मेसर्स मदरसन सुमी सिस्टम्स लिमिटेड ने विेदेशी निवेश सीमा को 24 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक बढ़ाया : भारतीय रिज़र्व बैंक
27 सितंबर 2016 मेसर्स मदरसन सुमी सिस्टम्स लिमिटेड ने विेदेशी निवेश सीमा को भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अधिसूचित किया है कि विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई)/पंजीकृत विदेशी संविभाग निवेशक (आरएफपीआई) अब संविभाग निवेश योजना (पीआईएस) के अंतर्गत मेसर्स मदरसन सुमी सिस्टम्स लिमिटेड की चुकता पूंजी में से 30 प्रतिशत तक निवेश कर सकते हैं। यह खरीद प्राथमिक बाजार और स्टॉक बाजारों के माध्यम से की जा सकती है। रिज़र्व बैंक ने कहा है कि कंपनी ने निदेशक मंडल ने संकल्प पारित किए हैं और शेयरधारकों द्वारा एक विशेष संकल्प पारित किया गया है जिसमें एफआईआई/आरएफपीआई द्वारा इसके इक्विटी शेयरों की खरीद के लिए सीमा बढ़ाने पर सहमति बनी है। रिज़र्व बैंक ने यह फेमा, 1999 के अंतर्गत अधिसूचित किया है। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी: 2016-2017/780 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: