भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर ने 16 फरवरी 2026 को मुंबई में चुनिंदा एमएसएमई और एमएसएमई संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की
|
भारतीय रिज़र्व बैंक की हितधारकों के साथ सतत सहयोग के एक भाग के रूप में, गवर्नर ने आज, मुंबई में चुनिंदा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और एमएसएमई संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उप गवर्नर, श्री टी रबी शंकर, श्री स्वामीनाथन जे और श्री एस सी मुर्मू, तथा रिज़र्व बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बैठक में भाग लिया। अपने वक्तव्य में, गवर्नर ने भारत के आर्थिक परिदृश्य में एमएसएमई क्षेत्र, जिसका जीडीपी, निर्यात और आजीविका के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान है, की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि एमएसएमई के लिए समय पर और पर्याप्त औपचारिक ऋण की उपलब्धता को बढ़ाना, रिज़र्व बैंक की प्रमुख नीतिगत प्राथमिकता है। उन्होंने भारत सरकार और रिज़र्व बैंक द्वारा इस क्षेत्र के लिए किए गए कई नीतिगत एवं विनियामकीय प्रयासों को भी रेखांकित किया। उन्होंने एमएसएमई को औपचारिकता प्राप्त करने, ऋण अनुशासन बनाए रखने और अपनी दीर्घकालिक आघात-सहनीयता एवं प्रतिस्पर्धात्मकता के निर्माण के लिए डिजिटल भुगतान अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया। संवादात्मक सत्र के दौरान, प्रतिभागियों ने एमएसएमई क्षेत्र में ऋण प्रवाह से संबंधित नीतिगत मुद्दों और परिचालनगत चुनौतियों पर अपनी प्रतिक्रिया और सुझाव साझा किए। (ब्रिज राज) प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2125 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: