विदेशी संस्थागत निवेशकों/अनिवासी भारतीयों/भारतीय मूल के व्यक्तियों द्वारा संविभाग निवेश योजना के अधीन निवेश:नेटवर्क 18 मीडिया एण्ड इनवेस्टमेंट्स लिमिटेड
5 जनवरी 2010 विदेशी संस्थागत निवेशकों/अनिवासी भारतीयों/भारतीय मूल के भारतीय रिज़र्व बैंक ने अधिसूचित किया है कि नेटवर्क 18 मीडिया एण्ड इनवेस्टमेंट्स लिमिटेड ने अपने ईक्विटी शेयरों और परिवर्तनीय डिबेंचरों की संविभाग निवेश योजना के अंतर्गत विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआइआइ)/अनिवासी भारतीय (एनआरआइ) द्वारा खरीद की सीमा को अपनी कुल चुकता पूँजी के 40 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। कंपनी ने अपने निदेशक बोर्ड स्तर पर तथा अपने शेयरधारकों की असाधारण आम सभा में इस आशय का संकल्प पारित किया है। अजीत प्रसाद |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: