30 सितंबर 2015 भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी): जून 20151 अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, एक सांख्यिकीय विवरण है जो एक कालावधि के अंत तक, किसी अर्थव्यवस्था के (अ) निवासियों की वित्तीय आस्तियों का, जो अनिवासियों पर दावे होते हैं, तथा आरक्षित आस्तियों के रूप में धारित स्वर्ण बुलियन का और (ब) निवासियों की अनिवासियों के प्रति वित्तीय देयताओं के मूल्य और संरचना बताती है। एक अर्थव्यवस्था की बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं के बीच का अंतर उस अर्थव्यवस्था की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति होती है, जो सकारात्मक या नकारात्मक हो सकता है । इस प्रकार का अंतर्राष्ट्रीय लेखों का तुलन पत्र विश्लेषण, अर्थव्यवस्था के बाह्य क्षेत्र के टिकने की क्षमताओं और दुर्बलताओं को समझने में मदद करता है। जून 2015 को समाप्त तिमाही की भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति के मुख्य अंश नीचे प्रस्तुत हैं: -
अनिवासियों के भारत पर शुद्ध दावे (जो शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति दर्शाती है), पिछली तिमाही से 0.6 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि के साथ जून 2015 अंत तक 362.3 बिलियन अमरीकी डॉलर हुए (तालिका 1)| शुद्ध स्थिति में यह परिवर्तन, भारत में विदेशी-स्वाधिकृत आस्तियों के मूल्य में 12.1 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़ोतरी की तुलना में, भारतीय निवासियों की विदेश में वित्तीय आस्तियों के मूल्य में 11.4 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़ोतरी को प्रतिबिंबित करता है। -
भारतीय निवासियों की विदेश में वित्तीय आस्तियाँ, जून 2015 के अंत तक, पिछली तिमाही से 11.4 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हो कर वे 529.2 बिलियन अमरीकी डॉलर रहीं, जो मुख्यत: आरक्षित आस्तियाँ में 14.4 बिलियन अमरीकी डॉलर और प्रत्यक्ष निवेश में 1.3 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़ोतरी के कारण हुआ जबकि मुद्रा और जमा राशियाँ 2.4 बिलियन अमरीकी डॉलर से कम हुए। -
भारत में विदेशी-स्वाधिकृत आस्तियों में पिछली तिमाही से 12.1 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़ोतरी हो कर 891.5 बिलियन अमरीकी डॉलर हुईं जो मुख्यत: भारत में प्रत्यक्ष निवेश और संविभाग निवेश में 5.6 बिलियन अमरीकी डॉलर और क्रमशः, 2.6 बिलियन अमरीकी डॉलर, के वृद्धी के कारण रहा | अन्य निवेश देयताओं में, मुद्रा और जमा राशियाँ 4.8 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढे | -
विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के प्रभाव: रुपये के विनिमय दर में अन्य मुद्राओं की तुलना में परिवर्तन ने, देयताओं को अमरीकी डॉलर में मूल्यांकन करने पर, उन में बदलाव को प्रभावित किया। अप्रैल-जून 2015 के दौरान, इक्विटी अंतर्वाह 9.7 बिलियन अमरीकी डॉलर(शुद्ध) होने पर भी, बकाया इक्विटी देयताएँ में 2.3 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़ोतरी हुई जोकि मार्च 2015 अंत तक 401.5 बिलियन अमरीकी डॉलर से जून 2015 अंत तक 403.8 बिलियन अमरीकी डॉलर हुए। इस दौरान रुपया अवमूल्यन की वजह से बकाया देयताओं का पुनर्मूल्यांकन किया गया। बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना -
भारत की अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों में जून 2015 में, आरक्षित आस्तियों का प्रमुख भाग (67.3 प्रतिशत) बना रहा, जिस के बाद विदेश में प्रत्यक्ष निवेश का हिस्सा (24.9 प्रतिशत) रहा (तालिका 2)। -
प्रत्यक्ष निवेश (30.3 प्रतिशत), संविभाग निवेश (25.9 प्रतिशत), ऋण (19.6 प्रतिशत), और मुद्रा और जमा राशियाँ (13.5 प्रतिशत) देश की वित्तीय देयताओं के प्रमुख घटक थे। ऋण देयताओं की तुलना में ऋणेतर देयताएँ • ऋणेतर देयताओं की हिस्सेदारी में मार्च 2015 अंत तक 45.7 प्रतिशत से जून 2015 अंत तक 45.3 प्रतिशत मामूली कम हुआ (तालिका 3)। तालिका 1: समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति | (बिलियन अमरीकी डॉलर) | अवधि | जून 14 आं सं | सितं. 14 आं सं | दिसं.14 आं सं | मार्च 15 आं सं | जून 15 अ | शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति | -350.5 | -356.4 | -353.3 | -361.7 | -362.3 | क. आस्तियाँ | 491.8 | 488.5 | 490.5 | 517.8 | 529.2 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 128.9 | 129.5 | 129.8 | 130.5 | 131.8 | 2. संविभाग निवेश | 1.3 | 1.3 | 1.4 | 1.4 | 1.6 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 0.9 | 0.9 | 1.0 | 1.1 | 1.2 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 0.3 | 0.3 | 0.4 | 0.4 | 0.4 | 3. अन्य निवेश | 45.5 | 43.9 | 38.6 | 44.2 | 39.8 | 3.1 व्यापार ऋण | 8.3 | 7.5 | 6.3 | 2.7 | 1.6 | 3.2 ऋण | 5.1 | 5.1 | 4.2 | 4.9 | 3.6 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 15.7 | 15.0 | 11.9 | 19.8 | 17.4 | 3.4 अन्य आस्तियाँ | 16.4 | 16.4 | 16.2 | 16.9 | 17.1 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 316.1 | 313.8 | 320.6 | 341.6 | 356.0 | ख. देयताएँ | 842.3 | 844.9 | 843.7 | 879.4 | 891.5 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 250.4 | 252.2 | 252.1 | 264.5 | 270.1 | 2. संविभाग निवेश | 208.9 | 212.4 | 211.3 | 228.2 | 230.8 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 147.1 | 144.8 | 141.2 | 148.4 | 146.0 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 61.8 | 67.5 | 70.1 | 79.8 | 84.8 | 3. अन्य निवेश | 383.0 | 380.4 | 380.4 | 386.7 | 390.6 | 3.1 व्यापार ऋण | 84.2 | 82.5 | 81.1 | 82.9 | 82.0 | 3.2 ऋण | 179.0 | 176.3 | 176.2 | 177.1 | 174.7 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 106.4 | 108.9 | 110.2 | 115.3 | 120.1 | 3.4 अन्य देयताएँ | 13.4 | 12.8 | 13.0 | 11.4 | 13.9 | ‘मेमो’ मद: आस्तियों का देयताओं से अनुपात (%) | 58.4 | 57.8 | 58.1 | 58.9 | 59.4 | आं सं: आंशिक संशोधित अ: अनंतिम टिप्पणी: संख्याओं के पूर्णांकित किए जाने के कारण घटको का जोड़ कुल संख्या से थोड़ा भिन्न हो सकता है। | तालिका 2: भारत की बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की संरचना | (प्रतिशत) | अवधि | जून 14 आं सं | सितं. 14 आं सं | दिसं.14 आं सं | मार्च 15 आं सं | जून 15 अ | क. आस्तियाँ | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 26.2 | 26.5 | 26.5 | 25.2 | 24.9 | 2. संविभाग निवेश | 0.3 | 0.3 | 0.3 | 0.3 | 0.3 | 3. अन्य निवेश | 9.2 | 9.0 | 7.9 | 8.5 | 7.5 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 64.3 | 64.2 | 65.3 | 66.0 | 67.3 | आस्तियाँ/ देयताएँ | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | ख. देयताएँ | | | | | | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 29.7 | 29.8 | 29.9 | 30.1 | 30.3 | 2. संविभाग निवेश | 24.8 | 25.1 | 25.0 | 25.9 | 25.9 | 3. अन्य निवेश | 45.5 | 45.1 | 45.1 | 44.0 | 43.8 | आं सं: आंशिक संशोधित अ: अनंतिम | तालिका 3. भारत की बाह्य ऋण और ऋणेतर देयताओं का भाग | (प्रतिशत) | अवधि | जून 14 आं सं | सितं. 14 आं सं | दिसं.14 आं सं | मार्च 15 आं सं | जून 15 अ | ऋणेतर देयताएँ | 45.9 | 45.7 | 45.3 | 45.7 | 45.3 | ऋण देयताएँ | 54.1 | 54.3 | 54.7 | 54.3 | 54.7 | कुल | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | आं सं: आंशिक संशोधित अ: अनंतिम | संगीता दास निदेशक प्रेस प्रकाशनी: 2015-2016/791 1भारत की तिमाही अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति एक तिमाही के अंतराल से प्रकाशित हो रही है। मार्च 2015 अंत तक की पिछली त्रैमासिक अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति 30 जून 2015 को सार्वजनिक डोमेन में रखी गई थी। |