RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

80614010

संविभाग निवेश योजना (पीआईएस) के अंतर्गत भारतीय कंपनियों में विदेशी निवेश की निगरानी : सतर्कता सूची से नाम हटाना - मेसर्स सीएमसी लिमिटेड

22 मई 2014

संविभाग निवेश योजना (पीआईएस) के अंतर्गत भारतीय कंपनियों में विदेशी निवेश की निगरानी :
सतर्कता सूची से नाम हटाना - मेसर्स सीएमसी लिमिटेड

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अधिसूचित किया कि संविभाग निवेश योजना (पीआईएस) के अंतर्गत अब विदेशी संस्‍थागत निवेशक (एफआईआईज) प्राथमिक बाज़ार और शेयर बाजारों के माध्‍यम से मेसर्स सीएमसी लिमिटेड की चुकता पूंजी के 35 प्रतिशत (पहले के 24 प्रतिशत से पुन:निर्धारित) तक की खरीद कर सकते हैं। मेसर्स सीएमसी लिमिटेड ने निदेशक मंडल के स्‍तर पर संकल्प पारित किए हैं और शेयरधारकों द्वारा विशेष संकल्प पारित किया गया है जिनमें विदेशी संस्‍थागत निवेशकों (एफआईआईज) द्वारा इक्विटी शेयरों और परिवर्तनीय डिबेंचरों की खरीद के लिए सीमा बढ़ाने पर सहमति बनी है।

रिज़र्व बैंक ने आगे यह भी अधिसूचित किया है कि मेसर्स सीएमसी लिमिटेड में विदेशी शेयरधारिता वर्तमान एफडीआई नीति के अनुसार विनिर्दिष्‍ट प्रारंभिक संशोधित सीमा से घट गई है। इसलिए, उक्‍त कंपनी के शेयरों की खरीद पर लगाया गया प्रतिबंध तत्‍काल प्रभाव से वापस लिया जाता है।

अजीत प्रसाद
सहायक महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी : 2013-2014/2268

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?