RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

139431790

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ऋण और जमा दरें – फरवरी 2026

वर्ष 2026 के फरवरी माह के दौरान प्राप्त अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और लघु वित्त बैंकों को छोड़कर) के ऋण और जमा दर संबंधी आंकड़े सारणी 1 से 7 में दिए गए हैं।

मुख्य बातें:

ऋण दरें:

  • एससीबी के नए रुपया ऋणों पर भारित औसत उधार दर (डब्ल्यूएएलआर) जनवरी 2026 में 8.67 प्रतिशत पर रही (दिसंबर 2025 में 8.28 प्रतिशत)।

  • एससीबी के बकाया रुपया ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर दिसंबर 2025 में 9.06 प्रतिशत से घटकर जनवरी 2026 में 9.04 प्रतिशत हो गई।

  • एससीबी की एक वर्षीय निधि की सीमांत लागत आधारित उधार दर (एमसीएलआर) माध्यिका जनवरी 2026 में 8.40 प्रतिशत से बढ़कर फरवरी 2026 में 8.45 प्रतिशत हो गई।

जमा दरें:

  • एससीबी की नई रुपया मीयादी जमाओं पर भारित औसत घरेलू मीयादी जमा दर (डब्ल्यूएडीटीडीआर) जनवरी 2026 में 5.66 प्रतिशत पर रही (दिसंबर 2025 में 5.67 प्रतिशत)।

  • एससीबी की बकाया रुपया मीयादी जमाराशियों पर डब्ल्यूएडीटीडीआर दिसंबर 2025 के 6.68 प्रतिशत से घटकर जनवरी 2026 में 6.64 प्रतिशत हो गया।

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2193

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?