उद्योग स्तर पर उत्पादकता को मापना - भारत केएलईएमएस डेटाबेस - आरबीआई - Reserve Bank of India
उद्योग स्तर पर उत्पादकता को मापना - भारत केएलईएमएस डेटाबेस
4 अक्तूबर 2022 उद्योग स्तर पर उत्पादकता को मापना - भारत केएलईएमएस डेटाबेस भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अपनी वेबसाइट पर "उद्योग स्तर पर उत्पादकता को मापना-भारत केएलईएमएस [पूंजी (के), श्रम (एल), ऊर्जा (ई), सामग्री (एम) और सेवा (एस)] डेटाबेस” पर एक अद्यतन जानकारी को रखा है जिसमें डेटा मैनुअल 2021 और 1980-81 से 2019-20 की अवधि को शामिल करने वाले 27 उद्योगों के लिए उत्पादकता संबंधी समय-शृंखला डेटा को शामिल किया गया है। डेटाबेस, जिसमें एक अतिरिक्त वर्ष, अर्थात, 2019-20, के लिए केएलईएमएस डेटा है, भारत में अलग-अलग उद्योग स्तर पर उत्पादकता प्रवृत्तियों के विश्लेषण में सहायता प्रदान कर सकता है। भारत केएलईएमएस टीम द्वारा तैयार की गई भारत उत्पादकता रिपोर्ट को भी 2019-20 के लिए केएलईएमएस डेटासेट के साथ जारी किया गया है। (योगेश दयाल) प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/996 |