30 जून 2015 भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी) : मार्च 20151 अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, किसी अर्थव्यवस्था के (अ) निवासियों की वित्तीय आस्तियों का, जो अनिवासियों पर दावे होते हैं, तथा आरक्षित आस्तियों के रूप में धारित स्वर्ण बुलियन का, और (ब) निवासियों की अनिवासियों के प्रति वित्तीय देयताओं के मूल्य और संरचना का, एक कालावधि के अंत तक, सांख्यिकीय विवरण है । एक अर्थव्यवस्था की बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं के बीच का अंतर उस अर्थव्यवस्था की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति होती है, जो सकारात्मक या नकारात्मक हो सकता है । अर्थव्यवस्था के बाह्य-क्षेत्र की स्थिरता की क्षमताओं और अशक्तियों को समझने में, इस प्रकार का अंतर्राष्ट्रीय लेखों का तुलन-पत्र विश्लेषण मदद करता है। मार्च 2015 को समाप्त तिमाही की भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति की विशेषताएँ नीचे प्रस्तुत हैं: I. समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (b) तिमाही परिवर्तन: -
अनिवासियों के भारत पर शुद्ध दावे (जो शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति दर्शाती है), पिछली तिमाही में 9.3 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़ कर मार्च 2015 के अंत तक 363.0 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गए| शुद्ध स्थिति में यह परिवर्तन, भारत में विदेशी-स्वाधिकृत आस्तियों के मूल्य में 36.6 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़ोतरी की तुलना में, भारतीय निवासियों की विदेश में वित्तीय आस्तियों के मूल्य में 27.3 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़ोतरी को प्रतिबिंबित करता है (तालिका 1)। -
भारतीय निवासियों की विदेश में वित्तीय आस्तियाँ, पिछली तिमाही में 27.3 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि से मार्च 2015 के अंत तक 517.8 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गयीं, जो मुख्यत: आरक्षित आस्तियों में 20.9 बिलियन अमरीकी डॉलर और मुद्रा तथा जमा राशियों में 7.9 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़ोतरी के कारण हुईं, हालांकि तिमाही में व्यापार ऋण में 3.6 बिलियन अमरीकी डॉलर की गिरावट दर्ज़ हुई । -
भारत में विदेशी-स्वाधिकृत आस्तियां पिछली तिमाही से 36.6 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 880.8 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गयीं, जो मुख्यत: भारत में प्रत्यक्ष निवेश में 12.6 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़ोतरी और संविभाग निवेश में 16.9 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़ोतरी के कारण हुआ । अन्य निवेश देयताओं में, मुद्रा तथा जमा राशियों में 5.1 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई । -
विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के प्रभाव: अन्य मुद्राओं की तुलना में रुपये के विनिमय दर में परिवर्तन ने, देयताओं में बदलाव के अमरीकी डॉलर मूल्यांकन को प्रभावित किया। इक्विटी देयताएँ दिसंबर 2014 में 382.4 बिलियन अमरीकी डॉलर के स्तर से 19.1 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़ कर, मार्च 2015 में 401.5 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गयीं। यह अंशत: इस तिमाही में रुपये के अधिमूल्यन से बकाया देयताओं के पुनर्मूल्यांकन के परिणामस्वरूप हुआ, जबकि इस दौरान शुद्ध अंतर्वाह 14.7 बिलियन अमरीकी डॉलर थे। -
भारत की अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय देयताओं का अनुपात मार्च 2015 में 58.8 प्रतिशत हुआ (जो दिसंबर 2014 में 58.1 प्रतिशत था)। (b) वार्षिक परिवर्तन: -
विदेश में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों में, वित्तीय वर्ष 2014-15 में 34.1 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई (तालिका 1)। इन में विदेश में प्रत्यक्ष निवेश में 1.8 बिलियन अमरीकी डॉलर और आरक्षित आस्तियों में 37.4 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़ोतरी का समावेश था, यद्यपि व्यापार ऋण में 6.0 बिलियन अमरीकी डॉलर की गिरावट हुई । -
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय देयताओं में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 60.3 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इनमें से भारत में प्रत्यक्ष निवेश में 22.0 बिलियन अमरीकी डॉलर और संविभाग निवेश में 30.6 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इस वर्ष के दौरान अन्य निवेशों में, मुद्रा तथा जमा राशियाँ 11.3 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़ीं । -
उपर्युक्त बदलाव के परिणामस्वरूप, बाह्य आस्तियों और देयताओं में अनिवासियों के भारत पर शुद्ध दावों में वित्तीय वर्ष 2014-15 के दौरान 26.2 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई। II. अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों और देयताओं का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) से अनुपात -
कुल अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों का सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात (वर्तमान कीमतों पर) पिछले साल के 25.6 प्रतिशत के स्तर से बढ़ कर मार्च 2015 के अंत में 25.8 प्रतिशत हो गया (तालिका 2)। आरक्षित आस्तियों का सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात, मार्च 2014 के अंत के 16.1 प्रतिशत के स्तर से बढ़कर मार्च 2015 के अंत में 17.1 प्रतिशत हुआ। -
कुल बाह्य वित्तीय देयताओं का सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात, पिछले वर्ष के 43.5 प्रतिशत के स्तर से बढ़ कर मार्च 2015 के अंत तक 44.0 प्रतिशत हो गया । अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय देयताओं में, प्रत्यक्ष निवेश और संविभाग निवेश का सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात मार्च 2015 के अंत में क्रमशः 13.2 प्रतिशत और 11.4 प्रतिशत रहा । -
मार्च 2015 के अंत में शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति का सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात (-)18.1 प्रतिशत था । III. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना -
भारत की अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों में, मार्च 2015 में, आरक्षित आस्तियों का प्रमुख भाग (66.0 प्रतिशत) बना रहा, जिस के बाद विदेश में प्रत्यक्ष निवेश का हिस्सा (25.2 प्रतिशत) रहा (तालिका 3)। -
प्रत्यक्ष निवेश (30.0 प्रतिशत), संविभाग निवेश (25.9 प्रतिशत), ऋण (20.3 प्रतिशत), और मुद्रा तथा जमा राशियाँ (13.1 प्रतिशत) देश की वित्तीय देयताओं के प्रमुख घटक थे। IV. ऋण देयताओं की तुलना में ऋणेतर देयताएँ संगीता दास निदेशक प्रेस प्रकाशनी: 2014-2015/2788 तालिका 1: समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति | (बिलियन अमरीकी डॉलर) | अवधि | मार्च 14 आं सं | जून 14 आं सं | सितं. 14 आं सं | दिसं. 14 आं सं | मार्च. 15 अ | शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति | -336.8 | -350.0 | -356.9 | -353.7 | -363.0 | क. आस्तियाँ | 483.7 | 491.8 | 488.6 | 490.5 | 517.8 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 128.7 | 128.9 | 129.5 | 129.8 | 130.5 | 2. संविभाग निवेश | 1.2 | 1.3 | 1.3 | 1.4 | 1.4 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 1.0 | 0.9 | 1.0 | 1.0 | 1.1 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 0.3 | 0.3 | 0.3 | 0.4 | 0.4 | 3. अन्य निवेश | 49.6 | 45.6 | 43.9 | 38.6 | 44.2 | 3.1 व्यापार ऋण | 8.7 | 8.3 | 7.5 | 6.3 | 2.7 | 3.2 ऋण | 6.9 | 5.1 | 5.1 | 4.2 | 4.9 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 17.9 | 15.7 | 15.0 | 11.9 | 19.8 | 3.4 अन्य आस्तियाँ | 16.1 | 16.4 | 16.4 | 16.2 | 16.9 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 304.2 | 316.1 | 313.8 | 320.7 | 341.6 | ख. देयताएँ | 820.5 | 841.8 | 845.4 | 844.2 | 880.8 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 242.7 | 250.4 | 252.2 | 252.1 | 264.7 | 2. संविभाग निवेश | 197.5 | 208.8 | 212.3 | 211.2 | 228.1 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 139.7 | 147.1 | 144.9 | 141.2 | 148.4 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 57.8 | 61.7 | 67.5 | 70.1 | 79.7 | 3. अन्य निवेश | 380.3 | 382.5 | 380.9 | 380.8 | 388.0 | 3.1 व्यापार ऋण | 83.9 | 84.2 | 82.5 | 81.1 | 82.9 | 3.2 ऋण | 179.3 | 178.5 | 176.8 | 176.6 | 178.4 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 104.0 | 106.4 | 108.9 | 110.2 | 115.3 | 3.4 अन्य देयताएँ | 13.0 | 13.4 | 12.8 | 13.0 | 11.4 | ‘मेमो’ मद: आस्तियों का देयताओं से अनुपात (%) | 59.0 | 58.4 | 57.8 | 58.1 | 58.8 | आं सं: आंशिक संशोधित अ: अनंतिम | टिप्पणी: संख्याओं के पूर्णांकित किए जाने के कारण घटको का जोड़ कुल संख्या से थोड़ा भिन्न हो सकता है। | तालिका 2. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं तथा सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का अनुपात | (प्रतिशत) | अवधि | मार्च 13 (सं) | मार्च 14 (आं सं) | मार्च 15 (अ) | शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आस्तियाँ - देयताएँ) | -17.8 | -17.8 | -18.1 | क. आस्तियाँ | 24.4 | 25.6 | 25.8 | 1. विदेशी प्रत्यक्ष निवेश | 6.5 | 6.8 | 6.5 | 2. संविभाग निवेश | 0.1 | 0.1 | 0.1 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 0.1 | 0.1 | 0.1 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 3. अन्य निवेश | 1.9 | 2.6 | 2.2 | 3.1 व्यापार ऋण | 0.2 | 0.5 | 0.1 | 3.2 ऋण | 0.3 | 0.4 | 0.2 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 0.7 | 1.0 | 1.0 | 3.4 अन्य आस्तियाँ | 0.7 | 0.9 | 0.8 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 15.9 | 16.1 | 17.1 | ख. देयताएँ | 42.2 | 43.5 | 44.0 | 1. भारत में प्रत्यक्ष निवेश | 12.7 | 12.9 | 13.2 | 2. संविभाग निवेश | 11.0 | 10.5 | 11.4 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 7.6 | 7.4 | 7.4 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 3.4 | 3.1 | 4.0 | 3. अन्य निवेश | 18.5 | 20.1 | 19.4 | 3.1 व्यापार ऋण | 4.9 | 4.5 | 4.1 | 3.2 ऋण | 9.1 | 9.5 | 8.9 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 3.9 | 5.5 | 5.8 | 3.4 अन्य देयताएँ | 0.7 | 0.7 | 0.6 | सं: संशोधित आं सं: आंशिक संशोधित अ: अनंतिम | टिप्पणी: अनुपात रूपया मूल्यों पर आधारित हैं। | तालिका 3: भारत की बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की संरचना | (प्रतिशत) | अवधि | मार्च 14 आं सं | जून 14 आं सं | सितं. 14 आं सं | दिसं. 14 आं सं | मार्च. 15 अ | क. आस्तियाँ | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 26.6 | 26.2 | 26.5 | 26.5 | 25.2 | 2. संविभाग निवेश | 0.2 | 0.3 | 0.3 | 0.3 | 0.3 | 3. अन्य निवेश | 10.3 | 9.3 | 9.0 | 7.9 | 8.5 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 62.9 | 64.2 | 64.2 | 65.3 | 66.0 | आस्तियाँ/ देयताएँ | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | ख. देयताएँ | | | | | | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 29.6 | 29.8 | 29.8 | 29.9 | 30.0 | 2. संविभाग निवेश | 24.1 | 24.8 | 25.1 | 25.0 | 25.9 | 3. अन्य निवेश | 46.3 | 45.4 | 45.1 | 45.1 | 44.1 | आं सं: आंशिक संशोधित अ: अनंतिम | तालिका 4. बाह्य ऋण और ऋणेतर देयताओं का भाग | (प्रतिशत) | अवधि | मार्च 14 आं सं | जून 14 आं सं | सितं. 14 आं सं | दिसं. 14 आं सं | मार्च. 15 अ | ऋणेतर देयताएँ | 45.3 | 45.9 | 45.6 | 45.3 | 45.6 | ऋण देयताएँ | 54.7 | 54.1 | 54.4 | 54.7 | 54.4 | कुल | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | आं सं: आंशिक संशोधित अ: अनंतिम | |