एनईएफ़टी प्रणाली उन्नयन – सेवा की अनुपलब्धता – 23 मई 2021, रविवार को 00.01 बजे से 14.00 बजे - आरबीआई - Reserve Bank of India
एनईएफ़टी प्रणाली उन्नयन – सेवा की अनुपलब्धता – 23 मई 2021, रविवार को 00.01 बजे से 14.00 बजे
17 मई 2021 एनईएफ़टी प्रणाली उन्नयन – सेवा की अनुपलब्धता – 22 मई 2021 को कारोबार की समाप्ति के बाद, एनईएफ़टी का कार्यनिष्पादन और लचीलापन बढ़ाने के लिए एक तकनीकी उन्नयन निर्धारित किया गया है। तदनुसार, एनईएफ़टी सेवा, 23 मई 2021, रविवार को 00.01 बजे से 14.00 बजे तक उपलब्ध नहीं होगी। इस अवधि के दौरान आरटीजीएस प्रणाली हमेशा की तरह परिचालित रहेगी। आरटीजीएस के लिए इसी प्रकार का तकनीकी उन्नयन 18 अप्रैल 2021 को पूरा किया गया था। सदस्य बैंक अपने ग्राहकों को तदनुसार अपने भुगतान परिचलनों की योजना बनाने हेतु सूचित कर सकते हैं। एनईएफ़टी के सदस्यों को एनईएफ़टी प्रणाली ब्रोडकास्ट के माध्यम से ईवेंट अपडेट(टों) से संबंधित जानकारी प्राप्त करना जारी रखेंगे। (योगेश दयाल) प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/218 |