संविभाग निवेश योजना के अंतर्गत मेसर्स शंकर बिल्डिग प्रोडक्टस लिमिटेड में एफआईआई/आरएफपीआई को 49 प्रतिशत तक और अनिवासी भारतीयों को 24 प्रतिशत तक निवेश की अनुमति
23 जनवरी 2017 संविभाग निवेश योजना के अंतर्गत मेसर्स शंकर बिल्डिग प्रोडक्टस लिमिटेड में भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अधिसूचित किया है कि विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई)/निवासी विदेशी संविभाग निवेशक (आरएफपीआई) अब वर्तमान 24 प्रतिशत से 49 प्रतिशत तक तथा अनिवासी भारतीय(एनआरआई) डिफाल्ट 10 प्रतिशत से 24 प्रतिशत तक संविभाग निवेश योजना (पीआईएस) के अंतर्गत मेसर्स शंकर बिल्डिग प्रोडक्टस लिमिटेड की चुकता पूंजी में से निवेश कर सकते हैं। रिज़र्व बैंक ने कहा है कि मेसर्स शंकर बिल्डिग प्रोडक्टस लिमिटेड ने अपने निदेशक मंडल के स्तर पर संकल्प पारित किए हैं और शेयरधारकों द्वारा एक विशेष संकल्प पारित किया गया है, जिसमें एफआईआई/आरएफपीआई/एनआरआई द्वारा इसके इक्विटी शेयरों की खरीद के लिए सीमा बढ़ाने पर सहमति बनी है। यह खरीद प्राथमिक बाजार और स्टॉक बाजारों के माध्यम से की जा सकती है। रिज़र्व बैंक ने यह फेमा, 1999 के अंतर्गत अधिसूचित किया है। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी: 2016-2017/1970 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: