मार्च 2007 के अंत को भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति - आरबीआई - Reserve Bank of India
मार्च 2007 के अंत को भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति
20 सितम्बर 2007
मार्च 2007 के अंत को भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति
अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आइआइपी), जो निर्दिष्ट अवधि जैसे मार्च अंत को देश की बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं के स्टॉक का समेकित ब्यौरा होता है। वित्तीय आस्तियों में, अनिवासियों पर किसी देश के वित्तीय दावे होते हैं और वित्तीय देयताओं में, अनिवासियों के प्रति उस देश की वित्तीय देयताएं होती हैं। इन लेन-देनों को संस्थागत निवासी क्षेत्रों, जैसे मौद्रिक प्राधिकारी, सरकार, बैंक और अन्य क्षेत्र (कंपनी क्षेत्र सहित) के अनुसार वर्गीकृत किए जाते हैं। शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति डजो बाहरी आस्तियों के स्टॉक से बाह्य देयताओं को घटा कर प्राप्त की जाती है से यह पता चलता है कि किसी अर्थव्यवस्था का बाह्य वित्तीय देयताओं की तुलना में बाह्य वित्तीय आस्तियों का कितना स्वामित्व है।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) के विशेष आँकड़ा प्रसार मानक (एसडीडीएस) के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति संबंधी वार्षिक आँकड़े (तिमाही वांछित) दो तिमाहियों का अंतराल रखते हुए जारी किए जाते हैं। मार्च अंत तक अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति सितंबर अंत तक जारी की जाती है भारत की मार्च 2006 अंत तक की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति 29 सितंबर 2006 को जारी की गई थी। आगे, तिमाही जून अंत तक से भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, तिमाही आधार पर, दो तिमाही से कम अंतराल से प्रसारित की जा रही है। दिसंबर 2006 अंत तक की भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति 27 जून 2007 को प्रसारीत की गई थी ।
मार्च 2007 के अंत की भारत की वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति अब संकलित की गई है और इसकी मुख्य बातें नीचे संक्षेप में दी गई हैं:
- समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति
- शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आस्तियाँ-देयताएँ) में मार्च 2007 अंत तक लगभग 2.68 बिलियन अमरीकी डॉलर से सुधार के बाद -45.33 बिलियन अमरीकी डॉलर के स्तर पर थी और मार्च 2006 अंत तक यह -48.01 बिलियन अमरीकी डॉलर थी (सारणी I) —
- बाह्य वित्तीय आस्तियों में आरक्षित आस्तियों ने मार्च 2006 अंत तक से मार्च 2007 अंत तक लगभग 47.56 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि पंजीकृत की है । उसके बाद, विदेश में प्रत्यक्ष निवेश में उसी दौरान लगभग 11.00 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृध्दी देखी ।
- मार्च 2007 अंत तक, कुल आरक्षित आस्तियां, कुल बाह्य ऋण (इसी अवधि में 155.03 बिलियन अमरीकी डॉलर) की तुलना में 44.15 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक रहीं ।
- मार्च 2007 अंत तक बाह्य वित्तिय देयताओं में, प्रत्यक्ष निवेश और संविभाग निवेश लगभग 21.19 बिलियन अमरीकी डॉलर और 15.62 बिलियन अमरीकी डॉलर क्रमानुसार साल दर साल बढ़े । ‘अन्य निवेश’ के ‘ऋण’ घटक में सदृश वृध्दि के कारण भारत में अन्य निवेश भी मार्च 2006 अंत तक 115.03 बिलियन अमरीकी डॉलर से मार्च 2007 अंत तक 136.35 बिलियन अमरीकी डॉलर तक बढ़ा ।
टेबल I. समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति
(बिलियन अमरिकी डॉलर में)
अवधि | मार्च-04 (आर) | मार्च-05 (पीआर) | मार्च-06 (पीआर) | जून-06 (पीआर) | सितंबर-06 (पीआर) | दिसंबर-06 (पीआर) | मार्च-07 (पी) |
शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति | -47.17 | -43.00 | -48.01 | -45.56 | -48.58 | -45.26 | -45.33 |
A. आस्तियाँ | 136.00 | 166.84 | 182.78 | 191.33 | 197.22 | 222.43 | 243.60 |
1. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश | 7.76 | 10.03 | 12.96 | 14.09 | 15.25 | 21.64 | 23.97 |
2. संविभाग निवेश | 0.38 | 0.47 | 0.97 | 0.76 | 0.87 | 0.85 | 0.79 |
2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 0.18 | 0.24 | 0.50 | 0.33 | 0.38 | 0.39 | 0.38 |
2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 0.20 | 0.23 | 0.47 | 0.43 | 0.49 | 0.46 | 0.41 |
3. अन्य निवेश | 14.90 | 14.82 | 17.23 | 13.57 | 15.79 | 22.69 | 19.66 |
3.1 व्यापार ऋण | 0.54 | 1.08 | -0.29 | -0.67 | -0.72 | 2.06 | 2.50 |
3.2 ऋण | 1.77 | 1.86 | 2.58 | 1.63 | 2.30 | 3.66 | 2.63 |
3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 9.53 | 8.45 | 11.62 | 9.29 | 10.76 | 13.31 | 10.31 |
3.4 अन्य आस्तियां | 3.06 | 3.43 | 3.31 | 3.32 | 3.45 | 3.66 | 4.22 |
4. आरक्षित आस्तियां | 112.96 | 141.51 | 151.62 | 162.91 | 165.31 | 177.25 | 199.18 |
बी. देयताएं (लायबिलिटिज़) | 183.17 | 209.84 | 230.79 | 236.88 | 245.80 | 267.69 | 288.93 |
1. प्रत्यक्ष निवेश | 38.18 | 44.50 | 51.14 | 52.14 | 55.81 | 66.40 | 72.33 |
2. संविभाग निवेश | 43.68 | 55.69 | 64.63 | 64.67 | 67.45 | 73.62 | 80.25 |
2.1 इक्विटी प्रतिभूतियां | 33.93 | 43.16 | 54.74 | 52.47 | 54.78 | 59.99 | 63.27 |
2.2 ऋण प्रतिभूतियां | 9.75 | 12.53 | 9.89 | 12.21 | 12.68 | 13.64 | 16.98 |
3. अन्य निवेश | 101.30 | 109.65 | 115.03 | 120.08 | 122.53 | 127.66 | 136.35 |
3.1 व्यापार ऋण | 6.28 | 9.56 | 10.51 | 10.91 | 12.41 | 11.75 | 13.71 |
3.2 ऋण | 61.87 | 65.27 | 67.77 | 70.30 | 71.73 | 75.61 | 81.09 |
3.3 मुद्रा और जमा राशियां | 32.18 | 33.64 | 36.16 | 38.19 | 37.50 | 39.37 | 40.68 |
3.4 अन्य देयताएं | 0.98 | 1.19 | 0.60 | 0.68 | 0.89 | 0.93 | 0.87 |
नोट-आर : संशोधित; पीआर:आंशिक संशोधित; पी:अनंतिम(प्रोवीजनल) डसारणी में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में आइआइपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं
II. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी वर्तमानकालिक कीमतों में) से अनुपात
- भारत की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति का कुल देशी उत्पाद (जीडीपी वर्तमानकालिक कीमतों में) से अनुपात में मार्च 2006 अंत तक -6.59 प्रतिशत से मार्च 2007 अंत तक -5.28 प्रतिशत सुधार हुआ है (टेबल II) ।
- कुल बाह्य वित्तीय आस्तियों का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी वर्तमानकालिक कीमतों में) से अनुपात में, मार्च 2006 अंत तक की स्थिति से सुधार आया, और वह मार्च 2007 अंत तक 28.37 प्रतिशत पर था । आरक्षित आस्तियों का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से अनुपात में, मार्च 2006 अंत तक में 20.8 प्रतिशत से मार्च 2007 अंत तक 23.2 प्रतिशत की वृध्दि हुई है ।
- कुल बाह्य वित्तीय देयताओं का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी वर्तमानकालिक कीमतों में) से अनुपात, समीक्षा काल में याने मार्च 2004 अंत तक से मार्च 2007 अंत तक 31 और 34 प्रतिशत के बीच रहा और वह मार्च 2007 अंत तक 33.65 प्रतिशत था —
- बाह्य वित्तीय देयताओं के घटकों में से, संविभाग निवेश का सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात में, मार्च 2004 अंत तक 7.44 प्रतिशत से मार्च 2007 अंत तक 9.35 प्रतिशत की वृध्दि हुई । आगे, जब प्रत्यक्ष निवेश का सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात, समीक्षा काल के दौरान वृध्दि की ओर अभिमुख है, अन्य निवेश का सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात निरंतर घटा है, यद्यपि, उस में मार्च 2006 अंत तक 15.78 प्रतिशत से मार्च 2007 अंत तक 15.88 प्रतिशत उपांतिक वृध्दि रही है ।
टेबल II. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी वर्तमानकालिक कीमतों में) से अनुपात
अवधि | मार्च 04 (आर) | मार्च 05 (पीआर) | मार्च 06 (पीआर) | मार्च 07 (पी) |
शुध्द अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आस्तियाँ - देयताएँं) | -8.04 | -6.59 | -6.59 | -5.28 |
ए. आस्तियाँ | 23.18 | 25.56 | 25.08 | 28.37 |
1. प्रत्यक्ष निवेश | 1.32 | 1.54 | 1.78 | 2.79 |
2. संविभाग निवेश | 0.06 | 0.07 | 0.13 | 0.09 |
2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 0.03 | 0.04 | 0.07 | 0.04 |
2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 0.03 | 0.03 | 0.07 | 0.05 |
3. अन्य निवेश | 2.54 | 2.27 | 2.36 | 2.29 |
3.1 व्यापार ऋण | 0.09 | 0.17 | -0.04 | 0.29 |
3.2 ऋण | 0.30 | 0.29 | 0.35 | 0.31 |
3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 1.62 | 1.29 | 1.59 | 1.20 |
3.4 अन्य आस्तियाँ | 0.52 | 0.53 | 0.45 | 0.49 |
4. आरक्षित आस्तियाँ | 19.25 | 21.68 | 20.80 | 23.20 |
बी. देयताएँ | 31.21 | 32.15 | 31.67 | 33.65 |
1. प्रत्यक्ष निवेश | 6.51 | 6.82 | 7.02 | 8.42 |
2. संविभाग निवेश | 7.44 | 8.53 | 8.87 | 9.35 |
2.1 इक्विटी प्रतिभूतिया | 5.78 | 6.61 | 7.51 | 7.37 |
2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 1.66 | 1.92 | 1.36 | 1.98 |
3. अन्य निवेश | 17.26 | 16.80 | 15.78 | 15.88 |
3.1 व्यापार ऋण | 1.07 | 1.46 | 1.44 | 1.60 |
3.2 ऋण | 10.54 | 10.00 | 9.30 | 9.44 |
3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 5.48 | 5.15 | 4.96 | 4.74 |
3.4 अन्य देयताएँ | 0.17 | 0.18 | 0.08 | 0.10 |
टिप्पणी : नोट- आर : संशोधित; पीआर:आंशिक संशोधित; पी:अनंतिम डसारणी में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में आइआइपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं
III . बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना
- देश की बाह्य वित्तीय आस्तियों का बड़ा हिस्सा आरक्षित आस्तियों के रूप में है, उसके बाद विदेश में प्रत्यक्ष निवेश और अन्य निवेश हैं (सारणी III)। आरक्षित आस्तियों का भाग मार्च 2006 अंत तक 82.95 प्रतिशत से बढ़कर जून 2006 अंत तक 85.15 प्रतिशत हुआ। तत्पश्चात इस में दिसंबर 2006 अंत तक 79.69 प्रतिशत तक पतन हुआ । पुन:श्च वह बढ़कर मार्च 2007 अंत तक 81.77 प्रतिशत हुआ ।
- मार्च 2007 अंत तक, देश की 47.19 प्रतिशत बाह्य वित्तीय देयाताएँ, ‘अन्य निवेश’ याने व्यापार ऋण, ऋण, मुद्रा और जमा राशियाँ और अन्य देयाताएँ, के रूप में थीं — तत्पश्चात 27.8 प्रतिशत संविभाग निवेश और 25 प्रतिशत प्रत्यक्ष निवेश में और मार्च 2007 अंत तक देश की कुल बाह्य वित्तीय देयाताओं में, ऋण और ‘मुद्रा और जमा राशियों‘ का क्रमानुसार 28.1 प्रतिशत और 14.1 प्रतिशत का भाग था जब कि व्यापार ऋण का भाग लगभग 4.7 प्रतिशत लेखा गया था ।
टेबल III. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना
(प्रतिशत में)
अवधि | मार्च - 04 (आर) | मार्च-05 (पीआर) | मार्च-06 (पीआर) | जून-06 (पीआर) | सितंबर 06 (पीआर) | दिसंबर06 (पीआर) | मार्च-07 (पीआर) |
ए. आस्तियाँ |
|
|
|
|
|
|
|
1. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश | 5.71 | 6.01 | 7.09 | 7.36 | 7.73 | 9.73 | 9.84 |
2. संविभाग निवेश | 0.28 | 0.28 | .053 | 0.40 | .44 | 0.38 | 0.32 |
3. अन्य निवेश | 10.96 | 8.88 | 9.43 | 7.09 | 8.01 | 10.20 | 8.07 |
4. आरक्षित आस्तियाँ | 83.06 | 84.82 | 82.95 | 85.50 | 83.82 | 79.69 | 81.77 |
कुल | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 |
बी. देयताएँ |
|
|
|
|
|
|
|
1. प्रत्यक्ष निवेश | 20.84 | 21.21 | 22.16 | 22.01 | 22.71 | 24.80 | 25.03 |
2. संविभाग निवेश | 23.85 | 26.54 | 28.00 | 27.30 | 27.44 | 27.50 | 27.77 |
3. अन्य निवेश | 55.30 | 52.25 | 49.84 | 50.69 | 49.85 | 47.69 | 47.19 |
कुल | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 |
नोट- आर : संशोधित; पीआर:आंशिक संशोधित; पी:अनंतिम डसारणी में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में आइआइपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं
IV . बाह्य ऋण और ऋणेतर देयताएँ
कुल बाह्य वित्तीय देयताओं में ऋणेतर देयताओं का भाग निरंतर वृध्दि कर के, मार्च 2004 अंत तक 39.37 प्रतिशत से दिसंबर 2006 अंत तक 47.21 प्रतिशत दिखा रहा है । तथापि, वह मार्च 2007 अंत तक 46.93 प्रतिशत पर थोडा सा घट गया —
टेबल IV. बाह्य ऋण और ऋणेतर देयताओं का भाग
(प्रतिशत में)
अवधि | मार्च -04 (आर) | मार्च -05 (पीआर) | मार्च -06 (पीआर) | जून 06 (पीआर) | सितंबर-06 (पीआर) | दिसंबर-06 (पीआर) | मार्च-07 (पी) |
ऋणेतर देयताएँ | 39.37 | 41.77 | 45.88 | 44.16 | 44.99 | 47.21 | 46.93 |
ऋण देयताएँ | 60.63 | 58.23 | 54.12 | 55.84 | 55.01 | 52.79 | 53.07 |
कुल | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 |
नोट- आर : संशोधित; पीआर:आंशिक संशोधित; पी:अनंतिम ड सारणी में दिए गए आँकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में आइआइपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं
अजीत प्रसाद
प्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी:2007-2008/394