31 दिसंबर 2010
सितंबर 2010 को समाप्त तिमाही तक भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आइआइपी)
अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, एक सांख्यिकीय विवरण है जो एक कालावधि के अंत तक, (अ) किसी अर्थव्यवस्था के निवासियों की वित्तीय आस्तियाँ, जो अनिवासियों पर दावे तथा आरक्षित आस्तियों के रूप में धारित सुवर्ण बुलियन और (ब) निवासियों की अनिवासियों के प्रति वित्तीय देयताओं का मूल्य और संरचना बताती है। एक अर्थव्यवस्था की बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं के बीच का अंतर, उस अर्थव्यवस्था की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति होती है, जो सकारात्मक या नकारात्मक हो सकती है।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) के विशेष आँकड़ा प्रसार मानक (एसडीडीएस) के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति संबंधी आँकड़े, दो तिमाहियों के अंतराल से, वार्षिक (तिमाही प्रोत्साहित) जारी करने होते हैं। भारत में अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, जून 2006 के अंत तक से, तिमाही आधार पर, दो तिमाहियों से कम अंतराल से प्रसारित की जा रही थी। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के विशेष आँकड़ा प्रसार मानक के अनुसार, जून 2009 तिमाही से, अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति के आँकड़े एक तिमाही के अन्तराल से प्रकाशित किए जा रहे हैं। जून 2010 अंत तक के अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति के नवीनतम आँकड़े भारतीय रिज़र्व बैंक की वेब साइट पर 30 सितंबर 2010 को प्रकाशित किए गये।
सितंबर 2010 अंत तक की भारत की त्रैमासिक अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति अब संकलित की गई है और उस की मुख्य बातें नीचे संक्षेप में प्रस्तुत हैं :
I. समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति
(क) तिमाही परिवर्तन :
-
अनिवासियों के भारत पर शुध्द दावे, जो सितंबर 2010 अंत तक की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (अंतर्राष्ट्रीय आस्तियाँ - अंतर्राष्ट्रीय देयताएँ) दर्शाती है, मुख्यत:, भारत में, व्यापार ऋण और ऋण के अंतर्वाह के अलावा, प्रत्यक्ष निवेश और संविभाग निवेश के शुध्द अंतर्वाह के बढ़ने के कारण, जून 2010 के 177.9 बिलियमन अमरीकी डॉलर की तुलना में 33.2 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर सितंबर 2010 के अंत तक, 211.1 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गई (तालिका I)।

-
कुल बाह्य वित्तीय आस्तियाँ, मुख्यत:, आरक्षित आस्तियों में बढ़ोतरी के कारण पिछली तिमाही के मुक़ाबले, सितंबर 2010 के अंत तक, 26.8 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि से, 401.7 बिलियन अमरीकी डॉलर हुईं।
-
बाह्य वित्तीय आस्तियों के घटकों में, विदेश में प्रत्यक्ष निवेश, जून 2010 के अंत तक से, सितंबर 2010 के अंत तक 4.1 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि से 89.2 बिलियन अमरीकी डॉलर पर पहुँचा।
-
आरक्षित आस्तियाँ यानी सरकारी आरक्षित निधि (विदेशी मुद्रा आस्तियाँ, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष आरक्षित स्थिति, विशेष आहरण अधिकार और सुवर्ण), पिछली तिमाही की तुलना में, सितंबर 2010 के अंत तक 17.2 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि से, 292.9 बिलियन अमरीकी डॉलर रहीं।
तालिका I. समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति
|
(बिलियन अमरीकी डॉलर)
|
अवधि
|
सितं. 08
(सं.)
|
दिसं. 08 (आं.सं.)
|
मार्च09 (आं.सं.)
|
जून 09 (आं. सं.)
|
सितं09 (आं.सं.)
|
दिसं.09
(आं.सं.)
|
मार्च10 (आं.सं.)
|
जून10
(आं.सं.)
|
सितं.10
(सं.)
|
शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति
|
-81.1
|
-87.0
|
-66.7
|
-89.4
|
-103.4
|
-126.7
|
-160.3
|
-177.9
|
-211.1
|
ख. आस्तियाँ
|
342.1
|
333.0
|
344.7
|
356.3
|
374.5
|
380.7
|
380.3
|
374.9
|
401.7
|
1. प्रत्यक्ष निवेश
|
57.2
|
63.3
|
67.6
|
71.7
|
75.1
|
79.3
|
82.0
|
85.1
|
89.2
|
2. संविभाग निवेश
|
0.6
|
0.6
|
1.2
|
1.2
|
1.2
|
1.1
|
0.9
|
1.0
|
1.0
|
2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ
|
0.5
|
0.5
|
1.2
|
1.2
|
1.2
|
1.1
|
0.9
|
0.9
|
0.9
|
2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ
|
0.0
|
0.0
|
0.0
|
0.0
|
0.0
|
0.0
|
0.0
|
0.0
|
0.0
|
3. अन्य निवेश
|
-2.0
|
13.2
|
24.0
|
18.2
|
17.0
|
16.8
|
18.4
|
13.1
|
18.6
|
3.1 व्यापार ऋण
|
-15.6
|
-5.3
|
0.9
|
-0.8
|
-2.4
|
-1.7
|
-2.3
|
-6.7
|
-6.6
|
3.2 ऋण
|
2.2
|
5.0
|
6.1
|
5.4
|
4.3
|
3.6
|
5.6
|
3.4
|
6.1
|
3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ
|
5.0
|
6.6
|
10.2
|
6.8
|
8.0
|
7.7
|
7.7
|
7.9
|
10.3
|
3.4 अन्य आस्तियाँ
|
6.5
|
6.9
|
6.7
|
6.8
|
7.1
|
7.2
|
7.4
|
8.6
|
8.8
|
4. आरक्षित आस्तियाँ
|
286.3
|
256.0
|
252.0
|
265.1
|
281.3
|
283.5
|
279.1
|
275.7
|
292.9
|
ख. देयताएँ
|
423.2
|
420.0
|
411.4
|
445.7
|
477.9
|
507.4
|
540.6
|
552.8
|
612.8
|
1. प्रत्यक्ष निवेश
|
123.2
|
125.2
|
127.6
|
144.6
|
155.2
|
167.2
|
177.8
|
178.2
|
191.7
|
2. संविभाग निवेश
|
100.2
|
91.6
|
83.2
|
95.9
|
106.0
|
117.2
|
134.2
|
135.5
|
164.3
|
2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ
|
78.2
|
69.0
|
63.1
|
75.6
|
85.1
|
93.4
|
105.3
|
106.6
|
130.5
|
2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ
|
22.0
|
22.6
|
20.1
|
20.3
|
20.9
|
23.8
|
28.8
|
28.8
|
33.8
|
3. अन्य निवेश
|
199.8
|
203.2
|
200.6
|
205.2
|
216.7
|
223.0
|
228.7
|
239.2
|
256.8
|
3.1 व्यापार ऋण
|
48.7
|
44.6
|
41.9
|
40.4
|
41.4
|
44.7
|
49.7
|
55.2
|
62.0
|
3.2 ऋण
|
106.3
|
114.8
|
113.8
|
116.7
|
120.7
|
122.0
|
122.5
|
127.5
|
135.8
|
3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ
|
41.5
|
41.1
|
42.3
|
45.4
|
46.7
|
48.2
|
48.6
|
48.8
|
50.5
|
3.4 अन्य देयताएँ
|
3.3
|
2.8
|
2.6
|
2.8
|
8.0
|
8.2
|
8.0
|
7.8
|
8.4
|
टिप्पणी - सं: संशोधित; आं सं: आंशिक संशोधित;
अ: अनंतिम डआँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति के आँकड़ों के आधार पर तैयार किए गए हैं
|
-
कुल बाह्य वित्तीय देयताएँ, पिछली तिमाही की तुलना में, सितंबर 2010 के अंत तक, 60.0 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृध्दि से, 612.8 बिलियन अमरीकी डॉलर पर पहुँची। भारत में प्रत्यक्ष निवेश और संविभाग निवेश पिछली तिमाही की तुलना में, क्रमश: 13.5 बिलियन अमरीकी डॉलर और 28.8 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि से, 191.7 बिलियन अमरीकी डॉलर और 164.3 बिलियन अमरीकी डॉलर के स्तर पर पहुँचे।
-
अन्य देयताएँ के निवेश घटकों में, बकाया व्यापार ऋण और ऋण में, पिछली तिमाही की तुलना में, क्रमश: 6.8 बिलियन अमरीकी डॉलर और 8.3 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हो कर 62.0 बिलियन अमरीकी डॉलर और 135.80 बिलियन अमरीकी डॉलर हुए।
(ख) वार्षिक परिवर्तन :
-
अनिवासियों के भारत पर शुध्द दावों में, जो सितंबर 2010 अंत तक की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति दर्शाती है, वर्ष में 107.8 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई। यह मुख्यत:, भारत में संविभाग निवेश और प्रत्यक्ष निवेश के शुध्द अंतर्वाह की वार्षिक वृद्धि को दर्शाते हैं (तालिका I)।
-
कुल बाह्य वित्तीय आस्तियाँ, सितंबर 2009 के अंत तक के मुक़ाबले सितंबर 2010 के अंत तक, 27.2 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढीं।
-
बाह्य वित्तीय आस्तियों के घटकों में से विदेश में प्रत्यक्ष निवेश 14.1 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़े। आरक्षित आस्तियों में 11.6 बिलियन अमरीकी डॉलर से सुधार हुआ।
-
आस्तियों में, अन्य निवेश का घटक, मुद्रा और जमा राशियाँ 2.3 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़ा। इस के विपरीत, व्यापार ऋण में 4.2 बिलियन अमरीकी डॉलर की वार्षिक कमी हुई।
-
कुल बाह्य वित्तीय देयताएँ, पिछले वर्ष की तुलना में, सितंबर 2010 के अंत में 134.9 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि से 612.8 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुँचीं।
-
बाह्य वित्तीय देयताओं के घटकों में से, भारत में संविभाग निवेश और प्रत्यक्ष निवेश में, सितंबर 2010 के अंत तक, वर्ष में क्रमश: 58.3 बिलियन अमरीकी डॉलर और 36.5 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृध्दि हुई।
-
भारत में अन्य निवेश 40.2 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक हुआ। इसके घटकों में क्रमश: व्यापार ऋण, ऋण और मुद्रा और जमा राशियों में सितंबर 2010 के अंत तक, 20.5 बिलियन अमरीकी डॉलर, 15.1 बिलियन अमरीकी डॉलर और 3.8 बिलियन अमरीकी डॉलर की वार्षिक बढ़ोतरी दर्ज हुई।
II. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना
-
कुल बाह्य वित्तीय आस्तियों में, आरक्षित आस्तियों का अनुभाग, सितंबर 2010 के अंत में, 72.9 प्रतिशत था, जबकि प्रत्यक्ष निवेश और अन्य निवेश, क्रमानुसार 22.2 प्रतिशत और 4.6 प्रतिशत रहे (तालिका II)।
-
देश की बाह्य वित्तीय देयताओं में ’अन्य निवेश’ का अनुभाग, सितंबर 2010 के अंत में लगभग 41.9 प्रतिशत रहा जिसमें से ऋण का हिस्सा 22.2 प्रतिशत था। प्रत्यक्ष निवेश और संविभाग निवेश की हिस्सेदारी कुल बाह्य वित्तीय देयताओं में क्रमश: 31.3 प्रतिशत और 26.8 प्रतिशत रही।


तालिका II. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना
|
(प्रतिशत)
|
अवधि
|
सितं.08
सं.
|
दिसं. 08 (आं.सं.)
|
मार्च 09 (आं.सं.)
|
जून 09 (आं.सं.)
|
सितं. 09 (आं.सं.)
|
दिसं. 09 (आं.सं.)
|
मार्च 10 (आं.सं.)
|
जून 10(आं.सं.)
|
सितं.10
(अ.)
|
क. आस्तियाँ
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
1. प्रत्यक्ष निवेश
|
16.7
|
19.0
|
19.6
|
20.1
|
20.0
|
20.8
|
21.6
|
22.7
|
22.2
|
2. संविभाग निवेश
|
0.2
|
0.2
|
0.3
|
0.3
|
0.3
|
0.3
|
0.2
|
0.3
|
0.2
|
3. अन्य निवेश
|
-0.6
|
4.0
|
7.0
|
5.1
|
4.5
|
4.4
|
4.8
|
3.5
|
4.6
|
4. आरक्षित आस्तियाँ
|
83.7
|
76.9
|
73.1
|
74.4
|
75.1
|
74.5
|
73.4
|
73.5
|
72.9
|
कुल
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
ख. देयताएँ
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
1. प्रत्यक्ष निवेश
|
29.1
|
29.8
|
31.0
|
32.4
|
32.5
|
33.0
|
32.9
|
32.2
|
31.3
|
2. संविभाग निवेश
|
23.7
|
21.8
|
20.2
|
21.5
|
22.2
|
23.1
|
24.8
|
24.5
|
26.8
|
3. अन्य निवेश
|
47.2
|
48.4
|
48.8
|
46.1
|
45.3
|
43.9
|
42.3
|
43.3
|
41.9
|
कुल
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
टिप्पणी - सं: संशोधित; आं सं: आंशिक संशोधित; अ: अनंतिम डआँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में अंतर्राष्ट्रीय
निवेश स्थिति के आँकड़ों के आधार पर तैयार किए गए हैं। पूर्णांकन के कारण कुल जोड़ के 100 प्रतिशत तक नहीं पहुँचे।
|
III. बाह्य ऋण देयताएँ और बाह्य ऋणेतर देयताएँ
-
ऋण देयताएँ, कुल बाह्य वित्तीय देयताओं में जून 2010 में 49.6 प्रतिशत से म होकर सितंबर 2010 में 48.5 प्रतिशत हो गया (तालिका III)। ऋणेतर देयताओं का अनुभाग जो जून 2010 में 50.4 प्रतिशत था, सितंबर 2010 के अंत तक 51.5 प्रतिशत रहा।
तालिका III. बाह्य ऋण और ऋणेतर देयताओं का अनुभाग
|
(प्रतिशत)
|
अवधि
|
सितं. 08
(आं.सं.)
|
दिसं. 08 (आं.सं.)
|
मार्च 09 (आं.सं.)
|
जून 09
(आं.सं.)
|
सितं. 09
(आं.सं.)
|
दिसं. 09
(आं.सं.)
|
मार्च 10
(आं.सं.)
|
जून 10
(आं.सं.)
|
सितं.10
(अ.)
|
ऋणेतर देयताएँ
|
46.5
|
45.0
|
45.2
|
48.2
|
49.0
|
50.0
|
51.3
|
50.4
|
51.5
|
ऋण देयताएँ
|
53.5
|
55.0
|
54.9
|
51.8
|
51.0
|
50.0
|
48.8
|
49.6
|
48.5
|
कुल
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
100.0
|
टिप्पणी - सं: संशोधित; आं सं: आंशिक संशोधित; अ: अनंतिम डआँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में अंतर्राष्ट्रीय निवेश
स्थिति के आँकड़ों के आधार पर तैयार किए गए हैं। पूर्णांकन के कारण कुल जोड़ के 100 प्रतिशत तक नहीं पहुँचे।
|
आर.आर.सिन्हा
उप महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2010-2011/932 |