19 मार्च 2009 |
|
सितंबर 2008 अंत तक की भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति |
|
अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, एक देश की बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं के स्टॉक का किसी निर्दिष्ट अवधि अंत तक ब्योरा होती है । वित्तीय आस्तियों में, अनिवासियों पर किसी देश के वित्तीय दावे होते हैं और वित्तीय देयताओं में, अनिवासियों के प्रति उस देश की वित्तीय देयताएं होती हैं। ये लेन-देन, संस्थागत निवासी क्षेत्रों, जैसे कि मुद्रा प्राधिकारी, सरकार, बैंक और अन्य क्षेत्र (कंपनी क्षेत्र भी इस में शामिल है) के अनुसार वर्गीकृत किए जाते हैं। शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति डजो बाह्य आस्तियों के स्टॉक से बाह्य देयताओं के स्टॉक को घटा कर प्राप्त होती है से, किसी अर्थव्यवस्था का बाह्य वित्तीय देयताओं की तुलना में बाह्य वित्तीय आस्तियों का कितना स्वामित्व है, पता चलता है । अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) के विशेष आँकड़ा संप्रसार मानक के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति संबंधी वार्षिक (तिमाही, प्रोत्साहित) आँकड़े, दो तिमाहियों के अंतराल से जारी करने होते हैं। भारत में अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति जून 2006 अंत तक से आगे, तिमाही आधार पर, दो तिमाहियों से कम अंतराल से प्रसारित की जा रही है। जून 2008 अंत तक की भारत की त्रैमासिक अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, 10 दिसंबर 2008 को भारतीय रिज़र्व बैंक की वेब साइट पर प्रसारित की गई थी। सितंबर 2008 अंत तक की भारत की त्रैमासिक अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति अब संकलित की गई है और उस की मुख्य बातें नीचे संक्षेप में दी गई हैं: |
|
I. समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति |
|
-
भारत की, सितंबर 2008 अंत तक की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आस्तियाँ-देयताएँ) का परिणाम अनिवासियों के भारत पर शुध्द दावे के रूप में हुआ है, जो जून 2008 अंत तक के 52.0 बिलियन अमरीकी डॉलर से, 10.2 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर 62.2 बिलियन अमरीकी डॉलर हुए (तालिका I)। -
पिछली तिमाही के मुक़ाबले, सितंबर 2008 अंत तक बाह्य वित्तीय आस्तियाँ 19.7 बिलियन अमरीकी डॉलर घटकर 358.2 बिलियन अमरीकी डॉलर हुईं। यह गिरावट मुख्यत: आरक्षित आस्तियों में 25.8 बिलियन अमरीकी डॉलर की गिरावट के कारण हुई । -
बाह्य वित्तीय आस्तियों के अन्य घटकों में से, विदेशी प्रत्यक्ष निवेश, सितंबर 2008 अंत तक, पिछली तिमाही स,ट 3.2 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ कर 55.9 बिलियन अमरीकी डॉलर था। इसी दौरान, ‘अन्य निवेश’ 2.9 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर 15.4 बिलियन अमरीकी डॉलर हुआ। |
|
तालिका I. समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति |
|
|
अवधि | जून-06 (आर) | सितंबर-06 (आर) | दिसंबर-06 (पीआर) | मार्च-07 (पीआर) | जून-07 (पीआर) | सितंबर-07 (पीआर) | दिसंबर-07 (पीआर) | मार्च 08 (पीआर) | जून 08 (पीआर) | सितंबर-08 (पी) | शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति | -60.3 | -63.2 | -59.0 | -61.3 | -81.0 | -74.6 | -73.6 | -54.3 | -52.1 | -62.2 | अ. आस्तियाँ | 192.5 | 200.6 | 231.2 | 247.6 | 263.4 | 303.2 | 338.5 | 384.1 | 377.9 | 358.2 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 17.6 | 19.9 | 26.8 | 31.0 | 35.7 | 38.3 | 44.1 | 49.8 | 52.7 | 55.9 | 2. संविभाग निवेश | 1.0 | 1.1 | 1.1 | 0.9 | 0.9 | 0.7 | 0.7 | 0.7 | 0.7 | 0.7 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 0.6 | 0.7 | 0.7 | 0.5 | 0.5 | 0.6 | 0.6 | 0.6 | 0.6 | 0.6 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 0.4 | 0.4 | 0.4 | 0.4 | 0.4 | 0.1 | 0.1 | 0.1 | 0.1 | 0.1 | 3. अन्य निवेश | 11.0 | 14.3 | 26.0 | 16.6 | 13.5 | 16.4 | 18.4 | 23.9 | 12.4 | 15.4 | 3.1 व्यापार ऋण | -1.4 | -0.5 | 2.1 | 0.7 | -1.4 | 1.1 | 3.3 | -0.1 | -1.6 | 1.8 | 3.2 ऋण | 1.5 | 2.2 | 3.7 | 3.2 | 2.2 | 4.0 | 3.2 | 10.5 | 2.1 | 1.7 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 7.5 | 9.0 | 16.4 | 8.5 | 8.6 | 7.0 | 7.3 | 8.2 | 6.4 | 5.4 | 3.4 अन्य आस्तियाँ | 3.4 | 3.8 | 3.8 | 4.2 | 4.2 | 4.4 | 4.6 | 5.2 | 5.6 | 6.4 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 162.9 | 165.3 | 177.3 | 199.2 | 213.4 | 247.8 | 275.3 | 309.7 | 312.1 | 286.3 | ब. देयताएँ | 252.8 | 263.8 | 290.2 | 308.9 | 344.4 | 377.7 | 412.2 | 438.4 | 430.0 | 420.5 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 54.2 | 58.7 | 70.3 | 77.0 | 89.7 | 96.8 | 105.4 | 118.3 | 121.9 | 121.3 | 2. संविभाग निवेश | 64.3 | 67.5 | 73.7 | 79.4 | 93.9 | 108.6 | 124.8 | 120.1 | 108.2 | 101.8 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 52.5 | 54.8 | 60.0 | 63.3 | 75.3 | 88.3 | 103.8 | 98.6 | 87.7 | 80.0 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 11.9 | 12.7 | 13.7 | 16.2 | 18.7 | 20.3 | 21.0 | 21.5 | 20.5 | 21.8 | 3. अन्य निवेश | 134.3 | 137.6 | 146.3 | 152.4 | 160.9 | 172.4 | 181.9 | 200.0 | 199.8 | 197.4 | 3.1 व्यापार ऋण | 22.4 | 25.1 | 27.0 | 27.7 | 29.7 | 34.3 | 38.5 | 45.2 | 47.5 | 48.2 | 3.2 ऋण | 70.8 | 71.8 | 76.1 | 80.8 | 85.7 | 90.9 | 97.3 | 106.9 | 106.5 | 105.6 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियां | 39.4 | 38.8 | 41.2 | 41.7 | 43.7 | 44.8 | 44.1 | 44.8 | 43.6 | 41.5 | 3.4 अन्य देयताएँ | 1.8 | 1.9 | 2.0 | 2.1 | 1.8 | 2.3 | 2.0 | 3.0 | 2.3 | 2.0 | |
|
टिप्पणी - आर: संशोधित, पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम ड टेबल में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में आयआयपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं |
|
-
कुल बाह्य वित्तीय देयताएँ, पिछली तिमाही की तुलना में, सितंबर 2008 अंत तक, 9.5 बिलियन अमरीकी डॉलर घट कर 420.5 बिलियन अमरीकी डॉलर थीं। यह गिरावट, मुख्यत: जुलाई से सितंबर 2008 के दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा, संविभाग इक्विटी निवेश से निस्सरण और मूल्यांकन परिवर्तन के परिणाम के कारण थी। -
आरक्षित आस्तियाँ, सितंबर 2008 अंत तक, कुल बाह्य ऋण (222.6 बिलियन अमरीकी डॉलर*) से 63.7 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक थीं।
|
|
II . बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना |
|
- कुल बाह्य वित्तीय आस्तियों में, आरक्षित आस्तियों का भाग जून 2008 अंत तक 82.6 प्रतिशत से सितंबर 2008 अंत तक 79.9 प्रतिशत तक घटा। प्रत्यक्ष निवेश और अन्य निवेश, कुल बाह्य वित्तीय आस्तियों में क्रमानुसार 15.6 प्रतिशत और 4.3 प्रतिशत थे (तालिका II)।
|
|
* भारत की बाह्य ऋण सांख्यिकी, सितंबर 2008, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी । |
|
तालिका II. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना |
|
|
अवधि | जून-06 (आर) | सितंबर-06 (आर) | दिसंबर-06 (पीआर) | मार्च-07 (पीआर) | जून-07 (पीआर) | सितंबर-07 (पीआर) | दिसंबर-07 (पीआर) | मार्च 08 (पीआर) | जून 08 (पीआर) | सितंबर-08 (पी) | अ.आस्तियाँ | | | | | | | | | | | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 9.1 | 9.9 | 11.6 | 12.5 | 13.5 | 12.6 | 13.0 | 13.0 | 13.9 | 15.6 | 2. संविभाग निवेश | 0.5 | 0.6 | 0.5 | 0.4 | 0.4 | 0.2 | 0.2 | 0.2 | 0.2 | 0.2 | 3. अन्य निवेश | 5.7 | 7.1 | 11.3 | 6.7 | 5.1 | 5.4 | 5.4 | 6.2 | 3.3 | 4.3 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 84.6 | 82.4 | 76.7 | 80.4 | 81.0 | 81.7 | 81.3 | 80.6 | 82.6 | 79.9 | कुल | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | ब. देयताएँ | | | | | | | | | | | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 21.4 | 22.3 | 24.2 | 24.9 | 26.0 | 25.6 | 25.6 | 27.0 | 28.4 | 28.8 | 2. संविभाग निवेश | 25.4 | 25.6 | 25.4 | 25.7 | 27.3 | 28.8 | 30.3 | 27.4 | 25.2 | 24.2 | 3. अन्य निवेश | 53.1 | 52.2 | 50.4 | 49.3 | 46.7 | 45.6 | 44.1 | 45.6 | 46.5 | 47.0 | कुल | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | |
|
टिप्पणी -आर: संशोधित; पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम ड टेबल में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में आयआयपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं |
|
- सितंबर 2008 अंत तक, लगभग 47.0 प्रतिशत देश की बाह्य वित्तीय देयताएँ, ‘अन्य निवेश’ यानी व्यापार ऋण, ऋण, मुद्रा और जमा राशियाँ और अन्य देयाताओं के रूप में थीं। प्रत्यक्ष निवेश और संविभाग निवेश कुल बाह्य वित्तीय देयताओं का क्रमश: 28.8 प्रतिशत और 24.2 प्रतिशत थे।
|
|
III. बाह्य ऋण और बाह्य ऋणेतर देयताएँ |
|
- कुल बाह्य वित्तीय देयताओंं में ऋणेतर देयताओं का हिस्सा, जून 2006 अंत तक 40.9 प्रतिशत से दिसंबर 2007 अंत तक 49.7 प्रतिशत तक बढ़ने के बाद सितंबर 2008 अंत तक घटकर 46.8 प्रतिशत हुआ।
|
|
तालिका III. बाह्य ऋण और ऋणेतर देयताओं का भाग |
|
|
अवधि | जून-06 (आर) | सितंबर-06 (आर) | दिसंबर-06 (पीआर) | मार्च-07 (पीआर) | जून-07 (पीआर) | सितंबर-07 (पीआर) | दिसंबर-07 (पीआर) | मार्च 08 (पीआर) | जून 08 (पीआर) | सितंबर-08 (पी) | ऋणेतर देयताएँ | 40.9 | 41.8 | 43.7 | 44.2 | 46.8 | 47.9 | 49.7 | 48.5 | 47.7 | 46.8 | ऋण देयताएँ | 59.1 | 58.2 | 56.3 | 55.8 | 53.2 | 52.1 | 50.3 | 51.5 | 52.3 | 53.2 | कुल | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | |
|
टिप्पणी - आर: संशोधित; पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम ड टेबल में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में आयआयपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं |
|
|
जी.रघुराज |
उप महाप्रबंधक |
प्रेस प्रकाशनी : 2008-2009/1540 |