डॉ. डी. सुब्बाराव, गवर्नर के हस्ताक्षर से महात्मा गांधी श्रृंखला - 2005 में दोनों संख्या पटलों में बिना इनसेट लेटर के 10 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट जारी करना
22 अक्टूबर 2008
डॉ. डी. सुब्बाराव, गवर्नर के हस्ताक्षर से महात्मा गांधी श्रृंखला - 2005
में दोनों संख्या पटलों में बिना इनसेट लेटर के 10 रुपये
मूल्यवर्ग के बैंक नोट जारी करना
भारतीय रिज़र्व बैंक शीघ्र ही दोनों संख्या पटलों में बिना इनसेट लेटर के डॉ. डी.सुब्बाराव, गवर्नर के हस्ताक्षर से महात्मा गांधी श्रृंखला - 2005 में 10 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट जारी करेगा। हस्ताक्षर में परिवर्तन के अलावा इस समय जारी किये जानेवाले इन बैंक नोटों की डिज़ाइन हर तरह से अतिरिक्त/नई सुरक्षा विशेषताओं सहित महात्मा गांधी श्रृंखला - 2005 में 27 अप्रैल 2006 को जारी किये गये बैंक नोटों के समान होगी। रिज़र्व बैंक द्वारा पूर्व में जारी किए गए 10 रुपये मूल्यवर्ग के सभी बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।
अजीत प्रसाद
प्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2008-2009/545
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: