भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा RBIDATA मोबाइल ऐप का लोकार्पण
भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज RBIDATA नामक मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया, जो भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित समष्टि-आर्थिक और वित्तीय आंकड़े उपयोगकर्ता-अनुकूल और आकर्षक प्रारूप में उपलब्ध कराता है।
ऐप की प्रमुख विशेषताओं में निम्नलिखित शामिल हैं:
भारतीय अर्थव्यवस्था पर व्यापक जानकारी प्रदान करने हेतु आर्थिक आंकड़ों की 11,000 से अधिक विभिन्न शृंखलाओं तक पहुंच।
उपयोगकर्ता समय शृंखला आंकड़ों को ग्राफ/चार्ट में देख सकते हैं और विश्लेषण के लिए डेटा डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐप में आंकड़ों के स्रोत, माप का मात्रक, आवृत्ति, हाल के अपडेट जैसे विवरण शामिल हैं। उपयोगकर्ताओं को ग्राफ़/चार्ट को बेहतर ढंग से समझने में मदद करने के लिए अतिरिक्त जानकारी भी दी गई है।
‘लोकप्रिय रिपोर्ट’ खंड में अक्सर देखी जाने वाली रिपोर्टों की एक शृंखला उपलब्ध करवाई गई है।
‘खोज’ विकल्प उपयोगकर्ताओं को विभिन्न खंडों या प्रकाशनों पर गए बिना, सीधे होम स्क्रीन से आंकड़ों तक पहुँच की सुविधा प्रदान करता है।
‘बैंकिंग आउटलेट’ खंड, उपयोगकर्ताओं को उनके स्थान से 20 किमी के भीतर बैंकिंग सुविधाएं खोजने में मदद करता है।
उपयोगकर्ता, ऐप में ‘सार्क फाइनेंस’ लिंक के माध्यम से सार्क देशों से संबंधित आंकड़े प्राप्त कर सकते हैं।
यह ऐप भारतीय अर्थव्यवस्था पर डेटाबेस (DBIE – https://data.rbi.org.in) पोर्टल तक त्वरित पहुँच प्रदान करता है और इसका उद्देश्य शोधकर्ताओं, छात्रों और जन सामान्य को सेवा प्रदान करना है। यह iOS और Android उपयोगकर्ताओं (संस्करण 12 और उससे ऊपर) दोनों के लिए उपलब्ध है। यह ऐप, उपयोगकर्ताओं को इसकी कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के लिए प्रतिक्रिया देने की सुविधा भी प्रदान करता है।
(पुनीत पंचोली) मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/2193
RbiTtsCommonUtility
प्ले हो रहा है
सुनें
LOADING...
0:062:49
संबंधित एसेट
आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक
RbiSocialMediaUtility
इस पेज को शेयर करें:
आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!
RbiWasItHelpfulUtility
क्या यह पेज उपयोगी था?धन्यवाद!
अधिक जानकारी देना चाहेंगे?
प्रतिक्रिया के लिए आपका धन्यवाद!प्रतिक्रिया के लिए आपका धन्यवाद!