डॉ. डी. सुब्बाराव, गवर्नर के हस्ताक्षर से महात्मा गांधी श्रृंखला में संख्या पटलों में इनसेट लेटर L के साथ 5/- रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट जारी करना
26 अगस्त 2009 डॉ. डी. सुब्बाराव, गवर्नर के हस्ताक्षर से महात्मा गांधी श्रृंखला भारतीय रिज़र्व बैंक शीघ्र ही डॉ. डी.सुब्बाराव, गवर्नर के हस्ताक्षर से महात्मा गांधी श्रंञखला में संख्या पटलों में इनसेट लेटर `L' के साथ 5/- रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट जारी करेगा। हस्ताक्षर और इनसेट लेटर में परिवर्तन के अलावा इस समय जारी किये जानेवाले इन बैंक नोटों की डिज़ाइन हर तरह से महात्मा गांधी श्रृंखला में पहले जारी किये गये बैंक नोटों के समान ही होगी। रिज़र्व बैंक द्वारा पूर्व में जारी किए गए 5/- रुपये मूल्यवर्ग के सभी बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। अजीत प्रसाद |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: