"विविधता में एकता" विषय के साथ 1 रुपए मूल्य वर्ग के नए फेरिटिक स्टेनलेस स्टिल के सिक्के - आरबीआई - Reserve Bank of India
"विविधता में एकता" विषय के साथ 1 रुपए मूल्य वर्ग के नए फेरिटिक स्टेनलेस स्टिल के सिक्के
25 अक्तूबर 2007
"विविधता में एकता" विषय के साथ 1 रुपए मूल्य वर्ग के नए
फेरिटिक स्टेनलेस स्टिल के सिक्के
भारतीय रिज़र्व बैंक ने "विविधता में एकता" विषय के साथ 1 रुपए मूल्य वर्ग के फेरिटिक स्टेनलेस स्टिल के नए सिक्के परिचालित किए है।
ये सिक्के नामत: निम्नलिखित आयाम, अभिकल्प और संरचना के अनुरूप हें:
सिक्के का मूल्य वर्ग |
आकार और बाहरी व्यास |
धातु संरचना |
एक रुपया |
वृताकार |
फेरिटिक स्टेनलेस-स्टील |
अभिकल्प:
मुखपृष्ठ : सिक्के का आमुख भाग तीन भागों में बाँटा गया है। मध्य भाग में नीचे उद्धृत उक्ति "सत्यमेव जयते" के साथ अशोक स्तंभ के सिंह की आकृति तथा मूल्यवर्ग का उल्लेख करते हुए विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय संख्या "1" अंकित है।
शीर्ष भाग में हिंदी में "भारत" और अंग्रजी में "INDIA" है। निचले भाग में अंतर्राष्ट्रीय अंकों में वर्ष अंकित है।
पृष्ठ भाग : सिक्के के इस भाग में हमारे देश की विशिष्टता को परिभाषित करने वाली "विविधता में एकता" का विशिष्ट शैली में प्रतिनिधित्व दर्शाने वाले दृश्य हें। इस प्रतीक को एक सामान्य शरीर में सहभागिता करनेवाले चार सिरों के रुप में देखा जाएगा। इसे इस प्रकार समझा जाएगा कि एक ध्वज के अंतर्गत एक राष्ट्र की पहचान कराते हुए देश के चार भागों की जनता एक साथ है। यह दृश्य संकेत इस दृश्य के साथ इस मूल्यवर्ग को समझने में उपयोगकर्ता की सहायता करेगा जो पहचान की प्रक्रिया को तेज करता है।
बाँई ऊपरी सीमा में हिंदी में शब्द "एक रूपया" और अंग्रजी में शब्द "ONE RUPEE" है।
यह सिक्का, सिक्का निर्माण अधिनियम 1906 में यथाउद्धृत एक वैध मुद्रा होगा। वर्तमान में परिचलन में एक रुपए के सिक्के भी वैध मुद्रा के रूप में जारी रहेंगे।
जी. रघुराज
उप महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2007-2008/568