संविभाग निवेश योजना के अंतर्गत भारतीय कंपनियों में विदेशी निवेश की निगरानी – एफआईआई/आरएफपीआई/एनआरआई/पीआईओ/एफडीआई/एडीआर/जीडीआर – सतर्कता सूची से हटाना : मेसर्स दि साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड
06 मार्च 2017 संविभाग निवेश योजना के अंतर्गत भारतीय कंपनियों में विदेशी निवेश की निगरानी – भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अधिसूचित किया है कि संविभाग निवेश योजना के अंतर्गत विदेशी संस्थागत निवेशकों(एफआईआई)/पंजीकृत विदेशी संविभाग निवेशकों (आरएफपीआई)/अनिवासी भारतीयों (एनआरआई)/भारतीय मूल के व्यक्तियों (पीआईओ)/विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई)/अमरीकी निक्षेपागार रसीदों (एडीआर)/वैश्विक निक्षेपागार रसीदों (जीडीआर) द्वारा मेसर्स दि साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड में समग्र विदेशी शेयरधारिता मौजूदा एफडीआई नीति के अंतर्गत निर्धारित शुरुआती सतर्कता सीमा से कम हो गई है। अतः 16 सितंबर 2016 की प्रेस प्रकाशनी सं. 2016-2017/696 द्वारा उक्त कंपनी के शेयरों की खरीद पर लगाए गए प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाते हैं। अनिरुद्ध डी. जाधव प्रेस प्रकाशनी: 2016-2017/2367 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: