21 जुलाई 2009 मार्च 2009 अंत तक की भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, एक देश की बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं के स्टॉक का किसी निर्दिष्ट अवधि अंत तक ब्योरा होती है। वित्तीय आस्तियों में, अनिवासियों पर किसी देश के वित्तीय दावे होते हैं और वित्तीय देयताओं में, अनिवासियों के प्रति उस देश की वित्तीय देयताएं होती हैं। ये लेन-देन, संस्थागत निवासी क्षेत्रों, जैसे कि मुद्रा प्राधिकारी, सरकार, बैंक और अन्य क्षेत्र (कंपनी क्षेत्र भी इस में शामिल है) के अनुसार वर्गीकृत किए जाते हैं। शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति डजो बाहरी आस्तियों के स्टॉक से बाह्य देयताओं के स्टॉक को घटा कर प्राप्त होती है से, किसी अर्थव्यवस्था का बाह्य वित्तीय देयताओं की तुलना में बाह्य वित्तीय आस्तियों का कितना स्वामित्व है, पता चलता है । अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के विशेष आँकड़ा संप्रसार मानक के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति संबंधी वार्षिक (तिमाही, प्रोत्साहित) आँकड़े, दो तिमाहियों के अंतराल से जारी करने होते हैं। भारत में अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति जून 2006 अंत तक से आगे, तिमाही आधार पर, दो तिमाहियों से कम अंतराल से प्रसारित की जा रही है। दिसंबर 2008 अंत तक की भारत की त्रैमासिक अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, 26 मईद 2009 को भारतीय रिज़र्व बैंक की वेब साइट पर प्रसारित की गई। मार्च 2009 अंत तक की भारत की त्रैमासिक अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति अब संकलित की गई है और उस की मुख्य बातें नीचे संक्षेप में दी गई हैं: I. समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति अ. मार्च 2009 अंत तक त्रैमासिक तुलना -
अनिवासियों के भारत पर शुध्द दावे, जो मार्च 2009 अंत तक की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (अंतर्राष्ट्रीय आस्तियाँ-अंतर्राष्ट्रीय देयताएँ) दर्शाते हैं, मार्च 2009 अंत तक, दिसंबर 2008 अंत तक के 78.5 बिलियन अमरीकी डॉलर के स्तर से 13.2 बिलियन अमरीकी डॉलर घटकर 65.3 बिलियन अमरीकी डॉलर हुए (तालिका I)। -
कुल बाह्य वित्तीय आस्तियाँ, पिछली तिमाही के मुक़ाबले, 8.0 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर मार्च 2009 अंत तक 349.9 बिलियन अमरीकी डॉलर के स्तर पर पहुँच गईं। -
बाह्य वित्तीय आस्तियों के अन्य घटकों मे से, अन्य निवेश, दिसंबर 2008 अंत तक के मुक़ाबले, 7.8 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर मार्च 2009 अंत तक 29.9 बिलियन अमरीकी डॉलर था। विदेशी प्रत्यक्ष निवेश, मार्च 2009 अंत तक, पिछली तिमाही से, 4.8 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्वि से 67.3 बिलियन अमरीकी डॉलर हुआ। -
आस्तियों के अन्य निवेश घटक में हुई वृद्वि में व्यापार ऋण और मुद्रा और जमा राशियों का मुख्य योगदान रहा। -
विदेशी संविभाग निवेश, यद्यपि, मार्च 2009 अंत तक 0.6 बिलियन अमरीकी डॉलर से 0.8 बिलियन अमरीकी डॉलर पर घटा जो मुख्य रूप से विदेशी इक्विटी प्रतिभूतियों में निवेश के गिरावट के कारण रहा। -
आरक्षित आस्तियाँ, मार्च 2009 अंत तक, 251.9 बिलियन अमरीकी डॉलर पर, कुल बाह्य ऋण (229.9 बिलियन अमरीकी डॉलर*) से 22.0 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक थीं। -
कुल बाह्य वित्तीय देयताएँ, पिछली तिमाही की तुलना में, मार्च 2009 अंत तक 5.0 बिलियन अमरीकी डॉलर घट कर 415.3 बिलियन अमरीकी डॉलर थीं। यह गिरावट, मुख्यत: जनवरी 2009 से मार्च 2009 के दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा, संविभाग इक्विटी निवेश से निस्सरण के कारण हुई तथा मूल्यांकन परिवर्तन का परिणाम भी कारण रहा। -
व्यापार ऋण देयताएँ, पिछली तिमाही के मुक़ाबले, मार्च 2009 अंत तक, 2.1 बिलियन अमरीकी डॉलर के चढ़ाव से 47.9 बिलियन अमरीकी डॉलर हुईं। ब. मार्च अंत तक वार्षिक तुलना -
अनिवासियों के भारत पर शुध्द दावे, जो मार्च 2009 अंत तक की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (अंतर्राष्ट्रीय आस्तियाँ-अंतर्राष्ट्रीय देयताएँ) दर्शाते हैं, मार्च 2008 अंत तक के 52.9 बिलियन अमरीकी डॉलर से 12.5 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़कर 65.3 बिलियन अमरीकी डॉलर हुए (टेबल I)। -
कुल विदेशी वित्तीय आस्तियाँ, मार्च 2008 अंत तक के मुकाबले, मार्च 2009 अंत तक, 35.6 बिलियन अमरीकी डॉलर से घटकर 349.9 बिलियन अमरीकी डॉलर हुईं। -
आरक्षित आस्तियाँ, मार्च 2008 अंत तक की तुलना में मार्च 2009 अंत तक, 57.7 बिलियन अमरीकी डॉलर घटकर 251.9 बिलियन अमरीकी डॉलर हुई। -
बाह्य वित्तीय आस्तियों के अन्य घटकों में, विदेश में प्रत्यक्ष निवेश, मार्च 2008 अंत तक से मार्च 2009 अंत तक 17.5 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़ा और 67.3 बिलियन अमरीकी डॉलर हुआ, जबकि अन्य निवेश मार्च 2008 अंत तक से मार्च 2009 अंत तक 5.4 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर 29.9 बिलियन अमरीकी डॉलर हुआ। * जैसा भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी भारत की बाह्य ऋण सांख्यिकी, मार्च 2009 में प्रकाशित तालिका I. समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (बिलियन अमरीकी डॉलर) | अवधि | मार्च-07 (आर) | जून-07 (पीआर) | सितंबर-07 (पीआर) | दिसंबर-07 (पीआर) | मार्च 08 (पीआर) | जून 08 (पीआर) | सितंबर-08 (पीआर) | दिसंबर-08 (पीआर) | मार्च-09 (पी) | शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति | -61.43 | -81.16 | -74.71 | -73.78 | -52.86 | -51.61 | -65.42 | -78.47 | -65.34 | अ. आस्तियाँ | 247.27 | 263.05 | 302.79 | 338.15 | 385.57 | 378.38 | 357.16 | 341.90 | 349.98 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 30.95 | 35.67 | 38.25 | 44.08 | 49.78 | 52.69 | 56.56 | 62.44 | 67.27 | 2. संविभाग निवेश | 0.93 | 0.93 | 0.72 | 0.70 | 1.53 | 1.50 | 1.45 | 1.43 | 0.83 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 0.52 | 0.55 | 0.55 | 0.55 | 1.44 | 1.43 | 1.42 | 1.41 | 0.81 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 0.41 | 0.38 | 0.17 | 0.16 | 0.08 | 0.07 | 0.03 | 0.02 | 0.02 | 3. अन्य निवेश | 16.21 | 13.10 | 16.06 | 18.05 | 24.54 | 12.11 | 12.80 | 22.06 | 29.90 | 3.1 व्यापार ऋण | 0.68 | -1.43 | 1.05 | 3.30 | -0.07 | -2.55 | -1.40 | 3.02 | 6.83 | 3.2 ऋण | 3.49 | 2.48 | 4.30 | 3.56 | 11.62 | 3.17 | 2.77 | 5.55 | 6.17 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 7.84 | 7.87 | 6.33 | 6.67 | 7.78 | 5.94 | 5.04 | 6.69 | 10.34 | 3.4 अन्य आस्तियाँ | 4.20 | 4.18 | 4.39 | 4.52 | 5.21 | 5.55 | 6.40 | 6.80 | 6.57 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 199.18 | 213.35 | 247.76 | 275.32 | 309.72 | 312.09 | 286.34 | 255.97 | 251.99 | ब. देयताएँ | 308.70 | 344.22 | 377.50 | 411.93 | 438.43 | 429.99 | 422.57 | 420.37 | 415.32 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 77.04 | 89.66 | 96.76 | 105.41 | 118.27 | 121.86 | 121.33 | 122.87 | 124.76 | 2. संविभाग निवेश | 79.44 | 93.90 | 108.61 | 124.81 | 120.12 | 108.23 | 102.11 | 93.43 | 84.92 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 63.27 | 75.25 | 88.32 | 103.81 | 98.58 | 87.72 | 79.98 | 70.75 | 64.77 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 16.18 | 18.65 | 20.30 | 21.01 | 21.54 | 20.51 | 22.14 | 22.67 | 20.15 | 3. अन्य निवेश | 152.22 | 160.66 | 172.13 | 181.71 | 200.04 | 199.90 | 199.12 | 204.08 | 205.64 | 3.1 व्यापार ऋण | 27.73 | 29.65 | 34.34 | 38.49 | 45.22 | 47.50 | 48.83 | 45.83 | 47.96 | 3.2 ऋण | 80.79 | 85.63 | 90.89 | 97.32 | 106.92 | 106.44 | 106.69 | 115.59 | 114.05 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियां | 41.74 | 43.73 | 44.79 | 44.13 | 44.79 | 43.59 | 41.50 | 41.07 | 42.32 | 3.4 अन्य देयताएँ | 1.96 | 1.64 | 2.11 | 1.77 | 3.11 | 2.37 | 2.11 | 1.58 | 1.31 | टिप्पणी - आर: संशोधित, पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम ड टेबल में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में आयआयपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं | II. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी वर्तमानकालिक क़ीमतों में) से अनुपात -
भारत की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति का, सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात , मार्च 2008 अंत तक (-)4.5 प्रतिशत की तुलना में, मार्च 2009 अंत तक (-)6.3 प्रतिशत था (टेबल II)। -
कुल बाह्य वित्तीय आस्तियों का सकल घरेलू उत्पाद (वर्तमानकालिक क़ीमतों पर) से अनुपात, मार्च 2008 अंत तक 32.6 प्रतिशत से मार्च 2009 अंत तक 33.5 प्रतिशत बढ़ा। आरक्षित आस्तियों का सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात, मार्च 2008 अंत तक 26.2 प्रतिशत से, मार्च 2009 अंत तक 24.1 प्रतिशत घटा। -
कुल बाह्य वित्तीय देयताओं का, सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात, मार्च 2008 अंत तक 37.1 प्रतिशत से मार्च 2009 अंत तक 39.8 प्रतिशत बढ़ा। -
कुल बाह्य वित्तीय देयताओं में, प्रत्यक्ष निवेश और अन्य निवेश का सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात में, मार्च 2007 अंत तक से मार्च 2009 अंत तक बढ़ती प्रवृत्ति रही, जबकि संविभाग निवेश का सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात, मार्च 2008 अंत तक 10.2 प्रतिशत से, मार्च 2009 अंत तक 8.1 प्रतिशत तक घटा। टेबल II. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं का सकल घरेलू उत्पाद (चालू बाज़ार मूल्यों पर जीडीपी) से अनुपात (प्रतिशत) | अवधि | मार्च 07 (आर) | मार्च 08 (पीआर) | मार्च 09 (पी) | शुध्द अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आस्तियाँ - देयताएँं) | -6.49 | -4.47 | -6.25 | अ. आस्तियाँ | 26.11 | 32.64 | 33.5 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 3.27 | 4.21 | 6.44 | 2. संविभाग निवेश | 0.1 | 0.13 | 0.08 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 0.06 | 0.12 | 0.08 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 0.04 | 0.01 | 0 | 3. अन्य निवेश | 1.71 | 2.08 | 2.86 | 3.1 व्यापार ऋण | 0.07 | -0.01 | 0.65 | 3.2 ऋण | 0.37 | 0.98 | 0.59 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 0.83 | 0.66 | 0.99 | 3.4 अन्य आस्तियाँ | 0.44 | 0.44 | 0.63 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 21.03 | 26.22 | 24.12 | ब. देयताएँ | 32.59 | 37.11 | 39.76 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 8.13 | 10.01 | 11.94 | 2. संविभाग निवेश | 8.39 | 10.17 | 8.13 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 6.68 | 8.34 | 6.2 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 1.71 | 1.82 | 1.93 | 3. अन्य निवेश | 16.07 | 16.93 | 19.69 | 3.1 व्यापार ऋण | 2.93 | 3.83 | 4.59 | 3.2 ऋण | 8.53 | 9.05 | 10.92 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 4.41 | 3.79 | 4.05 | 3.4 अन्य देयताएँ | 0.21 | 0.26 | 0.12 | टिप्पणी - आर: संशोधित, पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम ड टेबल में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में आयआयपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं | III. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना -
कुल बाह्य वित्तीय आस्तियों में, आरक्षित आस्तियों का भाग दिसंबर 2008 अंत तक 74.9 प्रतिशत से घटकर मार्च 2009 अंत तक 72.0 प्रतिशत रहा। प्रत्यक्ष निवेश और अन्य निवेश, कुल बाह्य वित्तीय आस्तियों में क्रमानुसार 19.2 प्रतिशत और 8.5 प्रतिशत थे, जबकि कुल बाह्य वित्तीय आस्तियों का 0.2 प्रतिशत हिस्सा विदेश में संविभाग निवेश के रूप में था (तालिका III)। -
मार्च 2009 अंत तक, लगभग 49.5 प्रतिशत देश की बाह्य वित्तीय देयताएँ, ‘अन्य निवेश’ यानी व्यापार ऋण, ऋण, मुद्रा और जमा राशियाँ और अन्य देयाताओं के रूप में थीं। प्रत्यक्ष निवेश और संविभाग निवेश कुल बाह्य वित्तीय देयताओं का क्रमश: 30.0 प्रतिशत और 20.5 प्रतिशत थे। तालिका III. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना (प्रतिशत) | अवधि | मार्च-07 (आर) | जून-07 (पीआर) | सितंबर-07 (पीआर) | दिसंबर-07 (पीआर) | मार्च 08 (पीआर) | जून 08 (पीआर) | सितंबर-08 (पीआर) | दिसंबर-08 (पीआर) | मार्च-09 (पी) | अ. आस्तियाँ | | | | | | | | | | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 12.52 | 13.56 | 12.63 | 13.04 | 12.91 | 13.93 | 15.84 | 18.26 | 19.22 | 2. संविभाग निवेश | 0.38 | 0.35 | 0.24 | 0.21 | 0.40 | 0.40 | 0.41 | 0.42 | 0.24 | 3. अन्य निवेश | 6.56 | 4.98 | 5.30 | 5.34 | 6.37 | 3.20 | 3.58 | 6.45 | 8.54 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 80.55 | 81.11 | 81.83 | 81.42 | 80.33 | 82.48 | 80.17 | 74.87 | 72.00 | कुल | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | ब. देयताएँ | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 24.95 | 26.05 | 25.63 | 25.59 | 26.98 | 28.34 | 28.71 | 29.23 | 30.04 | 2. संविभाग निवेश | 25.73 | 27.28 | 28.77 | 30.30 | 27.40 | 25.17 | 24.16 | 22.22 | 20.45 | 3. अन्य निवेश | 49.31 | 46.67 | 45.60 | 44.11 | 45.63 | 46.49 | 47.12 | 48.55 | 49.51 | कुल | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | टिप्पणी - आर: संशोधित; पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम ड टेबल में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में आयआयपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं | IV. बाह्य ऋण देयताएँ और बाह्य ऋणेतर देयताएँ -
कुल बाह्य वित्तीय देयताओंं में ऋणेतर देयताओं का हिस्सा, दिसंबर 2008 अंत तक 44.8 प्रतिशत से मार्च 2009 अंत तक 44.4 प्रतिशत तक सीमांत रूप से घटा। यह उतार मुख्यत: विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा, भारत में इक्विटी निवेश के विनिवेश के कारण हुआ। (तालिका IV) तालिका IV. बाह्य ऋण और ऋणेतर देयताओं का भाग (प्रतिशत) | अवधि | मार्च-07 (आर) | जून-07 (पीआर) | सितंबर-07 (पीआर) | दिसंबर-07 (पीआर) | मार्च 08 (पीआर) | जून 08 (पीआर) | सितंबर-08 (पीआर) | दिसंबर-08 (पीआर) | मार्च-09 (पी) | ऋणेतर देयताएँ | 44.21 | 46.78 | 47.94 | 49.76 | 48.46 | 47.70 | 46.60 | 44.85 | 44.45 | ऋण देयताएँ | 55.79 | 53.22 | 52.06 | 50.24 | 51.54 | 52.30 | 53.40 | 55.15 | 55.55 | कुल | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | टिप्पणी - आर: संशोधित; पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम ड टेबल में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में आयआयपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं | अजीत प्रसाद प्रबंधक प्रेस प्रकाशनी : 2009-2010/115 |