26 मई 2009 दिसंबर 2008 अंत तक की भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आइआइपी) अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, एक देश की बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं के स्टॉक का किसी निर्दिष्ट अवधि के अंत तक का ब्योरा होती है । वित्तीय आस्तियों में, अनिवासियों पर किसी देश के वित्तीय दावे होते हैं और वित्तीय देयताओं में, अनिवासियों के प्रति उस देश की वित्तीय देयताएं होती हैं। ये लेन-देन, संस्थागत निवासी क्षेत्रों, जैसे कि मुद्रा प्राधिकारी, सरकार, बैंक, और कंपनी क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों के अनुसार वर्गीकृत किए जाते हैं। शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (जो बाहरी आस्तियों के स्टॉक से बाह्य देयताओं के स्टॉक को घटा कर प्राप्त होती है) से यह पता चलता है कि किसी अर्थव्यवस्था का बाह्य वित्तीय देयताओं की तुलना में बाह्य वित्तीय आस्तियों का कितना स्वामित्व है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के विशेष आँकड़ा प्रसार मानक के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति संबंधी वार्षिक (तिमाही प्रोत्साहित) आँकड़े, दो तिमाहियों के अंतराल से जारी करने होते हैं। भारत में अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति जून 2006 के अंत से आगे तिमाही आधार पर दो तिमाहियों से कम अंतराल से प्रसारित की जा रही है। सितंबर 2008 के अंत तक की भारत की त्रैमासिक अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति 19 मार्च 2009 को भारतीय रिज़र्व बैंक की वेब साइट पर प्रसारित की गई थी। दिसंबर 2008 अंत तक की भारत की त्रैमासिक अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति अब संकलित की गई है और उस की मुख्य बातें नीचे संक्षेप में दी गई हैं: - समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति
- अनिवासियों के भारत पर शुध्द दावे जो दिसंबर 2008 अंत तक की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आस्तियाँ-देयताएँ) दर्शाती है, सितंबर 2008 अंत तक के 65.5 बिलियन अमरीकी डॉलर से 14.6 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर 80.1 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गई (तालिका I)।
- बाह्य वित्तीय आस्तियाँ, पिछली तिमाही के मुक़ाबले दिसंबर 2008 के अंत तक 16.7 बिलियन अमरीकी डॉलर घटकर 340.3 बिलियन अमरीकी डॉलर हुईं। यह गिरावट, मुख्यत: आरक्षित आस्तियों में 30.4 बिलियन अमरीकी डॉलर की कमी के कारण हुई।
- बाह्य वित्तीय आस्तियों के अन्य घटकों मे से अन्य निवेश सितंबर 2008 के अंत के मुकाबले 7.8 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर दिसंबर 2008 के अंत तक 21.9 बिलियन अमरीकी डॉलर था। विदेशी प्रत्यक्ष निवेश, दिसंबर 2008 के अंत तक पिछली तिमाही से 5.9 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़कर 61.8 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया।
- कुल बाह्य वित्तीय देयताएँ, पिछली तिमाही की तुलना में दिसंबर 2008 के अंत तक 2.2 बिलियन अमरीकी डॉलर घट कर 420.3 बिलियन अमरीकी डॉलर थीं। यह गिरावट, मुख्यत: अक्तूबर 2008 से दिसंबर 2008 के दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा, संविभाग इक्विटी निवेश से बहिर्वाह तथा मूल्यांकन परिवर्तन के परिणाम के कारण भी थी।
तालिका I. समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (बिलियन अमरीकी डॉलर) अवधि | दिसंबर-06 (आर) | मार्च-07 (पीआर) | जून-07 (पीआर) | सितंबर-07 (पीआर) | दिसंबर-07 (पीआर) | मार्च 08 (पीआर) | जून 08 (पीआर) | सितंबर-08 (पीआर) | दिसंबर-08 (पी) | शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति | -59.0 | -61.3 | -81.0 | -74.6 | -73.6 | -54.2 | -52.6 | -65.5 | -80.1 | अ. आस्तियाँ | 231.2 | 247.6 | 263.4 | 303.2 | 338.5 | 384.1 | 377.3 | 357.0 | 340.3 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 26.8 | 31.0 | 35.7 | 38.3 | 44.1 | 49.8 | 52.7 | 55.9 | 61.8 | 2. संविभाग निवेश | 1.1 | 0.9 | 0.9 | 0.7 | 0.7 | 0.7 | 0.7 | 0.7 | 0.6 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 0.7 | 0.5 | 0.6 | 0.6 | 0.6 | 0.6 | 0.6 | 0.6 | 0.6 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 0.5 | 0.4 | 0.4 | 0.2 | 0.2 | 0.1 | 0.1 | 0.0 | 0.0 | 3. अन्य निवेश | 26.1 | 16.6 | 13.5 | 16.4 | 18.4 | 23.9 | 11.8 | 14.1 | 21.9 | 3.1 व्यापार ऋण | 2.2 | 0.7 | -1.4 | 1.1 | 3.3 | -0.1 | -2.2 | 0.6 | 3.6 | 3.2 ऋण | 3.7 | 3.2 | 2.2 | 4.0 | 3.2 | 10.5 | 2.1 | 1.7 | 4.4 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 16.4 | 8.5 | 8.6 | 7.0 | 7.3 | 8.2 | 6.4 | 5.5 | 7.1 | 3.4 अन्य आस्तियाँ | 3.8 | 4.2 | 4.2 | 4.4 | 4.6 | 5.2 | 5.6 | 6.4 | 6.8 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 177.3 | 199.2 | 213.4 | 247.8 | 275.3 | 309.7 | 312.1 | 286.3 | 255.9 | ब. देयताएँ | 290.2 | 308.9 | 344.4 | 377.7 | 412.1 | 438.3 | 429.9 | 422.5 | 420.3 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 70.3 | 77.0 | 89.7 | 96.8 | 105.4 | 118.3 | 121.9 | 121.4 | 123.3 | 2. संविभाग निवेश | 73.7 | 79.4 | 93.9 | 108.6 | 124.8 | 120.1 | 108.2 | 102.1 | 93.4 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 60.0 | 63.3 | 75.3 | 88.3 | 103.8 | 98.6 | 87.7 | 80.0 | 70.8 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 13.7 | 16.2 | 18.7 | 20.3 | 21.0 | 21.5 | 20.5 | 22.1 | 22.7 | 3. अन्य निवेश | 146.3 | 152.4 | 160.9 | 172.3 | 181.9 | 199.9 | 199.8 | 199.0 | 203.6 | 3.1 व्यापार ऋण | 27.0 | 27.7 | 29.7 | 34.3 | 38.5 | 45.2 | 47.5 | 48.8 | 45.8 | 3.2 ऋण | 76.1 | 80.8 | 85.6 | 90.9 | 97.3 | 106.9 | 106.4 | 106.7 | 115.2 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियां | 41.2 | 41.7 | 43.7 | 44.8 | 44.1 | 44.8 | 43.6 | 41.5 | 41.1 | 3.4 अन्य देयताएँ | 2.0 | 2.1 | 1.8 | 2.3 | 2.0 | 3.0 | 2.3 | 2.0 | 1.5 | टिप्पणी - आर: संशोधित, पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम ड टेबल में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में आयआयपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं - भारत में ‘अन्य निवेश’ के ऋण घटक, सितंबर 2008 के अंत से दिसंबर 2008 के अंत की तिमाही के दौरान 8.5 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़ा और इसी अवधि में भारत में प्रत्यक्ष निवेश 1.9 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़ा। व्यापार ऋण, जो पिछली तिमाहियों में निरंतर बढ़ती प्रवृत्ति दिखा रहा था दिसंबर 2008 के अंत तक पिछली तिमाही के मुकाबले 3.0 बिलियन अमरीकी डॉलर से घटकर 45.8 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया।
- आरक्षित आस्तियाँ दिसंबर 2008 के अंत तक कुल बाह्य ऋण (230.8 बिलियन अमरीकी डॉलर*) से 25.1 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक थीं।
II . बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना - कुल बाह्य वित्तीय आस्तियों में, आरक्षित आस्तियों का भाग सितंबर 2008 के अंत तक 80.2 प्रतिशत से घटकर दिसंबर 2008 अंत तक 75.2 प्रतिशत था। प्रत्यक्ष निवेश और अन्य निवेश कुल बाह्य वित्तीय आस्तियों में क्रमानुसार 18.2 प्रतिशत और 6.4 प्रतिशत थे (तालिका II)।
* भारत की बाह्य ऋण सांख्यिकी, दिसंबर 2008, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी । तालिका II. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना (प्रतिशत) अवधि
| दिसंबर-06 (आर) | मार्च-07 (पीआर) | जून-07 (पीआर) | सितंबर-07 (पीआर) | दिसंबर-07 (पीआर) | मार्च 08 (पीआर) | जून 08 (पीआर) | सितंबर-08 (पीआर) | दिसंबर-08 (पी) | अ. आस्तियाँ | | | | | | | | | | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 11.6 | 12.5 | 13.5 | 12.6 | 13.0 | 13.0 | 14.0 | 15.7 | 18.2 | 2. संविभाग निवेश | 0.5 | 0.4 | 0.4 | 0.2 | 0.2 | 0.2 | 0.2 | 0.2 | 0.2 | 3. अन्य निवेश | 11.3 | 6.7 | 5.1 | 5.4 | 5.4 | 6.2 | 3.1 | 4.0 | 6.4 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 76.7 | 80.4 | 81.0 | 81.7 | 81.3 | 80.6 | 82.7 | 80.2 | 75.2 | कुल | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | ब. देयताएँ | | | | | | | | | | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 24.2 | 24.9 | 26.0 | 25.6 | 25.6 | 27.0 | 28.4 | 28.7 | 29.3 | 2. संविभाग निवेश | 25.4 | 25.7 | 27.3 | 28.8 | 30.3 | 27.4 | 25.2 | 24.2 | 22.2 | 3. अन्य निवेश | 50.4 | 49.3 | 46.7 | 45.6 | 44.1 | 45.6 | 46.5 | 47.1 | 48.4 | कुल | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | टिप्पणी - आर: संशोधित; पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम ड टेबल में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में आयआयपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं - दिसंबर 2008 के अंत तक देश की लगभग 48.4 प्रतिशत बाह्य वित्तीय देयताएँ ‘अन्य निवेश’ यानी व्यापार ऋण, ऋण, मुद्रा और जमा राशियाँ और अन्य देयाताओं के रूप में थीं। प्रत्यक्ष निवेश और संविभाग निवेश कुल बाह्य वित्तीय देयताओं के क्रमश: 29.3 प्रतिशत और 22.2 प्रतिशत थे।
III. बाह्य ऋण और बाह्य ऋणेतर देयताएँ - कुल बाह्य वित्तीय देयताओंं में ऋणेतर देयताओं का हिस्सा सितंबर 2008 के अंत तक 46.6 प्रतिशत से दिसंबर 2008 के अंत तक 44.9 प्रतिशत तक घटा। यह उतार मुख्यत: विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा भारत में इक्विटी निवेश के विनिवेश के कारण हुआ।
तालिका III. बाह्य ऋण और ऋणेतर देयताओं का भाग (प्रतिशत) अवधि | दिसंबर-06 (आर) | मार्च-07 (पीआर) | जून-07 (पीआर) | सितंबर-07 (पीआर) | दिसंबर-07 (पीआर) | मार्च 08 (पीआर) | जून 08 (पीआर) | सितंबर-08 (पीआर) | दिसंबर-08 (पी) | ऋणेतर देयताएँ | 43.7 | 44.2 | 46.8 | 47.9 | 49.7 | 48.5 | 47.7 | 46.6 | 44.9 | ऋण देयताएँ | 56.3 | 55.8 | 53.3 | 52.1 | 50.3 | 51.5 | 52.3 | 53.4 | 55.1 | कुल | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | टिप्पणी - आर: संशोधित; पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम ड टेबल में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में आयआयपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं जी.रघुराज उप महाप्रबंधक प्रेस प्रकाशनी : 2008-2009/1927 |