"नृत्य मुद्रा" विषय के साथ 1 रुपए मूल्य वर्ग के फेरिटिक स्टेनलेस स्टिल के नए सिक्के - आरबीआई - Reserve Bank of India
"नृत्य मुद्रा" विषय के साथ 1 रुपए मूल्य वर्ग के फेरिटिक स्टेनलेस स्टिल के नए सिक्के
16 नवंबर 2007
"नृत्य मुद्रा" विषय के साथ 1 रुपए मूल्य वर्ग के
फेरिटिक स्टेनलेस स्टिल के नए सिक्के
भारतीय रिज़र्व बैंक शीघ्र ही "नृत्य मुद्रा" विषय के साथ 1 रुपए मूल्य वर्ग के फेरिटिक स्टेनलेस स्टिल के नए सिक्के परिचालित करेगा।
ये सिक्के नामत: निम्नलिखित आयाम, अभिकल्प और संरचना के अनुरूप होंगे:
सिक्के का मूल्य वर्ग |
आकार और बाहरी व्यास |
धातु संरचना |
एक रुपए |
वृताकार |
फेरिटिक स्टेनलेस-स्टील क्रोमियम -17 प्रतिशत
|
अभिकल्प:
मुखपृष्ठ : सिक्के का आमुख भाग दो क्षैतिज रेखांओं के साथ तीन भागों में बँटा हुआ है। केंद्र भाग में नीचे उद्धृत उक्ति "सत्यमेव जयते" के साथ "अशोक स्तंभ के सिंह की आकृति" अंकित रहेगी।
शीर्ष भाग में हिंदी में "भारत" और अंग्रेजी में "INDIA" शब्द होगा। निचले भाग में अंतर्राष्ट्रीय अंकों में वर्ष अंकित रहेगा।
पृष्ठ भाग : सिक्के के इस भाग के केंद्र में दायीं परिधि पर देश के सुप्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य "भरत नाट्यम" की एक "मुद्रा" का चित्र प्रदर्शित होगा तथा केंद्र की बाँई परिधि पर अंतर्राष्ट्रीय अंकों में मूल्य-वर्ग मूल्य "1" होगा जिसके नीचे हिंदी में "रूपए" शब्द और अंग्रेजी में "RUPEES" शब्द रहेगा।
यह सिक्का निर्माण अधिनियम 1906 में यथाउद्धृत एक वैध मुद्रा होगा। वर्तमान में परिचलन में एक रुपए के सिक्के भी वैध मुद्रा के रूप में जारी रहेंगे।
अजीत प्रसाद
प्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2007-2008/672