अब नेपाल और भुटान में ₹ 500 और ₹ 1,000 मूल्यवर्ग में भारतीय करेंसी ले जाने की अनुमति - आरबीआई - Reserve Bank of India
80629053
22 जनवरी 2015
को प्रकाशित
अब नेपाल और भुटान में ₹ 500 और ₹ 1,000 मूल्यवर्ग में भारतीय करेंसी ले जाने की अनुमति
22 जनवरी 2015 अब नेपाल और भुटान में ₹ 500 और ₹ 1,000 मूल्यवर्ग में भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज घोषणा की है कि कोई व्यक्ति अब नेपाल और भुटान में ₹ 25,000 की सीमा के अधीन ₹ 500 और/अथवा ₹ 1,000 मूल्यवर्ग में भारतीय करेंसी नोट ले जा सकता है। इससे पहले नेपाल और भुटान की यात्रा करने वाले व्यक्तियों को बिना किसी सीमा के ₹ 100 के मूल्यवर्ग तक की भारतीय करेंसी ले जाने की अनुमति थी। इसमें रियायत दी गई है जिससे कि नेपाल और भूटान में यात्रा करने वाले व्यक्तियों द्वारा सामना की जाने वाली कठिनाइयों को कम किया जा सके। भारतीय रिज़र्व बैंक ने विनियमों में उचित रूप से संशोधन किया है जिससे कि इस रियायत को सम्मिलित किया जा सके। अल्पना किल्लावाला प्रेस प्रकाशनी : 2014-2015/1550 |
प्ले हो रहा है
सुनें
क्या यह पेज उपयोगी था?