31 मार्च 2016 भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी): दिसंबर 20151 अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, एक सांख्यिकीय विवरण है जो एक कालावधि के अंत तक, किसी अर्थव्यवस्था के (क) निवासियों की वित्तीय आस्तियों का, जो अनिवासियों पर दावे होते हैं, तथा आरक्षित आस्तियों के रूप में धारित स्वर्ण बुलियन का और (ख) निवासियों की अनिवासियों के प्रति वित्तीय देयताओं के मूल्य और संरचना बताती है। एक अर्थव्यवस्था की बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं के बीच का अंतर उस अर्थव्यवस्था की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति होती है, जो सकारात्मक या नकारात्मक हो सकता है । इस प्रकार का अंतर्राष्ट्रीय लेखों का तुलन पत्र विश्लेषण, अर्थव्यवस्था के बाह्य क्षेत्र के टिकने की क्षमताओं और दुर्बलताओं को समझने में मदद करता है। दिसंबर 2015 को समाप्त तिमाही की भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति के मुख्य अंश नीचे प्रस्तुत हैं: -
अनिवासियों के भारत पर शुद्ध दावे (जो शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति दर्शाती है) पिछली तिमाही से 4.2 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि के साथ दिसंबर 2015 अंत के तक 362.0 बिलियन अमरीकी डॉलर हुए (तालिका 1)। शुद्ध स्थिति में यह परिवर्तन, भारत में विदेशी-स्वाधिकृत आस्तियों के मूल्य में 7.4 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़ोतरी की तुलना में, भारतीय निवासियों की विदेश में वित्तीय आस्तियों के मूल्य में 3.2 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़ोतरी को प्रतिबिंबित करता है। -
भारतीय निवासियों की विदेश में वित्तीय आस्तियाँ, दिसंबर 2015 के अंत तक, पिछली तिमाही से 3.2 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हो कर 532.7 बिलियन अमरीकी डॉलर रहीं, इसका कारण मुख्य रूप से समुद्रपारीय सीधे निवेश में वृद्धि रहा। -
भारत में विदेशी-स्वाधिकृत आस्तियां पिछली तिमाही से 7.4 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़ोतरी हो कर 894.7 बिलियन अमरीकी डॉलर हुईं। ऐसा मुख्यत: तिमाही के दौरान भारत में प्रत्यक्ष निवेश में 11.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि के कारण हुआ जबकि संविभाग निवेश तथा अन्य निवेश में क्रमशः 0.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर और 3.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की गिरावट हुई। -
विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के प्रभाव: रुपये के विनिमय दर में अन्य मुद्राओं की तुलना में परिवर्तन ने देयताओं को अमरीकी डॉलर में मूल्यांकन करने पर, उन में बदलाव को प्रभावित किया। तिमाही के दौरान, निवल इक्विटी अंतर्वाह 12.2 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा, बकाया इक्विटी देयताएँ सितंबर 2015 के 402.0 बिलियन अमरीकी डॉलर से 8.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर दिसंबर 2015 में 410.6 बिलियन अमरीकी डॉलर हुईं क्योंकि इस अवधि के दौरान रुपया में मूल्यह्रास के कारण बकाया देयताओं का पुनर्मूल्यांकन किया गया। -
भारत की अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय देयताओं का अनुपात दिसंबर 2015 में 59.5 प्रतिशत हुआ। (जोकि सितंबर 2015 में 59.7 प्रतिशत था)। बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना -
भारत की अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों में दिसंबर 2015 में, आरक्षित आस्तियों का प्रमुख भाग (65.8 प्रतिशत) बना रहा, जिस के बाद विदेश में प्रत्यक्ष निवेश का हिस्सा (26.1 प्रतिशत) रहा (तालिका 2)। -
प्रत्यक्ष निवेश (31.6 प्रतिशत), संविभाग निवेश (25.1 प्रतिशत), ऋण (19.2 प्रतिशत), और मुद्रा और जमा राशियाँ (13.7 प्रतिशत) देश की वित्तीय देयताओं के प्रमुख घटक थे। ऋण देयताओं की तुलना में ऋणेतर देयताएँ तालिका 1: समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति | (बिलियन अमरीकी डॉलर) | अवधि | दिसं-14 (आं.सं.) | मार्च-15 (आं.सं.) | जून-15 (आं.सं.) | सितं-15 (आं.सं.) | दिसं-15 (अनं) | शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति | -356.6 | -364.9 | -362.4 | -357.8 | -362.0 | क. आस्तियाँ | 491.8 | 522.4 | 534.7 | 529.5 | 532.7 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 131.5 | 132.7 | 134.1 | 135.8 | 139.0 | 2. संविभाग निवेश | 1.4 | 1.4 | 1.6 | 1.7 | 1.7 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 1.0 | 1.1 | 1.5 | 1.6 | 1.6 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 0.4 | 0.4 | 0.1 | 0.1 | 0.1 | 3. अन्य निवेश | 38.2 | 46.6 | 43.0 | 41.7 | 41.7 | 3.1 व्यापार ऋण | 6.8 | 5.5 | 5.1 | 4.7 | 4.5 | 3.2 ऋण | 4.2 | 5.7 | 4.4 | 4.3 | 3.7 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 11.9 | 19.4 | 17.1 | 16.7 | 17.3 | 3.4 अन्य आस्तियाँ | 15.3 | 16.0 | 16.4 | 16.1 | 16.1 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 320.6 | 341.6 | 356.0 | 350.3 | 350.4 | ख. देयताएँ | 848.4 | 887.3 | 897.1 | 887.3 | 894.7 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 252.8 | 265.5 | 271.1 | 271.0 | 282.3 | 2. संविभाग निवेश | 215.1 | 233.4 | 236.3 | 225.6 | 224.8 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 145.0 | 153.6 | 151.4 | 143.6 | 141.1 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 70.1 | 79.8 | 85.0 | 82.0 | 83.7 | 3. अन्य निवेश | 380.4 | 388.4 | 389.6 | 390.7 | 387.6 | 3.1 व्यापार ऋण | 81.1 | 83.7 | 81.3 | 81.3 | 79.5 | 3.2 ऋण | 176.2 | 177.2 | 175.0 | 172.7 | 171.8 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 110.2 | 115.3 | 120.1 | 122.0 | 122.8 | 3.4 अन्य देयताएँ | 13.0 | 12.2 | 13.3 | 14.7 | 13.4 | ‘मेमो’ मद: आस्तियों का देयताओं से अनुपात (%) | 58.0 | 58.9 | 59.6 | 59.7 | 59.5 | आं सं: आंशिक संशोधित अ: अनंतिम संख्याओं के पूर्णांकित किए जाने के कारण घटको का जोड़ कुल संख्या से थोड़ा भिन्न हो सकता है। | तालिका 2: भारत की बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की संरचना | (प्रतिशत) | अवधि | दिसं-14 (आं.सं.) | मार्च-15 (आं.सं.) | जून-15 (आं.सं.) | सितं-15 (आं.सं.) | दिसं-15 (अनं) | क. आस्तियां | | | | | | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 26.7 | 25.4 | 25.1 | 25.6 | 26.1 | 2. संविभाग निवेश | 0.3 | 0.3 | 0.3 | 0.3 | 0.3 | 3. अन्य निवेश | 7.8 | 8.9 | 8.0 | 7.9 | 7.8 | 4. आरक्षित आस्तियां | 65.2 | 65.4 | 66.6 | 66.2 | 65.8 | आस्तियां/देयताएं | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | ख. देयताएं | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 29.8 | 29.9 | 30.2 | 30.5 | 31.6 | 2. पोर्टफोलियो निवेश | 25.4 | 26.3 | 26.3 | 25.4 | 25.1 | 3. अन्य निवेश | 44.8 | 43.8 | 43.5 | 44.1 | 43.3 | तालिका 3. भारत की बाह्य ऋण और ऋणेतर देयताओं का भाग | (प्रतिशत) | अवधि | दिसं-14 (आं.सं.) | मार्च-15 (आं.सं.) | जून-15 (आं.सं.) | सितं-15 (आं.सं.) | दिसं-15 (अनं) | ऋणेतर देयताएं | 45.6 | 45.9 | 45.7 | 45.3 | 45.9 | ऋण देयताएं | 54.4 | 54.1 | 54.3 | 54.7 | 54.1 | कुल | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | संगीता दास निदेशक प्रेस प्रकाशनी: 2015-2016/2309 |