मदर टेरेसा जन्मशती विषय के साथ ₹ 5/- के मूल्यवर्ग के सिक्के जारी करना
8 दिसंबर 2010 "मदर टेरेसा जन्मशती’’ विषय के साथ ₹ 5/- के मूल्यवर्ग के सिक्के जारी करना भारतीय रिज़र्व बैंक शीघ्र ही "मदर टेरेसा जन्मशती’’ विषय के साथ ₹ 5/- के सिक्के परिचालित करेगा। उपर्युक्त मूल्यवर्ग के सिक्के निम्नलिखित विमाओं, अभिक्ल्प और धातु-संरचना के अनुरुप होंगे, अर्थात् :
अभिकल्प : मुखभाग : सिक्के के मुख भाग पर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष होगा जिसके नीचे "सत्यमेव जयते" इबारत लिखी होगी, उसकी ऊपरी बांई परिधि पर हिन्दी में "भारत" शब्द और ऊपरी दायीं परिधि पर अंग्रेजी में "INDIA" शब्द होगा। सिंह शीर्ष के नीचे इस पर अंतर्राष्ट्रीय अंकों में अंकित मूल्य "5" के साथ निचली बायीं परिधि पर हिन्दी में "रुपए" शब्द और निचली दायीं परिधि पर अंग्रेजी में "RUPEES" शब्द होगा। पृष्ठ भाग : सिक्के के पृष्ठ भाग पर मध्य में "मदर टेरेसा’’ का चित्र होगा जिसकी बांई उपरी परिधि पर हिंदी में "मदर टेरेसा" शब्द और निचली बाई परिधि पर "जन्मशती’’ शब्द हिन्दी में होगा। ऊपरी दाई परिधि में अंग्रेजी में "MOTHER TERESA" तथा निचली दाई परिधि पर "BIRTH CENTENARY" शब्द होंगे। चित्र के नीचे अंतर्राष्ट्रीय अंकों में वर्ष "1910-2010" लिखा होगा। यह सिक्के भारतीय सिक्का निर्माण अधिनियम 1906 में यथाउद्धृत एक वैध मुद्रा होंगें। परिचालन में पूर्व के पाँच रुपए के सिक्के वैध मुद्रा के रुप में बने रहेंगे। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी : 2010-2011/797 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: