31 मार्च 2010 दिसंबर 2009 अंत तक भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आइआइपी), एक सांख्यिकीय विवरण है जो एक कालावधि के अंत तक, (अ) किसी अर्थव्यवस्था के निवासियों की वित्तीय आस्तियाँ, जो अनिवासियों पर दावे तथा आरक्षित आस्तियों के रूप में धारित सुवर्ण बुलियन और (ब) निवासियों की अनिवासियों के प्रति वित्तीय देयताओं का मूल्य और संरचना दर्शाती है। एक अर्थव्यवस्था की बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं के बीच का अंतर, उस अर्थव्यवस्था की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति होती है, जो सकारात्मक या नकारात्मक हो सकती है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) के विशेष आँकड़ा प्रसार मानक (एसडीडीएस) के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति संबंधी आँकड़े, वार्षिक (तिमाही, प्रोत्साहित), दो तिमाहियों के अंतराल से जारी करने होते हैं। भारत में अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, जून 2006 अंत तक से, तिमाही आधार पर, दो तिमाहियों से कम अंतराल से प्रसारित की जा रही थी। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के विशेष आँकड़ा प्रसार मानक के अनुसार, जून 2009 अंत तक की तिमाही और उसके पश्चात, अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति के आँकड़े एक तिमाही के अन्तराल से प्रसारित करने का सफल प्रयास किया गया है। सितंबर 2009 अंत तक के अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति के नवीनतम आँकड़े भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर 31 दिसंबर 2009 को प्रसारित किए गये। दिसंबर 2009 अंत तक की भारत की त्रैमासिक अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति अब संकलित की गई है और उस की मुख्य बातें नीचे संक्षेप में प्रस्तुत हैं: I. समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (अ) तिमाही के दौरान घट-बढ़ : -
अनिवासियों के भारत पर शुध्द दावे, जो दिसंबर 2009 अंत तक की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (अंतर्राष्ट्रीय आस्तियाँ - अंतर्राष्ट्रीय देयताएँ) दर्शाती है, मुख्यत:, भारत में प्रत्यक्ष निवेश और संविभाग निवेश के शुध्द अंतर्वाह के बढ़ने के कारण, सितंबर 2009 अंत तक के 96.0 बिलियन अमरीकी डॉलर से दिसंबर 2009 अंत तक, 21.2 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर 117.1 बिलियन अमरीकी डॉलर हुए ( तालिका I)।  | -
कुल बाह्य वित्तीय आस्तियाँ, पिछली तिमाही के मुक़ाबले, 7.0 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर, दिसंबर 2009 अंत तक 385.9 बिलियन अमरीकी डॉलर के स्तर पर पहुँचीं। -
बाह्य वित्तीय आस्तियों के घटकों में, विदेश में प्रत्यक्ष निवेश, सितंबर 2009 अंत तक से, 3.2 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर दिसंबर 2009 अंत तक, 77.3 बिलियन अमरीकी डॉलर हुआ। अन्य निवेश का घटक व्यापार ऋणं, उसी अवधि में 2.5 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर 5.7 बिलियन अमरीकी डॉलर हुआ। -
आरक्षित आस्तियाँ अर्थात सरकारी आरक्षित निधि (विदेशी मुद्रा आस्तियाँ, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष आरक्षित स्थिति, विशेष आहरण अधिकार और सुवर्ण) पिछली तिमाही की तुलना में, 2.2 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर, दिसंबर 2009 अंत तक 283.5 बिलियन अमरीकी डॉलर के स्तर पर पहुँचा। -
आरक्षित आस्तियाँ, दिसंबर 2009 अंत में, कुल बाह्य ऋण (251.384 बिलियन अमरीकी डॉलर*) से 32.1 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक थीं। तालिका I. समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति | (बिलियन अमरीकी डॉलर) | अवधि | मार्च 07 आर | जून 07 आर | सितं. 07 आर | दिसं. 07 आर | मार्च 08 पीआर | जून 08 पीआर | सितं. 08 पीआर | दिसं. 08 पीआर | मार्च 09 पीआर | जून 09 पीआर | सितं. 09 पीआर | दिसं. 09 पी | शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति | -62.5 | -84.7 | -79.5 | -75.1 | -49.6 | -57.0 | -77.7 | -84.1 | -62.9 | -84.4 | -96.0 | -117.1 | अ. आस्तियाँ | 247.3 | 260.7 | 299.7 | 335.4 | 386.9 | 373.1 | 344.0 | 333.9 | 345.9 | 358.3 | 378.9 | 385.9 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 31.0 | 35.7 | 38.3 | 44.1 | 49.8 | 52.7 | 56.6 | 62.5 | 67.3 | 69.9 | 74.1 | 77.3 | 2. संविभाग निवेश | 0.9 | 0.9 | 0.7 | 0.7 | 1.5 | 1.5 | 1.5 | 1.4 | 0.8 | 0.8 | 0.9 | 0.9 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 0.5 | 0.6 | 0.6 | 0.6 | 1.4 | 1.4 | 1.4 | 1.4 | 0.8 | 0.8 | 0.9 | 0.9 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 0.4 | 0.4 | 0.2 | 0.2 | 0.1 | 0.1 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 3. अन्य निवेश | 16.2 | 10.8 | 12.9 | 15.3 | 25.9 | 6.9 | -0.4 | 14.1 | 25.8 | 22.4 | 22.6 | 24.3 | 3.1 व्यापार ऋण | 0.7 | -3.8 | -2.1 | 0.5 | 1.2 | -8.5 | -14.6 | -5.0 | 2.7 | 3.4 | 3.2 | 5.7 | 3.2 ऋण | 3.5 | 2.5 | 4.3 | 3.6 | 11.6 | 3.2 | 2.8 | 5.6 | 6.2 | 5.4 | 4.3 | 3.7 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 7.8 | 7.9 | 6.3 | 6.7 | 7.8 | 5.9 | 5.0 | 6.7 | 10.3 | 7.0 | 8.2 | 7.8 | 3.4 अन्य आस्तियाँ | 4.2 | 4.2 | 4.4 | 4.6 | 5.3 | 6.2 | 6.4 | 6.8 | 6.6 | 6.7 | 7.0 | 7.1 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 199.2 | 213.4 | 247.8 | 275.3 | 309.7 | 312.1 | 286.3 | 256.0 | 252.0 | 265.1 | 281.3 | 283.5 | ब. देयताएँ | 309.7 | 345.4 | 379.1 | 410.6 | 436.5 | 430.1 | 421.6 | 418.0 | 408.8 | 442.7 | 474.8 | 503.0 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 77.0 | 89.8 | 97.0 | 105.8 | 118.8 | 122.3 | 121.8 | 123.3 | 125.2 | 141.9 | 152.4 | 164.2 | 2. संविभाग निवेश | 79.4 | 93.9 | 108.6 | 122.6 | 118.0 | 106.2 | 100.2 | 91.6 | 83.2 | 95.9 | 106.0 | 117.2 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 63.3 | 75.3 | 88.3 | 101.7 | 96.5 | 85.8 | 78.2 | 69.0 | 63.1 | 75.6 | 85.1 | 93.4 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 16.2 | 18.6 | 20.3 | 20.9 | 21.5 | 20.4 | 22.0 | 22.6 | 20.1 | 20.3 | 20.9 | 23.8 | 3. अन्य निवेश | 153.2 | 161.7 | 173.5 | 182.2 | 199.7 | 201.6 | 199.7 | 203.2 | 200.4 | 205.0 | 216.5 | 221.6 | 3.1 व्यापार ऋण | 27.7 | 29.7 | 34.6 | 37.9 | 43.9 | 48.2 | 48.7 | 44.6 | 41.9 | 40.5 | 41.4 | 43.7 | 3.2 ऋण | 80.8 | 85.6 | 90.9 | 97.3 | 106.8 | 106.3 | 106.3 | 114.8 | 113.8 | 116.7 | 120.7 | 122.0 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियां | 41.7 | 43.7 | 44.8 | 44.1 | 44.8 | 43.6 | 41.5 | 41.1 | 42.3 | 45.4 | 46.7 | 48.2 | 3.4 अन्य देयताएँ | 3.0 | 2.7 | 3.2 | 2.8 | 4.2 | 3.5 | 3.2 | 2.6 | 2.3 | 2.5 | 7.7 | 7.9 | टिप्पणी - आर: संशोधित, पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम [ तालिका में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति के आँकड़ो के आधार पर तैयार किए गए हैं ] | * भारत की बाह्य ऋण सांख्यिकी, दिसंबर 2009, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी -
कुल बाह्य वित्तीय देयताएं पिछली तिमाही की तुलना में, 28.2 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृध्दि से, दिसंबर 2009 अंत तक 503.0 बिलियन अमरीकी डॉलर पर पहुँची। भारत में प्रत्यक्ष निवेश और संविभाग निवेश, 11.8 बिलियन अमरीकी डॉलर और 11.2 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़त से, पिछली तिमाही की तुलना में, क्रमश: 164.2 बिलियन अमरीकी डॉलर और 117.2 बिलियन अमरीकी डॉलर हुए। -
अन्य निवेश घटकों में, व्यापार ऋण, मुद्रा और जमा राशियों और ऋण में, पिछली तिमाही से, क्रमश: 2.3 बिलियन अमरीकी डॉलर, 1.5 बिलियन अमरीकी डॉलर और 1.3 बिलियन अमरीकी डॉलर वृध्दि रहीं। (ब) वार्षिक घट-बढ़ : -
अनिवासियों के भारत पर शुध्द दावे, जो दिसंबर 2009 अंत तक की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति दर्शाती है, भारत में, मुख्यत:, प्रत्यक्ष निवेश और इक्विटी संविभाग निवेश के अंतर्वाह के बढ़ने के कारण, दिसंबर 2009 अंत तक 33.0 बिलियन अमरीकी डॉलर हुए (तालिका I)। -
कुल बाह्य वित्तीय आस्तियाँ, दिसंबर 2009 अंत तक, दिसंबर 2008 अंत तक के मुक़ाबले में, 52.0 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़ीं। -
बाह्य वित्तीय आस्तियों के घटकों में, आरक्षित आस्तियों में 27.5 बिलियन अमरीकी डॉलर का सुधार हुआ। -
विदेश में प्रत्यक्ष निवेश 14.9 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़ गया। अन्य निवेश घटक, व्यापार ऋण और मुद्रा और जमा राशियों में क्रमश: 10.7 बिलियन अमरीकी डॉलर और 1.1 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़ोतरी हुई। -
कुल बाह्य वित्तीय देयताएं दिसंबर 2009 अंत तक, दिसंबर 2008 अंत तक से, 85.0 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर 503.0 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुँचीं। -
बाह्य वित्तीय देयताओं के घटकों में, पिछले साल की तुलना में दिसंबर 2009 अंत तक भारत में प्रत्यक्ष निवेश और संविभाग निवेश में क्रमश: 40.9 बिलियन अमरीकी डॉलर और 25.6 बिलियन अमरीकी डॉलर वृध्दि हुई। -
भारत में अन्य निवेश (व्यापार ऋण, मुद्रा और जमा राशियां, ऋण और अन्य देयताएँ) में 18.5 बिलियन अमरीकी डॉलर से सुधार हुआ जिस में से ऋण और मुद्रा और जमा राशियाँ, दोनों, दिसंबर 2008 अंत तक से दिसंबर 2009 अंत तक, 7.1 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़े, जबकि अन्य देयताओं में 5.2 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़ोतरी हुई जो भुगतान संतुलन मैन्युअल 6 के मार्गदर्शी के अनुसार, दिर्घावधि देयताओं के अंतर्गत विषेश आहरण अधिकार (एसडीआर) विनियोजन के शामिल करने के कारण हुई। II. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना -
दिसंबर 2009 अंत में, कुल बाह्य वित्तीय आस्तियों में, आरक्षित आस्तियों का भाग 73.5 प्रतिशत था, जबकि प्रत्यक्ष निवेश और अन्य निवेश, क्रमानुसार 20.0 प्रतिशत और 6.3 प्रतिशत थे (तालिका II)। -
देयताओं में, दिसंबर 2009 अंत में, लगभग 44.1 प्रतिशत देश की बाह्य वित्तीय देयताएँ, ‘अन्य निवेश’ यानी व्यापार ऋण, ऋण, मुद्रा और जमा राशियाँ और अन्य देयाताओं के रूप में थीं। प्रत्यक्ष निवेश और संविभाग निवेश की हिस्सेदारी कुल बाह्य देयताओं में क्रमश: 32.6 प्रतिशत और 23.3 प्रतिशत थी।  |  | तालिका II. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना | (प्रतिशत) | अवधि | मार्च 07 आर | जून 07 आर | सितं. 07 आर | दिसं. 07 आर | मार्च 08 पीआर | जून 08 पीआर | सितं. 08 पीआर | दिसं. 08 पीआर | मार्च 09 पीआर | जून 09 पीआर | सितं. 09 पीआर | दिसं. 09 पी | अ. आस्तियाँ | | | | | | | | | | | | | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 12.5 | 13.7 | 12.8 | 13.1 | 12.9 | 14.1 | 16.5 | 18.7 | 19.5 | 19.5 | 19.6 | 20.0 | 2. संविभाग निवेश | 0.4 | 0.4 | 0.2 | 0.2 | 0.4 | 0.4 | 0.4 | 0.4 | 0.2 | 0.2 | 0.2 | 0.2 | 3. अन्य निवेश | 6.6 | 4.1 | 4.3 | 4.6 | 6.7 | 1.8 | -0.1 | 4.2 | 7.5 | 6.3 | 6.0 | 6.3 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 80.6 | 81.8 | 82.7 | 82.1 | 80.1 | 83.6 | 83.2 | 76.7 | 72.9 | 74.0 | 74.2 | 73.5 | कुल | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | ब. देयताएँ | | | | | | | | | | | | | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 24.9 | 26.0 | 25.6 | 25.8 | 27.2 | 28.5 | 28.9 | 29.5 | 30.6 | 32.0 | 32.1 | 32.6 | 2. संविभाग निवेश | 25.7 | 27.2 | 28.7 | 29.9 | 27.0 | 24.7 | 23.8 | 21.9 | 20.4 | 21.7 | 22.3 | 23.3 | 3. अन्य निवेश | 49.5 | 46.8 | 45.8 | 44.4 | 45.8 | 46.9 | 47.4 | 48.6 | 49.0 | 46.3 | 45.6 | 44.1 | कुल | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | टिप्पणी - आर: संशोधित; पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम [ तालिका में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति के आँकड़ो के आधार पर तैयार किए गए हैं ] | |