28 अगस्त 2008 मार्च 2008 के अंत की भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अपनी वेबसाइट पर मार्च 2008 के अंत की अपनी अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आइआइपी) जारी की। अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आइआइपी) , एक देश की बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं के स्टॉक का किसी निर्दिष्ट अवधि जैसे मार्च अंत तक का ब्यौरा होती है। वित्तीय आस्तियों में, अनिवासियों पर किसी देश के वित्तीय दावे होते हैं और वित्तीय देयताओं में, अनिवासियों के प्रति उस देश की वित्तीय देयताएं होती हैं। ये लेन-देन, संस्थागत निवासी क्षेत्रों, जैसे कि मुद्रा प्राधिकारी, सरकार, बैंक और कंपनी क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्र के अनुसार वर्गीकृत किए जाते हैं। शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (जो बाहरी आस्तियों के स्टॉक से बाह्य देयताओं के स्टॉक को घटा कर प्राप्त होती है) से, किसी अर्थव्यवस्था का बाह्य वित्तीय देयताओं की तुलना में बाह्य वित्तीय आस्तियों का कितना स्वामित्व है यह पता चलता है । अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के विशेष आँकड़ा संप्रसार मानक (एसडीडीएस) के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति संबंधी वार्षिक अँाकड़े (तिमाही वांछित), दो तिमाहियों के अंतराल से जारी करने होते हैं। भारत में अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, जून 2006 के अंत से तिमाही आधार पर, दो तिमाही से कम अंतराल से जारी की जा रही है। दिसंबर 2007 के अंत तक की भारत की त्रैमासिक अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति, 18 जून 2008 को भारतीय रिज़र्व बैंक की वेब साइट पर जारी की गई थी। मार्च 2008 के अंत तक की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति मुख्य-मुख्य बातें I. समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति 1. भारत की, मार्च 2008 के अंत तक की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आस्तियाँ-देयताएँ) का परिणाम अनिवासियों के भारत पर शुध्द दावे के रूप में हुआ, जो, मार्च 2007 के अंत तक के 61.96 बिलियन अमरीकी डॉलर के स्तर से 8.95 बिलियन अमरीकी डॉलर घट कर 53.01 बिलियन अमरीकी डॉलर पर थे (सारणी I)। भारत पर अनिवासियों के शुध्द दावे में कमी का कारण, आरक्षित आस्तियों और बैंक क्षेत्र की ऋण आस्तियों में बढ़ोतरी था। भारत पर अनिवासियों के शुध्द दावे, दिसंबर 2007 के अंत तक 78.64 बिलियन अमरीकी डॉलर थे। 2. बाह्य वित्तीय आस्तियों में, आरक्षित आस्तियों ने मार्च 2007 के अंत तक के स्तर से, 110.54 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि दर्ज की और मार्च 2008 के अंत तक, यह 309.72 बिलियन अमरीकी डॉलर पर थीं। इसी दौरान, विदेशी प्रत्यक्ष निवेश में 16.78 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़ोतरी हुई और मार्च 2008 अंत तक यह 46.19 बिलियन अमरीकी डॉलर था। अन्य निवेश, मुख्यत: बैंक क्षेत्र द्वारा अनिवासिओं को ऋण देने के कारण, 8.33 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़ा।
सारणी I. समग्र अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति अवधि | मार्च-06 (आर) | जून-06 (पीआर) | सितंबर-06 (पीआर) | दिसंबर-06 (पीआर) | मार्च-07 (पीआर) | जून-07 (पीआर) | सितंबर-07 (पीआर) | दिसंबर-07 (पीआर) | मार्च 08 (पी) | शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति | -60.00 | -59.46 | -62.56 | -58.68 | -61.96 | -80.73 | -75.20 | -78.64 | -53.01 | अ. आस्तियाँ | 184.16 | 192.22 | 200.10 | 230.22 | 245.99 | 261.89 | 300.14 | 331.02 | 381.45 | | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 15.90 | 17.27 | 18.66 | 25.30 | 29.41 | 33.73 | 35.16 | 38.82 | 46.19 | | 2. संविभाग निवेश | 1.24 | 1.02 | 1.14 | 1.11 | 0.93 | 0.93 | 0.72 | 0.70 | 0.73 | | | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 0.76 | 0.60 | 0.65 | 0.65 | 0.52 | 0.56 | 0.55 | 0.55 | 0.64 | | | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 0.47 | 0.43 | 0.49 | 0.46 | 0.41 | 0.38 | 0.17 | 0.16 | 0.09 | | 3. अन्य निवेश | 15.40 | 11.02 | 14.99 | 26.56 | 16.47 | 13.87 | 16.51 | 16.18 | 24.80 | | | 3.1 व्यापार ऋण | -0.28 | -1.40 | 0.20 | 2.66 | 0.57 | -1.02 | 1.13 | 1.07 | 0.85 | | | 3.2 ऋण | 2.45 | 1.52 | 2.16 | 3.68 | 3.15 | 2.15 | 3.96 | 3.22 | 10.51 | | | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 9.79 | 7.47 | 9.05 | 16.44 | 8.51 | 8.55 | 7.00 | 7.34 | 8.23 | | | 3.4 अन्य आस्तियाँ | 3.44 | 3.44 | 3.57 | 3.79 | 4.23 | 4.20 | 4.41 | 4.55 | 5.21 | | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 151.62 | 162.91 | 165.31 | 177.25 | 199.18 | 213.35 | 247.76 | 275.32 | 309.72 | ब. देयताएँ | 244.16 | 251.68 | 262.66 | 288.90 | 307.95 | 342.62 | 375.35 | 409.66 | 434.45 | | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 52.37 | 53.73 | 58.14 | 69.61 | 76.25 | 88.33 | 94.89 | 103.09 | 115.51 | | 2. संविभाग निवेश | 64.28 | 64.32 | 67.51 | 73.65 | 79.45 | 93.81 | 108.50 | 124.58 | 119.45 | | | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 54.74 | 52.47 | 54.77 | 59.98 | 63.27 | 75.17 | 88.21 | 103.50 | 98.28 | | | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 9.53 | 11.86 | 12.74 | 13.67 | 16.18 | 18.65 | 20.30 | 21.08 | 21.17 | | 3. अन्य निवेश | 127.51 | 133.63 | 137.00 | 145.64 | 152.26 | 160.48 | 171.95 | 181.99 | 199.49 | | | 3.1 व्यापार ऋण | 21.21 | 22.41 | 25.08 | 27.01 | 27.73 | 29.49 | 34.43 | 39.15 | 45.71 | | | 3.2 ऋण | 67.98 | 70.76 | 71.85 | 76.15 | 80.91 | 85.73 | 90.88 | 97.14 | 106.43 | | | 3.3 मुद्रा और जमा राशियां | 37.31 | 39.37 | 38.80 | 41.19 | 42.30 | 43.81 | 44.79 | 44.13 | 44.79 | | | 3.4 अन्य देयताएँ | 1.01 | 1.08 | 1.27 | 1.28 | 1.33 | 1.45 | 1.84 | 1.57 | 2.56 | टिप्पणी - आर: संशोधित, पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम (सारणी में दिए गए अँाकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में आयआयपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं) 3. मार्च 2008 के अंत तक, आरक्षित आस्तियाँ, 309.72 बिलियन अमरीकी डॉलर पर, कुल बाह्य ऋण (221.21 बिलियन अमरीकी डॉलर *) से, 88.51 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक रहीं। 4. बाह्य वित्तीय देयताओं में, भारत में संविभाग निवेश (मुख्यत: इक्विटी प्रतिभूतियों में) और प्रत्यक्ष निवेश, मार्च 2007 के अंत तक से, मार्च 2008 के अंत तक, 40 बिलियन अमरीकी डॉलर और 39.26 बिलियन अमरीकी डॉलर क्रमानुसार बढ़े । तथापि, मार्च 2008 के अंत तक, संविभाग इक्विटी निवेश में, दिसंबर 2007 के अंत तक 103.50 बिलियन अमरीकी डॉलर से, 5.22 बिलियन अमरीकी डॉलर की कमी हुई। इसके अलावा, मार्च 2007 के अंत तक से मार्च 2008 के अंत तक के दौरान, भारत में ‘अन्य निवेश’ के घटक, ऋण और व्यापार ऋण में, 25.52 बिलियन अमरीकी डॉलर और 17.98 बिलियन अमरीकी डॉलर की क्रमानुसार बढ़ोतरी हुई।
टिपण्णी *: जैसा भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी, भारत की बाह्य ऋण सांख्यिकी, मार्च 2008, में प्रकाशित। II. सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी वर्तमान बाज़ार मूल्यों में) से बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं का अनुपात 1. भारत की शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति का, सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात, मार्च 2007 के अंत तक -6.5 प्रतिशत की तुलना में, मार्च 2008 के अंत तक, -4.5 प्रतिशत था (सारणी II)।2. सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी वर्तमान बाज़ार मूल्यों में) से कुल बाह्य वित्तीय आस्तियों का अनुपात, मार्च 2007 के अंत तक 25.9 प्रतिशत से, मार्च 2008 के अंत तक 32.4 प्रतिशत बढ़ा। आरक्षित आस्तियों का सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात, मार्च 2007 के अंत तक 20.9 प्रतिशत की तुलना में, मार्च 2008 के अंत तक 26.3 प्रतिशत रहा। 3. कुल बाह्य वित्तीय देयताओं का सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात, मार्च 2007 के अंत तक 32.4 प्रतिशत से, मार्च 2008 के अंत तक 36.9 प्रतिशत बढ़ा। सारणी II. सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी वर्तमान बाज़ार मूल्यों में) से बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं का अनुपात अवधि | मार्च 06 (आर) | मार्च 07 (पीआर) | मार्च 08 (पी) | शुध्द अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आस्तियाँ - देयताएँं) | -7.47 | -6.52 | -4.50 | अ. आस्तियाँ | 22.94 | 25.87 | 32.36 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 1.98 | 3.09 | 3.92 | 2. संविभाग निवेश | 0.15 | 0.10 | 0.06 | | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 0.09 | 0.06 | 0.05 | | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 0.06 | 0.04 | 0.01 | 3. अन्य निवेश | 1.92 | 1.73 | 2.10 | | 3.1 व्यापार ऋण | -0.04 | 0.06 | 0.07 | | 3.2 ऋण | 0.31 | 0.33 | 0.89 | | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 1.22 | 0.90 | 0.70 | | 3.4 अन्य आस्तियाँ | 0.43 | 0.44 | 0.44 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 18.89 | 20.94 | 26.28 | ब. देयताएँ | 30.42 | 32.38 | 36.86 | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 6.52 | 8.02 | 9.80 | 2. संविभाग निवेश | 8.01 | 8.35 | 10.13 | | 2.1 इक्विटी प्रतिभूतियाँ | 6.82 | 6.65 | 8.34 | | 2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 1.19 | 1.70 | 1.80 | 3. अन्य निवेश | 15.89 | 16.01 | 16.92 | | 3.1 व्यापार ऋण | 2.64 | 2.92 | 3.88 | | 3.2 ऋण | 8.47 | 8.51 | 9.03 | | 3.3 मुद्रा और जमा राशियाँ | 4.65 | 4.45 | 3.80 | | 3.4 अन्य देयताएँ | 0.13 | 0.14 | 0.22 |
टिप्पणी - आर: संशोधित, पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम (सारणी में दिए गए अँाकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में आयआयपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं) 4. बाह्य वित्तीय देयताओं में, सभी तीनों घटकों, अर्थात् प्रत्यक्ष निवेश, संविभाग निवेश और अन्य निवेश के सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात में, मार्च 2006 अंत तक से मार्च 2008 अंत तक निरंतर वृध्दि हुई है। III . बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना 1. मार्च 2008 अंत तक, कुल बाह्य वित्तीय आस्तियों में, आरक्षित आस्तियाँ लगभग 81.2 प्रतिशत लेखी गईं, उसके बाद, प्रत्यक्ष निवेश और अन्य निवेश, क्रमानुसार 12.1 प्रतिशत और 6.5 प्रतिशत थीं (सारणी III)।सारणी III. बाह्य वित्तीय आस्तियों और देयताओं की रचना अवधि | मार्च-06 (आर) | जून-06 (पीआर) | सितंबर-06 (पीआर) | दिसंबर-06 (पीआर) | मार्च-07 (पीआर) | जून-07 (पीआर) | सितंबर-07 (पीआर) | दिसंबर-07 (पीआर) | मार्च-08 (पी) | अ. आस्तियाँ | | | | | | | | | | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 8.63 | 8.98 | 9.33 | 10.99 | 11.96 | 12.88 | 11.71 | 11.73 | 12.11 | 2. संविभाग निवेश | 0.67 | 0.53 | 0.57 | 0.48 | 0.38 | 0.36 | 0.24 | 0.21 | 0.19 | 3. अन्य निवेश | 8.36 | 5.73 | 7.49 | 11.54 | 6.69 | 5.30 | 5.50 | 4.89 | 6.50 | 4. आरक्षित आस्तियाँ | 82.33 | 84.75 | 82.61 | 76.99 | 80.97 | 81.47 | 82.55 | 83.17 | 81.20 | कुल | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | ब. देयताएँ | | | | | | | | | | 1. प्रत्यक्ष निवेश | 21.45 | 21.35 | 22.14 | 24.09 | 24.76 | 25.78 | 25.28 | 25.16 | 26.59 | 2. संविभाग निवेश | 26.33 | 25.56 | 25.70 | 25.49 | 25.80 | 27.38 | 28.91 | 30.41 | 27.49 | 3. अन्य निवेश | 52.23 | 53.09 | 52.16 | 50.41 | 49.44 | 46.84 | 45.81 | 44.43 | 45.92 | कुल | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | टिप्पणी - आर: संशोधित; पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम (सारणी में दिए गए अँाकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में आयआयपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं) 2. मार्च 2008 के अंत तक, लगभग 45.9 प्रतिशत देश की बाह्य वित्तीय देयताएँ, ‘अन्य निवेश’ यानी व्यापार ऋण, ऋण, मुद्रा और जमा राशियाँ और अन्य देयाताओं, के रूप में थीं, उसके बाद, संविभाग निवेश और प्रत्यक्ष निवेश क्रमश: 27.5 प्रतिशत और 26.6 प्रतिशत पर थे। साथ ही, देश की कुल बाह्य देयताओं में ‘ऋण’ और ‘व्यापार ऋण’ का क्रमश: 24.5 प्रतिशत और 10.5 प्रतिशत भाग था, जब कि ‘मुद्रा और जमा राशियाँ’ का हिस्सा 10.3 प्रतिशत था। IV. बाह्य ऋण देयताएं और बाह्य ऋणेतर देयताएँ ऋणेतर देयताओं का, कुल बाह्य वित्तीय देयताओंं में भाग, जून 2006 के अंत तक 40.9 प्रतिशत से दिसंबर 2007 के अंत तक 49.4 प्रतिशत पर निरंतर बढ़ा है, तथा मार्च 2008 के अंत तक यह घटकर 48.2 प्रतिशत पर आ गया। सारणी IV. बाह्य ऋण और ऋणेतर देयताओं का भाग अवधि | मार्च-06 (आर) | जून-06 (पीआर) | सितंबर-06 (पीआर) | दिसंबर-06 (पीआर) | मार्च-07 (पीआर) | जून-07 (पीआर) | सितंबर-07 (पीआर) | दिसंबर-07 (पीआर) | मार्च-08 (पी) | ऋणेतर देयताएँ | 42.52 | 40.87 | 41.72 | 43.63 | 44.07 | 46.59 | 47.70 | 49.40 | 48.20 | ऋण देयताएँ | 57.48 | 59.13 | 58.28 | 56.37 | 55.93 | 53.41 | 52.30 | 50.60 | 51.80 | कुल | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | 100.00 | टिप्पणी - आर: संशोधित; पीआर: आंशिक संशोधित; पी: अनंतिम (सारणी में दिए गए अँाकड़े अमरीकी मिलियन डॉलर में आयआयपी अनुमानों के आधार पर तैयार किए गए हैं ) अल्पना किल्लावाला मुख्य महाप्रबंधक प्रेस प्रकाशनी : 2008-2009/254
|