19 वां राष्ट्रमंडल खेल दिल्ली 2010 की स्मृति में ₹ 5/- और ₹ 2/- के मूल्यवर्ग के नए स्मारक सिक्के जारी करना - आरबीआई - Reserve Bank of India
19 वां राष्ट्रमंडल खेल दिल्ली 2010 की स्मृति में ₹ 5/- और ₹ 2/- के मूल्यवर्ग के नए स्मारक सिक्के जारी करना
11 अक्टूबर 2010 "19 वां राष्ट्रमंडल खेल दिल्ली 2010’’ की स्मृति में भारतीय रिज़र्व बैंक शीघ्र ही "19 वां राष्ट्रमंडल खेल दिल्ली 2010" की स्मृति मेंभारत सरकार द्वारा जारी ₹ 5/- और ₹ 2/- के नए स्मारक सिक्के परिचालित करेगा। उपरोक्त मूल्यवर्ग के सिक्के निम्नलिखित विमाओं, अभिक्ल्प और संघटन के अनुरुप होंगे, अर्थात् :
अभिकल्प : पांच रुपये मुखभाग : सिक्के के मुख भाग पर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष होगा जिसके नीचे "सत्यमेव जयते" इबारत लिखी होगी, उसकी ऊपरी बांई परिधि पर हिन्दी में "भारत" शब्द और ऊपरी दायीं परिधि पर अंग्रेजी में "INDIA" शब्द होगा। सिंह शीर्ष के नीचे इस पर अंतर्राष्ट्रीय अंकों में अंकित मूल्य "5" के साथ निचली बायीं परिधि पर हिन्दी में "रुपए" शब्द और निचली दायीं परिधि पर अंग्रेजी में "RUPEES" शब्द होगा। पृष्ठ भाग : सिक्के के पृष्ठ भाग पर मध्य में "19 वां राष्ट्रमंडल खेल दिल्ली 2010" का लोगो होगा जिसकी बांई उपरी परिधि पर हिंदी में "19 वां राष्ट्रमंडल खेल दिल्ली 2010" और दायीं ऊपरी परिधि पर अंग्रेजी में "XIX COMMONWEALTH GAMES 2010-DELHI" शब्द होंगे। साथ ही लोगो के नीचे अंतर्राष्ट्रीय अंक और अंग्रेजी में "3-14 OCTOBER 2010" लिखा होगा। दो रुपये मुखभाग : सिक्के के मुख भाग दो क्षैतिज रेखाओं से तीन हिस्सों में विभाजित है। बांये केद्र भाग में अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष होगा जिसके नीचे "सत्यमेव जयते" इबारत लिखी होगी और दांये केद्र भाग में अंतर्राष्ट्रीय अंकों में अंकित मूल्य "2" लिखा होगा। उसके ऊपरी भाग पर हिन्दी में "भारत" शब्द और अंग्रेजी में "INDIA" शब्द होगा। निचले भाग में हिन्दी में "रुपए" शब्द और अंग्रेजी में "RUPEES" शब्द होगा। पृष्ठ भाग : सिक्के के मुख भाग पर मध्य में "19 वां राष्ट्रमंडल खेल दिल्ली 2010" का लोगो होगा जिसकी बांई परिधि पर हिंदी में "19 वां राष्ट्रमंडल खेल दिल्ली 2010" शब्द होंगे। दायीं परिधि पर अंग्रेजी में "XIX COMMONWEALTH GAMES 2010" शब्द होंगे। साथ ही लोगो के नीचे अंतर्राष्ट्रीय अंक और अंग्रेजी में "3-14 OCTOBER 2010" लिखा होगा। यह सिक्के भारतीय सिक्का निर्माण अधिनियम 1906 में यथाउद्धृत एक वैध मुद्रा होंगें। परिचालन में पूर्व के पाँच रुपए और दो रुपए के सिक्के वैध मुद्रा के रुप में बने रहेंगे। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी : 2010-2011/508 |