सी. सुब्रमणियम जन्म शताब्दी विषय के ₹ 5/- के नए सिक्के जारी करना - आरबीआई - Reserve Bank of India
सी. सुब्रमणियम जन्म शताब्दी विषय के ₹ 5/- के नए सिक्के जारी करना
3 फरवरी 2011 "सी. सुब्रमणियम जन्म शताब्दी" विषय के ₹ 5/- के नए सिक्के जारी करना भारतीय रिज़र्व बैंक शीघ्र ही "सी. सुब्रमणियम जन्म शताब्दी" विषय के ₹ 5/- के सिक्के परिचालित करेगा। उपर्युक्त मूल्यवर्ग के सिक्के निम्नलिखित विमाओं, अभिकल्प और धातु-संरचना के अनुरूप होंगे, अर्थात् :
अभिकल्प : मुखभाग : सिक्के के मुख भाग पर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष होगा जिसके नीचे "सत्यमेव जयते" इबारत अंतर्लिखित होगी, उसकी ऊपरी बांई परिधि पर हिन्दी में "भारत" शब्द और ऊपरी दायीं परिधि पर अंग्रेजी में "INDIA" शब्द होगा। सिंह शीर्ष के नीचे इस पर अंतर्राष्ट्रीय अंकों में अंकित मूल्य "5" होगा और निचली बायीं परिधि पर हिन्दी में "रुपये" शब्द और निचली दायीं परिधि पर अंग्रेजी में "RUPEES" शब्द लिखा होगा। पृष्ठ भाग : सिक्के के पृष्ठ भाग पर मध्य में "सी. सुब्रमणियम" का चित्र होगा जिसकी बांई ऊपरी परिधि पर हिंदी में "सी. सुब्रमणियम जन्म शताब्दी" शब्द होगा और ऊपरी दाईं परिधि पर अंग्रेजी में "C. SUBRAMANIAM BIRTH CENTENARY" शब्द होंगे। चित्र के नीचे अंतर्राष्ट्रीय अंकों में वर्ष "1910-2010" लिखा होगा। यह सिक्के भारतीय सिक्का निर्माण अधिनियम 1906 में यथाउद्धृत एक वैध मुद्रा होंगें। परिचालन में पूर्व के पाँच रुपए के सिक्के वैध मुद्रा के रुप में बने रहेंगे। आर. आर. सिन्हा प्रेस प्रकाशनी : 2010-2011/1115 |