30 जून 2017 भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), मार्च 20171 भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्च 2017 के अंत तक भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति से संबंधित आंकड़े आज जारी किए। अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (क) निवासियों की वित्तीय आस्तियां जो अनिवासियों (आरक्षित आस्तियों के रूप में रखे गए स्वर्ण बुलियन सहित हैं) के दावे हैं; और (ख) अनिवासियों पर निवासियों की देयताओं का मूल्य और संरचना दर्शाती है। अर्थव्यवस्था की बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं के बीच का अंतर इसकी निवल आईआईपी है, जो बाह्य स्थिरता को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण इनपुट है। विशेषताएं I. तिमाही बदलाव : -
भारत पर अनिवासियों के निवल दावे पिछली तिमाही (तालिका 1) से 30.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ गए, जिसका कारण भारत में विदेशी स्वामित्व वाली आस्तियों में 53.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि की तुलना में भारतीय निवासियों की समुद्रपारीय वित्तीय आस्तियों में 22.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि है। -
भारतीय निवासियों की समुद्रपारीय वित्तीय आस्तियों ने पिछले तिमाही से 22.8 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि दर्शाती हैं, जिसका मुख्य कारण रिजर्व आस्तियों में 11.1 बिलियन अमरीकी डॉलर, मुद्रा और जमाराशि में 5.5 बिलियन अमरीकी डॉलर और विदेशों में प्रत्यक्ष निवेश में 4.1 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि है। -
भारत में विदेशी-स्वामित्व वाली आस्तियां पिछले तिमाही से 53.7 बिलियन अमरीकी डॉलर तक बढ़ी है, जिसका मुख्य कारण पोर्टफोलियो निवेश में 24.2 बिलियन अमरीकी डॉलर, भारत में प्रत्यक्ष निवेश में 17.5 बिलियन अमरीकी डॉलर और मुद्रा तथा जमाराशियों में 7.1 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि है। अमरीकी डॉलर में मूल्यनिर्धारण करने पर रुपए की विनिमय दर में अन्य मुद्राओं की तुलना में अंतर से देयताओं की घट-बढ़ पर काफी प्रभाव पड़ा, क्योंकि तिमाही के दौरान रुपए में 4.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। -
मार्च 2017 में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय देयताओं की तुलना में भारत की अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्ति का अनुपात 59.0 प्रतिशत रहा (दिसंबर 2016 में 60.0 प्रतिशत)। II. वार्षिक बदलाव -
भारतीय निवासियों की समुद्रपारीय वित्तीय आस्तियों में वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान (तालिका 1) 14.1 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई। इनमें विदेश में प्रत्यक्ष निवेश में 6.6 बिलियन अमरीकी डॉलर और रिजर्व आस्तियों में 9.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि शामिल है, जबकि व्यापार ऋण में 1.1 बिलियन अमरीकी डॉलर की गिरावट आई है। -
2016-17 के दौरान भारत में विदेशी स्वामित्व वाली आस्तियों में 47.5 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई। इसमें से, प्रत्यक्ष निवेश में 48.8 बिलियन अमरीकी डॉलर जबकि पोर्टफोलियों निवेश में 13.9 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई। अन्य निवेशों में, वर्ष के दौरान ऋण और करेंसी तथा जमा में क्रमश:10.5 बिलियन अमरीकी डॉलर और 10.0 बिलियन अमरीकी डॉलर की कमी आई। -
बाह्य आस्तियों और देयताओं में उपरोक्त परिवर्तनों के परिणामस्वरूप, वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान भारत में अनिवासियों के शुद्ध दावों में 33.4 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई। III. सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लिए अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों और देयताओं का अनुपात -
जीडीपी की तुलना में कुल अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों का (मौजूदा कीमतों पर) अनुपात मार्च 2017 में घटकर 24.2 प्रतिशत हो गया जो कि एक साल पहले 26.7 प्रतिशत था (तालिका 2)। मार्च 2017 में जीडीपी की तुलना में आरक्षित आस्तियों के अनुपात में मार्च 2017 में 15.8 प्रतिशत तक कमी आई, जो कि एक साल पहले 17.5 प्रतिशत थी। -
जीडीपी की तुलना में कुल अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय देयताओं का अनुपात एक साल पहले के 44.2 प्रतिशत से घटकर मार्च 2017 में 40.9 प्रतिशत हो गया। मार्च 2017 में, जीडीपी की तुलना में प्रत्यक्ष और पोर्टफोलियो निवेश की देयताओं का अनुपात क्रमश: 14.6 प्रतिशत और 10.2 प्रतिशत रहा। -
जीडीपी की तुलना में शुद्ध आईआईपी का अनुपात मार्च 2017 में (-) 16.8 प्रतिशत था। IV. बाहरी वित्तीय आस्तियों और देनदारियों की संरचना -
मार्च 2017 में भारत की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों में आरक्षित आस्तियों का प्रभावशाली हिस्सा (65.4 प्रतिशत) रहा, इसके बाद प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (26.2 प्रतिशत) (तालिका 3) रहा। -
प्रत्यक्ष निवेश (35.7 प्रतिशत), पोर्टफोलियो निवेश (24.9 प्रतिशत), ऋण (16.7 प्रतिशत), और मुद्रा तथा जमा (12.2 प्रतिशत) देश की वित्तीय देयताओं के प्रमुख घटक थे। V. गैर-ऋण देयताओं की तुलना में ऋण देयताएँ जोस जे.कट्टूर मुख्य महाप्रबंधक प्रेस प्रकाशनी: 2016-2017/3537 सारणी 1: भारत की समग्र अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति | (बिलियन अमेरिकी डॉलर) | अवधि | मार्च-16(सं.) | जून16(आं.सं.) | सितं-16(आं.सं.) | दिसं.-16(आं.सं.) | मार्च-17(अ) | निवल आईआईपी | -359.5 | -350.9 | -366.9 | -362.0 | -392.9 | क. आस्तियां | 551.7 | 554.2 | 566.9 | 543.0 | 565.8 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 141.6 | 143.6 | 140.6 | 144.1 | 148.2 | 2. संविभाग निवेश | 2.5 | 1.6 | 2.3 | 2.3 | 2.6 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियां | 1.6 | 1.6 | 2.0 | 2.3 | 1.6 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियां | 0.9 | 0.0 | 0.3 | 0.0 | 1.0 | 3. ऋण प्रतिभूतियां | 47.5 | 45.4 | 52.0 | 37.7 | 45.0 | 3.1 व्यापार ऋण | 4.5 | 4.0 | 3.9 | 3.6 | 3.4 | 3.2 ऋण | 6.7 | 4.7 | 6.2 | 4.2 | 7.3 | 3.3 C मुद्रा और जमाराशियां | 20.9 | 21.3 | 26.5 | 14.6 | 20.1 | 3.4 अन्य आस्तियां | 15.4 | 15.3 | 15.4 | 15.3 | 14.2 | 4. आरक्षित आस्तियां | 360.2 | 363.5 | 372.0 | 358.9 | 370.0 | ख. देयताएं | 911.2 | 905.1 | 933.8 | 905.0 | 958.7 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 293.9 | 294.1 | 311.7 | 318.5 | 342.7 | 2. संविभाग निवेश | 224.8 | 220.6 | 232.1 | 221.2 | 238.7 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियां | 141.9 | 141.5 | 148.1 | 140.6 | 154.0 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियां | 82.9 | 79.1 | 84.0 | 80.6 | 84.7 | 3. अन्य निवेश | 392.5 | 390.4 | 390.0 | 365.3 | 377.3 | 3.1 व्यापार ऋण | 82.3 | 82.1 | 82.0 | 84.8 | 88.8 | 3.2 ऋण | 170.4 | 170.2 | 166.8 | 160.2 | 159.9 | 3.3 C मुद्रा और जमाराशियां | 127.1 | 126.5 | 130.2 | 110.0 | 117.1 | 3.4 अन्य देयताएं | 12.7 | 11.6 | 11.0 | 10.3 | 11.5 | मेमो की मदें: देयता अनुपात की तुलना में आस्तियां (%) | 60.6 | 61.2 | 60.7 | 60.0 | 59.0 | सं: संशोधित आं.सं.: आंशिक रूप से संशोधित अ: अनंतिम; संघटक मदों का योग पूर्णांकन करने के कारण कुल योग में जोड़ा नहीं जा सकता। | सारणी 2: जीडीपी के लिए बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं के अनुपात | (प्रतिशत) | अवधि | मार्च-15 (सं.) | मार्च-16 (आं.सं.) | मार्च -17(अ) | निवल आईआईपी (आस्ति-देयताएं) | -18.3 | -17.4 | -16.8 | क. आस्ति | 26.3 | 26.7 | 24.2 | 1. विदेशी प्रत्यक्ष निवेश | 6.7 | 6.9 | 6.3 | 2. संविभाग निवेश | 0.1 | 0.1 | 0.1 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियां | 0.1 | 0.1 | 0.1 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियां | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 3. अन्य निवेश | 2.3 | 2.3 | 1.9 | 3.1 व्यापार ऋण | 0.3 | 0.2 | 0.1 | 3.2 ऋण | 0.3 | 0.3 | 0.3 | 3.3 मुद्रा और जमाराशियां | 1.0 | 1.0 | 0.9 | 3.4 अन्य आस्तियां | 0.8 | 0.7 | 0.6 | 4. आरक्षित आस्तियां | 17.2 | 17.5 | 15.8 | ख. देयताएं | 44.6 | 44.2 | 40.9 | 1. भारत में प्रत्यक्ष निवेश | 13.4 | 14.2 | 14.6 | 2. संविभाग निवेश | 11.7 | 10.9 | 10.2 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियां | 7.7 | 6.9 | 6.6 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियां | 4.0 | 4.0 | 3.6 | 3. अन्य निवेश | 19.5 | 19.0 | 16.1 | 3.1 व्यापार ऋण | 4.2 | 4.0 | 3.8 | 3.2 ऋण | 8.9 | 8.3 | 6.8 | 3.3 मुद्रा और जमाराशियां | 5.8 | 6.2 | 5.0 | 3.4 अन्य देयताएं | 0.6 | 0.6 | 0.5 | सारणी 3: भारत की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों और देयताओं की संरचना | (प्रतिशत) | अवधि | मार्च-16(आं.सं.) | जून-16(आं.सं.) | सितं.-16(आं.सं.) | दिसं.-16(आंसं.) | मार्च-17(अ) | क. आस्तियां | | | | | | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 25.7 | 25.9 | 24.8 | 26.5 | 26.2 | 2. संविभाग निवेश | 0.4 | 0.3 | 0.4 | 0.4 | 0.5 | 3. अन्य निवेश | 8.6 | 8.2 | 9.2 | 7.0 | 7.9 | 4. आरक्षित आस्तियां | 65.3 | 65.6 | 65.6 | 66.1 | 65.4 | आस्ति / देयताएं | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | ख. देयताएं | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 32.2 | 32.5 | 33.4 | 35.2 | 35.7 | 2. संविभाग निवेश | 24.7 | 24.4 | 24.9 | 24.4 | 24.9 | 3. अन्य निवेश | 43.1 | 43.1 | 41.7 | 40.4 | 39.4 | सारणी 4: : भारत के बाह्य ऋण और ऋणेत्तर देयताओं की हिस्सेदारी | (प्रतिशत) | अवधि | मार्च-16(आं.सं.) | जून-16(आंसं.) | सितं.-16(आंसं.) | दिसं.-16(आं.सं.) | मार्च-17(अ) | ऋणेत्तर देयताएं | 46.3 | 46.6 | 47.7 | 49.2 | 50.3 | ऋण देयताएं | 53.7 | 53.4 | 52.3 | 50.8 | 49.7 | कुल | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | |