह पुनर्खरीद अधिशेष नकदी राशि का उपयोग करते हुए सरकारी स्टॉक को समय से पूर्व उन्मोचित करने के लिए की जाएगी। सरकारी स्टॉक की उपर्युक्त पुनर्खरीद का स्वरूप पूरी तरह से तदर्थ होगा। प्रतिभूतियों की नीलामी मूल्य आधारित नीलामी फार्मेट में होगी। उक्त नीलामी एकाधिक मूल्य पद्धति का उपयोग करते हुए आयोजित की जाएगी। नीलामी के लिए बोलियां भारतीय रिज़र्व बैंक के कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप में 09 मार्च 2017 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 10.30 बजे से मध्याह्न 12.00 बजे तक प्रस्तुत की जानी चाहिए। नीलामी का परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा और इसका निपटान 10 मार्च 2017 (शुक्रवार) को होगा। भारतीय रिज़र्व बैंक को अधिकार है कि वह:
अनिरुद्ध डी. जाधव प्रेस प्रकाशनी: 2016-2017/2380 |