सितंबर 2007 के अंत तक भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आइआइपी) - आरबीआई - Reserve Bank of India
सितंबर 2007 के अंत तक भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आइआइपी)
19 मार्च 2008
सितंबर 2007 के अंत तक भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आइआइपी)
भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज सितंबर 2007 के अंत तक भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आइआइपी) जारी की। अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, एक देश की बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं के स्टॉक का किसी निर्दिष्ट अवधि जैसे मार्च अंत तक ब्यौरा होती है। भारत अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति पर जून 2006 के बाद की दो तिमाहियों के अंतराल पर एक बार प्रत्येक तिमाही में अपने आँकड़ों का प्रसारण करता है।
मुख्य-मुख्य बातें
I. समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति
- भारत की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आस्तियाँ-देयताएँ) का परिणाम अनिवासियों के भारत पर शुध्द दावे के रूप में हुआ (बडे पैमाने पर, भारत में संविभाग और प्रत्यक्ष निवेश और बाह्य व्यापारी ऋण के कारण ), जो जून 2007 अंत तक के 80.23 बिलियन अमरीकी डॉलर के स्तर से, 11.51 बिलियन अमरीकी डॉलर से घटकर, सितंबर 2007 अंत तक 68.72 बिलियन अमरीकी डॉलर पर थी (सारणी I)।
- बाह्य वित्तीय आस्तियों में आरक्षित आस्तियों ने जून 2007 अंत तक से सितंबर 2007 अंत तक लगभग 34.41 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि पंजीकृत की। उसके बाद, अन्य निवेश (मुख्यत: कारोबारी ऋण) में, उसी दौरान, 4.81 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृध्दि हुई।
- सितंबर 2007 अंत तक, कुल आरक्षित आस्तियां, कुल बाह्य ऋण (190.52 बिलियन अमरीकी डॉलर *) से 57.25 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक थीं।
- बाह्य वित्तीय देयताओं में, भारत में संविभाग निवेश और अन्य निवेश, जून 2007 अंत तक से सितंबर 2007 अंत तक लगभग 14.41 बिलियन अमरीकी डॉलर और 8.64 बिलियन अमरीकी डॉलर क्रमानुसार बढ़े — इसके अलावा, भारत में प्रत्यक्ष निवेश 5.87 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़ कर, जून 2007 अंत तक के 87.61 बिलियन अमरीकी डॉलर की स्थिति से सितंबर 2007 अंत तक 93.48 बिलियन अमरीकी डॉलर पर पहुँच गया।
सारणी I. समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति
(बिलियन अमरीकी डॉलर में)
अवधि | मार्च-05 | मार्च-06 | जून-06 | सितंबर-06 | दिसंबर-06 | मार्च-07 | जून-07 | सितंबर-07 |
शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति | -53.91 | -59.77 | -58.45 | -62.30 | -58.30 | -62.35 | -80.23 | -68.72 |
ए. आस्तियाँ | 165.69 | 183.97 | 192.83 | 199.91 | 230.03 | 245.29 | 261.80 | 302.23 |
1. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश | 10.03 | 15.90 | 17.27 | 18.66 | 25.30 | 29.41 | 33.96 | 35.38 |
2. संविभाग निवेश | 0.47 | 0.97 | 0.76 | 0.87 | 0.85 | 0.79 | 0.79 | 0.58 |
2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 0.24 | 0.50 | 0.33 | 0.38 | 0.39 | 0.38 | 0.41 | 0.40 |
2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 0.23 | 0.48 | 0.43 | 0.49 | 0.46 | 0.41 | 0.38 | 0.18 |
3. अन्य निवेश | 13.68 | 15.48 | 11.89 | 15.06 | 26.63 | 15.91 | 13.69 | 18.50 |
3.1 व्यापार ऋण | 1.08 | -0.28 | -0.60 | 0.20 | 2.66 | 0.57 | -0.64 | 3.69 |
3.2 ऋण | 1.86 | 2.43 | 1.49 | 2.14 | 3.66 | 3.02 | 2.02 | 3.83 |
3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 7.31 | 10.01 | 7.68 | 9.27 | 16.66 | 8.11 | 8.14 | 6.60 |
3.4 अन्य आस्तियाँ | 3.43 | 3.31 | 3.32 | 3.45 | 3.66 | 4.21 | 4.18 | 4.39 |
4. आरक्षित आस्तियाँ | 141.51 | 151.62 | 162.91 | 165.31 | 177.25 | 199.18 | 213.35 | 247.76 |
बी. देयताएं (लायबिलिटिज़) | 219.61 | 243.74 | 251.27 | 262.20 | 288.33 | 307.65 | 342.03 | 370.95 |
1. प्रत्यक्ष निवेश | 44.46 | 52.36 | 53.72 | 58.14 | 69.57 | 76.24 | 87.61 | 93.48 |
2. संविभाग निवेश | 55.96 | 64.28 | 64.32 | 67.51 | 73.65 | 79.54 | 93.90 | 108.31 |
2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 43.16 | 54.74 | 52.47 | 54.77 | 59.98 | 63.27 | 75.17 | 88.21 |
2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 12.81 | 9.53 | 11.86 | 12.74 | 13.67 | 16.28 | 18.73 | 20.11 |
3. अन्य निवेश | 119.19 | 127.10 | 133.23 | 136.55 | 145.11 | 151.87 | 160.52 | 169.16 |
3.1 व्यापार ऋण | 18.31 | 21.24 | 22.42 | 25.04 | 26.88 | 27.59 | 29.76 | 31.95 |
3.2 ऋण | 66.04 | 67.95 | 70.76 | 71.85 | 76.17 | 80.92 | 85.78 | 90.90 |
3.3 मुद्रा और जमा राशियां | 33.64 | 37.31 | 39.37 | 38.80 | 41.19 | 42.30 | 43.81 | 44.76 |
3.4 अन्य देयताएं | 1.19 | 0.60 | 0.68 | 0.87 | 0.87 | 1.06 | 1.16 | 1.55 |
टिप्पणी -आर: संशोधित; पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम ड टेबल में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में आयआयपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं
II . बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना
- देश की बाह्य वित्तीय आस्तियों का बड़ा हिस्सा आरक्षित आस्तियों के रूप में, लगभग 82.0 प्रतिशत था। उसके बाद प्रत्यक्ष निवेश और अन्य निवेश क्रमानुसार 11.7 प्रतिशत और 6.1 प्रतिशत थे (सारणी II)।
- सितंबर 2007 अंत तक, 45.6 प्रतिशत देश की बाह्य वित्तीय देयताएँ ‘अन्य निवेश’ यानी व्यापार ऋण, ऋण, मुद्रा और जमा राशियाँ और अन्य देयाताएँ, के रूप में थीं, उसके बाद 29.2 प्रतिशत संविभाग निवेश में और 25.2 प्रतिशत प्रत्यक्ष निवेश में थीं। साथ ही,ध सितंबर 2007 अंत तक, देश की कुल बाह्य देयताओं में, ऋण और ‘मुद्रा और जमा राशियों’ का क्रमानुसार 24.5 प्रतिशत और 12.1 प्रतिशत हिस्सा था जब कि व्यापार ऋण का हिस्सा लगभग 8.6 प्रतिशत था ।
टिपण्णी *: भारत की बाह्य ऋण सांख्यिकी, सितंबर 2007, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी ।
सारणी II. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना
(प्रतिशत में)
अवधि | मार्च-05 | मार्च-06 | जून-06 | सितंबर-06 | दिसंबर-06 | मार्च-07 | जून-07 | सितंबर-07 |
ए. आस्तियाँ |
|
|
|
|
|
|
|
|
1. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश | 6.05 | 8.64 | 8.96 | 9.33 | 11.00 | 11.99 | 12.97 | 11.71 |
2. संविभाग निवेश | 0.28 | 0.53 | 0.39 | 0.44 | 0.37 | 0.32 | 0.30 | 0.19 |
3. अन्य निवेश | 8.26 | 8.41 | 6.17 | 7.53 | 11.58 | 6.49 | 5.23 | 6.12 |
4. आरक्षित आस्तियाँ | 85.41 | 82.42 | 84.48 | 82.69 | 77.06 | 81.20 | 81.49 | 81.98 |
कुल | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 |
बी. देयताएँ |
|
|
|
|
|
|
|
|
1. प्रत्यक्ष निवेश | 20.24 | 21.48 | 21.38 | 22.17 | 24.13 | 24.78 | 25.61 | 25.20 |
2. संविभाग निवेश | 25.48 | 26.37 | 25.60 | 25.75 | 25.54 | 25.85 | 27.45 | 29.20 |
3. अन्य निवेश | 54.27 | 52.15 | 53.02 | 52.08 | 50.33 | 49.36 | 46.93 | 45.60 |
कुल | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 |
टिप्पणी -आर: संशोधित; पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम ड टेबल में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में आयआयपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं
III . बाह्य ऋण देयताओं की तुलना में ऋणेतर देयताएँ
संविभाग और प्रत्यक्ष निवेश के अंतर्गत, पूँजी के अंतर्वाह के कारण कुल बाह्य वित्तीय देयताओं में ऋणेतर देयताओं का भाग जून 2007 अंत तक 47.6 प्रतिशत से सितंबर 2007 अंत तक 49.0 प्रतिशत बढ़ा (सारणी III)।
सारणी III. बाह्य ऋण और ऋणेतर देयताओं का भाग
(प्रतिशत में)
अवधि | मार्च -05 | मार्च -06 | जून-06 | सितंबर-06 | दिसंबर-06 | मार्च-07 | जून -07 | सितंबर-07 |
ऋणेतर देयताएँ | 39.90 | 43.94 | 42.26 | 43.06 | 44.93 | 45.34 | 47.59 | 48.98 |
ऋण देयताएँ | 60.10 | 56.06 | 57.74 | 56.94 | 55.07 | 54.66 | 52.41 | 51.02 |
कुल | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 |
टिप्पणी -आर: संशोधित; पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम ड टेबल में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में आयआयपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं
अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, एक देश की बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं के स्टॉक का किसी निर्दिष्ट अवधि जैसे मार्च अंत तक ब्यौरा होती है। वित्तीय आस्तियों में, अनिवासियों पर किसी देश के वित्तीय दावे होते हैं और वित्तीय देयताओं में, अनिवासियों के प्रति उस देश की वित्तीय देयताएं होती हैं। ये लेन-देन, संस्थागत निवासी क्षेत्रों, जैसे कि मुद्रा प्राधिकारी, सरकार, बैंक और कंपनी क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्र के अनुसार वर्गीकृत किए जाते हैं। शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (जो बाहरी आस्तियों के स्टॉक से बाह्य देयताओं के स्टॉक को घटा कर प्राप्त होती है) से, किसी अर्थव्यवस्था का बाह्य वित्तीय देयताओं की तुलना में बाह्य वित्तीय आस्तियों का कितना स्वामित्व है, पता चलता है।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) के विशेष आँकड़ा संप्रसार मानक (एसडीडीएस) के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति संबंधी वार्षिक आँकड़े (तिमाही वांछित), दो तिमाहियों के अंदर जारी करने होते हैं। भारत में अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, जून 2006 अंत तक से आगे, तिमाही आधार पर, दो तिमाही से कम अंतराल से प्रसारित की जा रही है। जून 2007 अंत तक की भारत की त्रैमासिक अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, 31 दिसंबर 2007 को भारतीय रिज़र्व बैंक की वेब साइट पर प्रसारित की गई थी।
भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति के आँकड़ों की श्रृंखला, मार्च 2005 से आगे, 180 दिनों से कम के संभरक ऋण और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआइआइ) द्वारा अल्पावधि ऋण लिखतों में निवेश को अल्पावधि ऋण के अंतर्गत शामिल करने तथा जून 2005 अंत तक की तिमाही से अनिवासी भारतीय (एनआरआइ) जमाराशियों के अंतर्गत, अनिवासी सामान्य (एनआरओ) जमाराशियों के समावेश के कारण, संशोधित की गई है।
अल्पना किल्लावाला
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2007-2008/1217