31 दिसंबर 2009 सितंबर 2009 के अंत को भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, एक सांख्यिकीय विवरण है जो एक कालावधि के अंत को, (क) किसी अर्थव्यवस्था के निवासियों की वित्तीय आस्तियाँ, जो अनिवासियों पर दावे तथा आरक्षित आस्तियों के रूप में धारित सुवर्ण बुलियन होती हैं; और (ख) निवासियों की अनिवासियों के प्रति वित्तीय देयताओं का मूल्य और संरचना बताती है। एक अर्थव्यवस्था की बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं के बीच का अंतर, उस अर्थव्यवस्था की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति होती है, जो सकारात्मक या नकारात्मक हो सकती है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के विशेष आँकड़ा प्रसार मानक के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति संबंधी आँकड़े, वार्षिक आधार पर (तिमाही में अपेक्षित), दो तिमाहियों के अंतराल से, जारी करने होते हैं। भारत में अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति जून 2006 के अंत तक से, तिमाही आधार पर, दो तिमाहियों से कम अंतराल से प्रसारित की जा रही थी। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के विशेष आँकड़ा प्रसार मानक के अनुसार, जून 2009 के अंत तक के तिमाही अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति के आँकड़े एक तिमाही के अन्तराल से प्रसारित करने का सफल प्रयास किया गया है। जून 2009 के अंत तक की भारत की त्रैमासिक अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, भारतीय रिज़र्व बैंक की वेब साइट पर 30 सितंबर 2009 को प्रसारित की गई। सितंबर 2009 अंत तक की भारत की त्रैमासिक अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति अब संकलित की गई है और उस की मुख्य बातें नीचे संक्षेप में प्रस्तुत हैं: I. समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति - अनिवासियों के भारत पर शुध्द दावे, जो सितंबर 2009 के अंत तक की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (अंतर्राष्ट्रीय आस्तियाँ - अंतर्राष्ट्रीय देयताएँ) दर्शाती है, सितंबर 2009 अंत तक, जून 2009 अंत तक के 86.1 बिलियन अमरीकी डॉलर से, 11.7 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर 97.8 बिलियन अमरीकी डॉलर थे (तालिका I)।
 | - कुल बाह्य वित्तीय आस्तियाँ, पिछली तिमाही की तुलना में 21.0 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर सितंबर 2009 अंत तक 378.6 बिलियन अमरीकी डॉलर के स्तर पर पहुँचीं।
- बाह्य वित्तीय आस्तियों के घटकों में, आरक्षित आस्तियों यानी सरकारी आरक्षित निधि (विदेशी मुद्रा आस्तियाँ, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष आरक्षित स्थिति, विशेष आहरण अधिकार और सुवर्ण ) में जून 2009 अंत तक से 16.1 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृध्दि हुई और सितंबर 2009 अंत तक 281.3 बिलियन अमरीकी डॉलर हुईं। पिछली तिमाही की तुलना में, आरक्षित आस्तियों में वृध्दि का कारण 5.2 बिलियन अमरीकी डॉलर की विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) धारित राशियों (एसडीआर) का बढ़ना भी है, जिस में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा, क्रमश: 28 अगस्त 2009 और 9 सितंबर 2009 को किए गये, साधारण विनियोजन अंतर्गत, 4.8 बिलियन अमरीकी डॉलर और विशेष विनियोजन के अंतर्गत, 0.3 बिलियन अमरीकी डॉलर मुल्य के विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर)शामिल है।
- विदेश में प्रत्यक्ष निवेश, सितंबर 2009 अंत तक, पिछली तिमाही से, 4.2 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्वि से 74.1 बिलियन अमरीकी डॉलर हुआ।
- आरक्षित आस्तियाँ, सितंबर 2009 अंत में, कुल बाह्य ऋण (242.8 बिलियन अमरीकी डॉलर*) से 38.5 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक थीं।
तालिका I. समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (बिलियन अमरीकी डॉलर) | अवधि | मार्च 07 (आर) | जून 07 (आर) | सितं. 07 (आर) | दिसं. 07 (पीआर) | मार्च 08 (पीआर) | जून 08 (पीआर) | सितं. 08 (पीआर) | दिसं. 08 (पीआर) | मार्च 09 (पीआर) | जून 09 (पीआर) | सितं.09 (पी) | शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति | -62.5 | -84.7 | -79.5 | -75.1 | -49.6 | -57.1 | -77.7 | -84.1 | -62.9 | -86.1 | -97.8 | अ. आस्तियाँ | 247.3 | 260.7 | 299.7 | 335.4 | 386.9 | 373.1 | 344.0 | 333.9 | 345.9 | 357.6 | 378.6 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 31.0 | 35.7 | 38.3 | 44.1 | 49.8 | 52.7 | 56.6 | 62.5 | 67.3 | 69.9 | 74.1 | 2. संविभाग निवेश | 0.9 | 0.9 | 0.7 | 0.7 | 1.5 | 1.5 | 1.5 | 1.4 | 0.8 | 0.8 | 0.8 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 0.5 | 0.6 | 0.6 | 0.6 | 1.4 | 1.4 | 1.4 | 1.4 | 0.8 | 0.8 | 0.8 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 0.4 | 0.4 | 0.2 | 0.2 | 0.1 | 0.1 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 3. अन्य निवेश | 16.2 | 10.8 | 12.9 | 15.3 | 25.9 | 6.9 | -0.4 | 14.1 | 25.8 | 21.7 | 22.4 | 3.1 व्यापार ऋण | 0.7 | -3.8 | -2.1 | 0.5 | 1.2 | -8.5 | -14.6 | -5.0 | 2.7 | 2.7 | 3.0 | 3.2 ऋण | 3.5 | 2.5 | 4.3 | 3.6 | 11.6 | 3.2 | 2.8 | 5.6 | 6.2 | 5.4 | 4.3 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 7.8 | 7.9 | 6.3 | 6.7 | 7.8 | 5.9 | 5.0 | 6.7 | 10.3 | 7.0 | 8.2 | 3.4 अन्य आस्तियाँ | 4.2 | 4.2 | 4.4 | 4.6 | 5.3 | 6.2 | 6.4 | 6.8 | 6.6 | 6.7 | 7.0 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 199.2 | 213.4 | 247.8 | 275.3 | 309.7 | 312.1 | 286.3 | 256.0 | 252.0 | 265.1 | 281.3 | ब. देयताएँ | 309.7 | 345.4 | 379.1 | 410.6 | 436.5 | 430.2 | 421.6 | 418.0 | 408.8 | 443.7 | 476.4 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 77.0 | 89.8 | 97.0 | 105.8 | 118.8 | 122.3 | 121.8 | 123.3 | 125.2 | 142.8 | 153.8 | 2. संविभाग निवेश | 79.4 | 93.9 | 108.6 | 122.6 | 117.9 | 106.1 | 100.1 | 91.5 | 83.1 | 95.8 | 106.0 | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 63.3 | 75.3 | 88.3 | 101.7 | 96.5 | 85.8 | 78.2 | 69.0 | 63.1 | 75.6 | 85.1 | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 16.2 | 18.6 | 20.3 | 20.9 | 21.4 | 20.3 | 21.9 | 22.5 | 20.0 | 20.2 | 20.8 | 3. अन्य निवेश | 153.3 | 161.7 | 173.5 | 182.2 | 199.8 | 201.8 | 199.8 | 203.2 | 200.5 | 205.1 | 216.6 | 3.1 व्यापार ऋण | 27.7 | 29.7 | 34.6 | 37.9 | 44.0 | 48.4 | 48.7 | 44.7 | 42.0 | 40.5 | 41.4 | 3.2 ऋण | 80.8 | 85.6 | 90.9 | 97.3 | 106.9 | 106.4 | 106.4 | 114.9 | 113.9 | 116.8 | 120.8 | 3.3 मुद्रा और जमा राशियां | 41.7 | 43.7 | 44.8 | 44.1 | 44.8 | 43.6 | 41.5 | 41.1 | 42.3 | 45.4 | 46.7 | 3.4 अन्य देयताएँ | 3.0 | 2.7 | 3.2 | 2.8 | 4.2 | 3.5 | 3.2 | 2.6 | 2.3 | 2.5 | 7.7 | टिप्पणी - आर: संशोधित, पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम ड तालिका में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थितिं के आँकड़ो के आधार पर तैयार किए गए हैं | -
कुल बाह्य वित्तीय देयताएँ, पिछली तिमाही की तुलना में 32.7 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़ीं और सितंबर 2009 अंत में 476.4 बिलियन अमरीकी डॉलर रहीं। भारत में प्रत्यक्ष निवेश एवं संविभाग निवेश पिछली तिमाही की तुलना में 11.0 बिलियन अमरीकी डॉलर और 10.2 बिलियन अमरीकी डॉलर क्रमश: बढ़े। * भारत की बाह्य ऋण सांख्यिकी, सितंबर 2009, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी -
अन्य निवेश घटकों में, अन्य देयताएँ, ऋण और मुद्रा और जमा राशियों में पिछली तिमाही से, क्रमश: 5.2 बिलियन अमरीकी डॉलर , 4.0 बिलियन अमरीकी डॉलर, 1.3 बिलियन अमरीकी डॉलर वृध्दी थी। अन्य देयताओं में बढ़ोतरी का कारण, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा, क्रमश: 28 अगस्त 2009 और 9 सितंबर 2009 को किए गये, साधारण विनियोजन अंतर्गत, 4.8 बिलियन अमरीकी डॉलर और विशेष विनियोजन के अंतर्गत, 0.3 बिलियन अमरीकी डॉलर मुल्य के विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर)का समावेश है। II . बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना - सितंबर 2009 अंत में, कुल बाह्य वित्तीय आस्तियों में, आरक्षित आस्तियों का भाग 74.3 प्रतिशत था, जबकि प्रत्यक्ष निवेश और अन्य निवेश, क्रमानुसार 19.6 प्रतिशत और 5.9 प्रतिशत थे (तालिका II)।
- देयताओं में, सितंबर 2009 अंत में, लगभग 45.5 प्रतिशत देश की बाह्य वित्तीय देयताएँ, ‘अन्य निवेश’ यानी व्यापार ऋण, ऋण, मुद्रा और जमा राशियाँ और अन्य देयाताओं के रूप में थीं जिस में से, कुल बाह्य वित्तीय देयताओंं में, ऋण घटक 25.4 प्रतिशत था। सितंबर 2009 अंत तक, प्रत्यक्ष निवेश और संविभाग निवेश की हिस्सेदारी देश की कुल बाह्य देयताओं में क्रमश: 32.3 प्रतिशत और 22.2 प्रतिशत थी।
तालिका II. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना (प्रतिशत) | अवधि | मार्च 07 आर | जून 07 आर | सितं. 07 आर | दिसं. 07 पीआर | मार्च 08 पीआर | जून 08 पीआर | सितं. 08 पीआर | दिसं. 08 पीआर | मार्च 09 पीआर | जून 09 पीआर | सितं 09 पी | अ. आस्तियाँ | | | | | | | | | | | | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 12.5 | 13.7 | 12.8 | 13.1 | 12.9 | 14.1 | 16.5 | 18.7 | 19.5 | 19.6 | 19.6 | 2. संविभाग निवेश | 0.4 | 0.4 | 0.2 | 0.2 | 0.4 | 0.4 | 0.4 | 0.4 | 0.2 | 0.2 | 0.2 | 3. अन्य निवेश | 6.6 | 4.1 | 4.3 | 4.6 | 6.7 | 1.8 | -0.1 | 4.2 | 7.5 | 6.1 | 5.9 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 80.6 | 81.8 | 82.7 | 82.1 | 80.1 | 83.6 | 83.2 | 76.7 | 72.9 | 74.1 | 74.3 | कुल | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | ब. देयताएँ | | | | | | | | | | | | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 24.9 | 26.0 | 25.6 | 25.8 | 27.2 | 28.4 | 28.9 | 29.5 | 30.6 | 32.2 | 32.3 | 2. संविभाग निवेश | 25.7 | 27.2 | 28.7 | 29.9 | 27.0 | 24.7 | 23.7 | 21.9 | 20.3 | 21.6 | 22.2 | 3. अन्य निवेश | 49.5 | 46.8 | 45.8 | 44.4 | 45.8 | 46.9 | 47.4 | 48.6 | 49.1 | 46.2 | 45.5 | कुल | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | टिप्पणी - आर: संशोधित; पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम डतालिका में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थितिं के आँकड़ो के आधार पर तैयार किए गए हैं | III. बाह्य ऋण देयताएँ और बाह्य ऋणेतर देयताएँ - कुल बाह्य वित्तीय देयताओंं में ऋणेतर देयताओं का हिस्सा, पिछले तिमाही से, सितंबर 2009 अंत तक 0.8 प्रतिशत से अंशत: बढ़कर 48.4 प्रतिशत हुआ, जो भारत में प्रत्यक्ष निवेश तथा संविभाग इक्विटी निवेश के अंतर्वाह में हुई वृध्दि के कारण था।
तालिका III. बाह्य ऋण और ऋणेतर देयताओं का भाग (प्रतिशत) | अवधि | मार्च-07 (आर) | जून-07 (आर) | सितं-07 (आर) | दिसं.-07 (पीआर) | मार्च 08 (पीआर) | जून 08 (पीआर) | सितं-08 (पीआर) | दिसं. 08 (पीआर) | मार्च 09 (पीआर) | जून 09 (पीआर) | सितं 09 (पी) | ऋणेतर देयताएँ | 44.1 | 46.7 | 47.8 | 49.5 | 48.3 | 47.3 | 46.4 | 44.8 | 44.9 | 48.0 | 48.8 | ऋण देयताएँ | 55.9 | 53.4 | 52.2 | 50.5 | 51.7 | 52.7 | 53.6 | 55.2 | 55.2 | 52.0 | 51.2 | कुल | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | टिप्पणी - आर: संशोधित; पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम डतालिका में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थितिं के आँकड़ो के आधार पर तैयार किए गए हैं | अजीत प्रसाद प्रबंधक प्रेस प्रकाशनी : 2009-2010/917 |