RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

138135248

त्रैमासिक औद्योगिक परिदृश्य सर्वेक्षण (आईओएस) के 113वें दौर की शुरुआत: 2025-26 की चौथी तिमाही

भारतीय रिज़र्व बैंक ने जनवरी-मार्च 2026 की संदर्भ अवधि के लिए भारतीय विनिर्माण क्षेत्र के त्रैमासिक औद्योगिक परिदृश्य सर्वेक्षण (आईओएस) के 113वें दौर की शुरुआत की है। इस सर्वेक्षण में वर्तमान तिमाही (2025-26 की चौथी तिमाही) के लिए कारोबारी मनोभाव और आगामी तिमाही (2026-27 की पहली तिमाही) के लिए प्रत्याशाओं का आकलन किया जाता है, जो मांग स्थितियों, वित्तीय स्थितियों, रोजगार स्थितियों तथा मूल्य स्थिति से संबंधित संकेतकों के समूह पर गुणवत्तापूर्ण प्रत्युत्तरों पर आधारित होता है। इसमें बाद की दो तिमाहियों (2026-27 की दूसरी तिमाही और 2026-27 की तीसरी तिमाही) के लिए प्रमुख मापदंडों से संबंधित परिदृश्य को भी शामिल किया गया है।

2. सर्वेक्षण के निष्कर्ष नियमित रूप से बैंक की वेबसाइट पर सारांश रूप में जारी किए जाते हैं, जिसमें उत्तरदाताओं की पहचान उजागर नहीं की जाती है

3. मैसर्स जेनेसिस मैनेजमेंट एंड मार्केट रिसर्च प्रा. लि. को भारतीय रिज़र्व बैंक की तरफ से जनवरी-मार्च 2026 तिमाही का सर्वेक्षण करने के लिए प्राधिकृत किया गया है। यद्यपि, यह एजेंसी चुनिंदा कंपनियों से संपर्क करेगी, अन्य विनिर्माण कंपनियों को भी प्रोत्साहित किया जाता है कि वे रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर ‘सर्वेक्षण’ उप-शीर्ष से सर्वेक्षण प्रश्नावली डाउनलोड करके इस सर्वेक्षण में भाग लें। विधिवत भरी हुई प्रमाणित सर्वेक्षण प्रश्नावली इसमें दिए गए संपर्क ब्यौरों के अनुसार ई-मेल द्वारा भेजी जा सकती है।

4. किसी भी प्रश्न/ स्पष्टीकरण के लिए, कृपया हमें निम्नलिखित पते पर संपर्क करें:

निदेशक,
उद्यम सर्वेक्षण प्रभाग,
सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग,
भारतीय रिज़र्व बैंक, सी-8, दूसरी मंजिल, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स,
बांद्रा (पूर्व), मुंबई-400051,
फोन: 022-26578386, 022-26578275
कृपया ई-मेल भेजने के लिए यहां क्लिक करें

अजीत प्रसाद      
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1922

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?