RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S3

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

103527538

भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), जून 2023

28 सितंबर 2023

भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), जून 2023

आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने जून 2023 के अंत के भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति से संबंधित आंकड़े जारी किए [1]

जून 2023 के अंत में भारत के आईआईपी की मुख्य बातें:

  1. 2023-24 की पहली तिमाही के दौरान भारत पर अनिवासियों के निवल दावों में 12.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई तथा जून 2023 के अंत में यह 379.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

  2. तिमाही के दौरान अनिवासियों के निवल दावों में वृद्धि भारतीय निवासियों की विदेशी वित्तीय आस्तियों (यूएस $ 24.1 बिलियन) की तुलना में भारत में विदेशी स्वामित्व वाली वित्तीय आस्तियों (यूएस $ 36.2 बिलियन) में उच्चतर वृद्धि के कारण हुई (तालिका 1)।

  3. अप्रैल-जून 2023 के दौरान भारतीय निवासियों की विदेशी आस्तियों की वृद्धि में आरक्षित आस्तियों में वृद्धि (16.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर) का सबसे अधिक योगदान था, इसके बाद प्रत्यक्ष निवेश, ऋण और व्यापार ऋण का स्थान था।

  4. भारतीय निवासियों की विदेशी देयताओं में दो तिहाई वृद्धि आवक पोर्टफोलियो निवेश (15.0 बिलियन अमेरिकी डॉलर) और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (8.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर) के कारण हुई।

  5. जून 2023 के अंत में आरक्षित आस्तियां भारत की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों की 64.2 प्रतिशत थी (तालिका 1 और 2)।

  6. अन्य मुद्राओं की तुलना में रुपये की विनिमय दर में घट-बढ़ ने देयताओं में परिवर्तन को प्रभावित किया, जब इसका मूल्यांकन अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में किया गया।

  7. भारत की अंतर्राष्ट्रीय आस्तियों और अंतर्राष्ट्रीय देयताओं का अनुपात जून 2023 में घटकर 70.9 प्रतिशत हो गया, जो एक तिमाही पहले 71.1 प्रतिशत और एक वर्ष पहले 71.5 प्रतिशत था।

  8. तिमाही के दौरान कुल बाह्य देयताओं में ऋण और गैर-ऋण देयताओं की हिस्सेदारी लगभग बराबर थी (तालिका 3)।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/1011


Table 1: Overall International Investment Position of India
(US$ billion)
Period Jun-22 (PR) Sep-22 (PR) Dec-22 (PR) Mar-23 (PR) Jun-23 (P)
Net IIP (A-B) -355.2 -386.6 -373.3 -367.6 -379.7
A. Assets 891.6 846.9 875.7 902.7 926.8
  1. Direct Investment 214.5 217.3 222.7 225.5 227.8
    1.1 Equity and investment fund shares 134.6 136.2 140.1 142.0 143.5
    1.2 Debt instruments 79.9 81.1 82.6 83.5 84.3
  2. Portfolio Investment 10.6 11.0 10.9 11.0 11.3
    2.1 Equity and investment fund shares 8.1 6.3 8.6 5.0 8.7
    2.2 Debt securities 2.5 4.7 2.3 6.0 2.6
  3. Other Investment 77.3 85.9 79.4 87.7 92.6
    3.1 Trade Credits 21.1 24.6 26.0 27.5 29.7
    3.2 Loans 6.5 8.1 8.6 10.7 14.5
    3.3 Currency and Deposits 30.2 33.5 27.1 30.5 30.6
    3.4 Other Assets 19.5 19.7 17.7 19.0 17.8
  4. Reserve Assets 589.2 532.7 562.7 578.5 595.1
B. Liabilities 1,246.8 1,233.5 1,249.0 1,270.3 1,306.5
  1. Direct Investment 517.3 510.2 510.8 523.4 532.3
    1.1 Equity and investment fund shares 489.6 482.0 482.1 493.9 501.4
    1.2 Debt instruments 27.7 28.2 28.7 29.5 30.9
  2. Portfolio Investment 245.0 244.4 244.2 243.6 258.6
    2.1 Equity and investment fund shares 135.5 137.0 140.5 139.0 152.9
    2.2 Debt securities 109.5 107.4 103.7 104.6 105.7
  3. Other Investment 484.5 478.9 494.0 503.3 515.6
    3.1 Trade Credits 122.8 123.2 124.6 124.3 119.3
    3.2 Loans 193.4 190.3 196.7 202.6 207.1
    3.3 Currency and Deposits 137.4 135.6 136.1 141.1 144.1
    3.4 Other Assets 30.9 29.8 36.6 35.3 45.1
Memo Item: Assets to Liability ratio (%) 71.5 68.7 70.1 71.1 70.9
Note:
1. PR: Partially revised, P: Provisional
2. The sum of the constituent items may not add to the total due to rounding off.

Table 2: Composition of International Financial Assets and Liabilities of India
(per cent)
Period Jun-22 (PR) Sep-22 (PR) Dec-22 (PR) Mar-23 (PR) Jun-23 (P)
A. Assets
    1. Direct Investment 24.0 25.7 25.4 25.0 24.6
    2. Portfolio Investment 1.2 1.3 1.2 1.2 1.2
    3. Other Investment 8.7 10.1 9.1 9.7 10.0
    4. Reserve Assets 66.1 62.9 64.3 64.1 64.2
Total 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0
B. Liabilities
    1. Direct Investment 41.5 41.4 40.9 41.2 40.7
    2. Portfolio Investment 19.6 19.8 19.5 19.2 19.8
    3. Other Investment 38.9 38.8 39.6 39.6 39.5
Total 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0

Table 3: Share of External Debt and Non-Debt Liabilities of India
(per cent)
Period Jun-22 (PR) Sep-22 (PR) Dec-22 (PR) Mar-23 (PR) Jun-23 (P)
Non-Debt Liabilities 50.1 50.2 49.8 49.8 50.1
Debt Liabilities 49.9 49.8 50.2 50.2 49.9
Total 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0

[1] भारत की तिमाही आईआईपी एक तिमाही के अंतराल पर प्रसारित की जाती है और मार्च 2023 के अंत के लिए पिछली तिमाही की आईआईपी 30 जून 2023 को भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर जारी की गई थी।  

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?