दिसंबर 2006 के अंत तक भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आइआइपी) - आरबीआई - Reserve Bank of India
दिसंबर 2006 के अंत तक भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आइआइपी)
27 जून 2007
दिसंबर 2006 के अंत तक भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आइआइपी)
अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आइआइपी), किसी देश की बाह्य आस्तियों (एसेट्स) और देयताओं (लायबिलिटिज़) के स्टॉक का, किसी निर्दिष्ट अवधि जैसे मार्च की अंतिम तारीरव तक ब्यौरा होती हैं। वित्तीय आस्तियों में अनिवासियों (नॉन-रेसिडेंट्स) पर किसी देश के वित्तीय दावे (क्लेम्स) होते हैं और वित्तीय देयताओं में अनिवासियों के प्रति उस देश की वित्तीय देयताएं होती हैं। ये लेन-देन संस्थागत निवासी (रेसिडेंट्स) क्षेत्रों, यथा मुद्रा प्राधिकारी, सरकार, बैंक और अन्य क्षेत्र (कंपनी क्षेत्र भी इसमें शामिल है) के अनुसार वर्गीकृत किए जाते हैं। शुद्ध (नेट) अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति डजो बाहरी आस्तियों (एसेट्स) के स्टॉक से बाह्य देयताओं को घटा कर प्राप्त की जाती है — से इस बात का पता चलता है कि किसी अर्थव्यवस्था के द्वारा दिए गये ऋण है (जितने का स्वामित्व है) और उस पर ऋण में अंतर कितना है।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) के विशेष आँकड़ा संप्रसार मानक (एसडीडीएस) के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आइआइपी) संबंधी वार्षिक आँकड़े (तिमाही वांछित) दो तिमाहियों का अंतराल ररवते हुए जारी किए जाते हैं। भारत की मार्च अंत तक अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आइआइपी) सितंबर अंत तक वार्षिक रूप से जारी की जाती है। मार्च 2006 अंत तक की भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आइआइपी), 29 सितंबर 2006 को पिछली बार प्रसारित की गई थी । भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आइआइपी) का तिमाही डाटा जून 2006 के समाप्त तिमाही से प्रसारित किया जा रहा है । सितंबर 2006 के अंत तक भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति 23 मार्च 2007 को प्रसारित की गई थी। दिसंबर 2006 के अंत तक की तिमाही अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आइआइपी) अब तैयार की गई है और इसकी मुख्य-मुख्य बातें यहाँ संक्षेप में दी जा रही हैं :
- समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति:
1.शुद्ध (नेट) अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आस्तियाँ - देयताएँ) दिसंबर 2006 अंत तक -43.23 बिलियन अमेरिकी डॉलर थी जो सितंबर 2006 अंत तक से लगभग उसमें 4.57 बिलियन अमेरिकी डॉलर सुधार हुआ है ।यह वृध्दि मुख्यत: आरक्षित आस्तियां (रिज़र्व एसेट्स), प्रत्यक्ष बाह्य निवेश, व्यापार ऋण और मुद्रा और जमा राशीयाँ जैसे घटकों में बढोत्री होने के कारण थी (टेबल I)।
2.बाह्य आस्तियों में आरक्षित आस्तियां (रिज़र्व एसेट्स) सबसे प्रबल घटक रही है, सितंबर 2006 अंत तक की तुलना में, दिसंबर 2006 के अंत तक 11.95 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि पंजीकृत है । प्रत्यक्ष बाह्य निवेश, व्यापार ऋण और मुद्रा और जमा राशि जैसे घटकों में सितंबर 2006 अंत तक से दिसंबर 2006 अंत तक क्रमानुसार 6.39 बिलियन अमेरिकी डॉलर, 3.86 बिलियन अमेरिकी डॉलर, और 2.54 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृध्दि हुई।
3.दिसंबर 2006 अंत तक कुल आरक्षित आस्तियाँ (रिज़र्व एसेट्स) कुल बाह्य ऋण (इसी अवधि में 142.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर) की तुलना में 34.55 बिलियन अमेरिकी डॉलर अधिक है ।
(बिलियन अमेरिकी डॉलर में) | |||||
अवधि | मार्च-05 (पीआर) | मार्च-06 (पीआर) | जून-06 (पीआर) | सितंबर-06 (पी आर) | दिसंबर-06 (पी) |
कुल अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, (आस्तियाँ - देयताएँ) | -41.82 | -47.86 | -45.17 | -47.79 | -43.23 |
A. आस्तियाँ | 168.21 | 183.45 | 192.09 | 198.23 | 224.51 |
1. प्रत्यक्ष (डायरेक्ट)विदेशी निवेश | 10.03 | 12.96 | 14.11 | 15.26 | 21.65 |
2. संविभाग (पोर्टफोलिओ ) निवेश | 0.81 | 1.29 | 1.08 | 1.19 | 1.17 |
2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ (सिक्युरिटिज़) | 0.40 | 0.65 | 0.49 | 0.54 | 0.54 |
2.2 ऋण (डेब्ट) प्रतिभूतियाँ | 0.41 | 0.64 | 0.59 | 0.65 | 0.62 |
3. अन्य निवेश | 15.86 | 17.58 | 13.99 | 16.47 | 24.44 |
3.1 व्यापार ऋण (ट्रेड क्रेडिट्स) | 2.16 | 0.39 | 0.08 | 0.28 | 4.14 |
3.2 ऋण (लोन्स) | 1.87 | 2.55 | 1.60 | 2.27 | 3.63 |
3.3 मुद्रा और जमाराशियाँ | 8.44 | 11.17 | 8.85 | 10.32 | 12.86 |
3.4 अन्य आस्तियां | 3.40 | 3.47 | 3.47 | 3.61 | 3.82 |
4. आरक्षित आस्तियां (रिज़र्व एसेट्स) | 141.51 | 151.62 | 162.91 | 165.31 | 177.25 |
बी. देयताएं (लायबिलिटिज़) | 210.03 | 231.31 | 237.27 | 246.01 | 267.74 |
1. प्रत्यक्ष (डायरेक्ट) निवेश | 44.03 | 50.70 | 51.58 | 55.09 | 65.32 |
2. संविभाग (पोर्टफोलिओ) निवेश | 55.69 | 64.63 | 64.67 | 67.45 | 73.62 |
2.1 इक्विटी प्रतिभूतियां (सिक्युरिटिज़) | 43.16 | 54.74 | 52.47 | 54.78 | 59.99 |
2.2 ऋण (डेट) प्रतिभूतियां | 12.53 | 9.89 | 12.21 | 12.68 | 13.64 |
3. अन्य निवेश | 110.32 | 115.98 | 121.02 | 123.46 | 128.79 |
3.1 व्यापार ऋण (ट्रेड क्रेडिट्स) | 9.56 | 10.51 | 10.91 | 12.41 | 11.75 |
3.2 ऋण (लोन्स) | 65.73 | 68.20 | 70.74 | 72.16 | 76.22 |
3.3 मुद्रा और जमाराशियां | 33.64 | 36.16 | 38.19 | 37.50 | 39.37 |
3.4 अन्य देयताएं | 1.39 | 1.11 | 1.18 | 1.39 | 1.45 |
नोट-पीआर:आंशिक संशोधित (पार्शली रिवाइज्ड); पी:अनंतिम(प्रोवीज़नल) ड टेबल में दिए गए आँकड़े अमेरिकी मिलियन डॉलर में आइआइपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं
II. बाह्य आंस्तियों (एसेट्स) और देयताओं (लायबिलिटिज़) की संरचना
- देश की बाह्य आस्तियों का बड़ा हिस्सा बाहरी अन्य निवेश और प्रत्यक्ष निवेश अनुवर्ती आरक्षित आस्तियों (टेबल II) के रूप में है ।तथापि, देश के कुल बाह्य आस्तियों में आरक्षित आस्तियां (रिज़र्व एसेट्स) का अंश सितंबर 2006 अंत तक के 83.39 प्रतिशत की तुलना में घट कर दिसंबर 2006 अंत तक 78.95 प्रतिशत हुआ । इस पुनरीक्षण कालावधि में यह 78 प्रतिशत से 85 प्रतिशत में रहा है।
- दिसंबर 2006 अंत तक देश की बाह्य देयताएँ, अन्य निवेशों के रूप मे, जैसे व्यापार ऋण (ट्रेड क्रेडिट्स), ऋण (लोन्स), मुद्रा और जमा राशियां, दूसरी देयताएं (लायबिलिटिज़), लगभग 48.10 प्रतिशत थी । देश के कुल बाह्य देयताओं मे, ऋण और ‘मुद्रा और जमा राशियाँ’ क्रमानुसार 28.47 प्रतिशत और 14.7 प्रतिशत भाग थे, जब कि दिसंबर 2006 अंत तक व्यापार ऋण का हिस्सा लगभग 4.39 प्रतिशत भाग था।
(प्रतिशत में) | |||||
अवधि | मार्च-05 (पीआर) | मार्च-06 (पीआर) | जून-06 (पीआर) | सितंबर 06 (पी आर) | दिसंबर 06 (पी) |
ए. आस्तियां | |||||
1. प्रत्यक्ष (डायरेक्ट) विदेशी निवेश | 5.96 | 7.06 | 7.35 | 7.70 | 9.64 |
2. संविभाग (पोर्टफोलिओ ) निवेश | 0.48 | 0.71 | 0.56 | 0.60 | 0.52 |
3. अन्य निवेश | 9.43 | 9.58 | 7.28 | 8.31 | 10.89 |
4. आरक्षित आस्तियाँ | 84.13 | 82.65 | 84.81 | 83.39 | 78.95 |
कुल | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 |
बी. देयताएं | |||||
1. प्रत्यक्ष (डायरेक्ट) निवेश | 20.95 | 21.92 | 21.74 | 22.39 | 24.40 |
2. संविभाग (पोर्टफोलिओ ) निवेश | 26.52 | 27.94 | 27.25 | 27.43 | 27.50 |
3. अन्य निवेश | 52.53 | 50.14 | 51.01 | 50.18 | 48.10 |
कुल | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 |
नोट-पीआर:आंशिक संशोधित (पार्शली रिवाइज्ड); पी:अनंतिम(प्रोवीज़नल) ड टेबल में दिए गए आँकड़े अमेरिकी मिलियन डॉलर में आइआइपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं
III. बाह्य ऋण (डेट) देयताओं (लायबिलिटिज़) की तुलना में बाह्य ऋणेतर (नॉन डेट) देयताएं
कुल बाह्य देयताओं में बाह्य ऋणेतर (नॉन डेट) देयताएँ सितंबर 2006 के अंत तक में 44.66 प्रतिशत से बढ़कर दिसंबर 2006 अंत तक 46.80 प्रतिशत हो गई हैं। यह वृध्दि भारत में प्रत्यक्ष निवेश और संविभाग (पोर्टफोलिओ) इक्विटी प्रतिभूतियाँ निवेश (क्रमानुसार लगभग 18.5 प्रतिशत और 9.5 प्रतिशत) में सितंबर 2006 के अंत से दिसंबर 2006 के अंत तक की अवधि में बढ़ोतरी के कारण है ।
टेबल III. बाह्य ऋण (डेट) और ऋणेतर (नॉन डेट) देयताओं का हिस्सा
(प्रतिशत में) | |||||
अवधि | मार्च -05 (पीआर) | मार्च-06 (पीआर) | जून-06 (पीआर) | सितंबर-06 (पी आर) | सितंबर-06 (पी) |
ऋणेतर (नॉन डेट) देयताएं | 41.51 | 45.58 | 43.85 | 44.66 | 46.80 |
ऋण (डेट) देयताएं | 58.49 | 54.42 | 56.15 | 55.34 | 53.20 |
कुल | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 |
नोट-पीआर:आंशिक संशोधित (पार्शली रिवाइज्ड); पी:अनंतिम(प्रोवीज़नल) ड टेबल में दिए गए आँकड़े अमेरिकी मिलियन डॉलर में आइआइपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं
अल्पना किल्लावाला
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2006-2007/1801