फरवरी 2018 के लिए मासिक बुलेटिन - आरबीआई - Reserve Bank of India
फरवरी 2018 के लिए मासिक बुलेटिन
10 फरवरी 2018 फरवरी 2018 के लिए मासिक बुलेटिन भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अपने मासिक बुलेटिन का फरवरी 2018 अंक जारी किया। इसमें दो भाषण, एक लेख और वर्तमान सांख्यिकी दी गई है। उक्त लेख ‘जीडीपी आंकड़ों में सांख्यिकीय विसंगतियां: भारत से साक्ष्य’ विषय पर है। I. जीडीपी आंकड़ों में सांख्यिकीय विसंगतियां: भारत से साक्ष्य सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आकलन में सांख्यिकीय विसंगतियां एक विश्वव्यापी अनुभवजन्य चुनौती है। भारत के जीडीपी आंकड़ों में, सांख्यिकीय विसंगतियां बड़ी और अस्थिर हैं किंतु उन्नत कवरेज़ और पद्धति में सुधार के साथ राष्ट्रीय लेखों को 2011-12 के नए आधार वर्ष में करने से आकलन त्रुटियां कम हो गई हैं। भारत के अनुभव की जांच करते हुए, यह लेख सिफारिश करता है कि केंद्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (सीएसओ) आगे की सांख्यिकीय विसंगतियों के मिलान हेतु आपूर्ति-उपयोग सारणियों का उपयोग करने पर विचार कर सकता है। इस लेख की मुख्य विशेषताएं निम्नानुसार हैं:
जोस जे. कट्टूर प्रेस प्रकाशनी: 2017-2018/2180 |